गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की अटकलों के बीच विमानन कंपनी इंडिगो ने कांगड़ा जिले के लिए नई उड़ान शुरू कर दी हैं। विमानन कंपनी इंडिगो का पहला विमान रविवार को राजधानी दिल्ली से सुबह 6.40 बजे उड़ान भरेगा और 8.25 बजे गगल एयरपोर्ट पर उतरेगा। इसके अलावा फ्लाइट के वापस जाने का समय गगल एयरपोर्ट से 9.15 बजे उड़ान भरेगा और दिल्ली में सुबह 10.45 बजे उतरेगा। कांगड़ा के लिए विमानन कंपनी स्पाइस जेट भी दो नई उड़ानें शुरू करेगी, ये विमान भी रविवार को गगल एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे।…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
हिमाचल की पांच कबड्डी खिलाड़ी एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं
हिमाचल की कविता ठाकुर, पुष्पा, निधि शर्मा, ज्योति और साक्षी शर्मा ने हाल में एशियन खेलों के लिए आयोजित नेशनल कोचिंग कैंप में भाग लिया है। सितंबर-अक्तूबर में प्रस्तावित एशियन खेलों में हिमाचल की पांच कबड्डी खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं। प्रदेश की कविता ठाकुर, पुष्पा, निधि शर्मा, ज्योति और साक्षी शर्मा ने हाल में एशियन खेलों के लिए आयोजित नेशनल कोचिंग कैंप में भाग लिया है। उन्होंने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 11 से 21 मार्च तक चले नेशनल कोचिंग कैंप में बेहतर प्रदर्शन कर…
Read Moreट्रैकिंग करने निकले दिल्ली के तीन युवक लापता, बचाव अभियान जारी
अंतरराष्ट्रीय ट्रैकिंग स्थल त्रियूंड में घूमने निकले दिल्ली के तीन युवक लापता हो गए हैं। युवकों को रेस्क्यू करने के लिए मैक्लोडगंज पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम रवाना हो गई है। मैक्लोडगंज पुलिस थाना प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि लापता युवकों के एक साथी ने फोन कर सूचना दी कि तीन लोग त्रियूंड ट्रैकिंग के लिए गए थे लेकिन शनिवार को तेज बारिश और बर्फबारी के बीच वे कहीं फंस गए हैं। लापता युवकों को ढूंढने के लिए पुलिस थाना मैक्लोडगंज और एसडीआरएफ की टीम…
Read Moreजी-20 बैठक की जिम्मेदारियां हुई तय, जायजा लेने धर्मशाला पहुंची विदेश मंत्रालय की टीम
धर्मशाला विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव एलरमेश बाबू की अध्यक्षता में टीम तैयारियों का जायजा लेने धर्मशाला पहुंची थी। इस दौरान टीम ने एचपीसीए स्टेडियम और होटल रेडिसन ब्लू सहित अन्य होटलों का भी जायजा लिया था। 19 और 20 अप्रैल को प्रस्तावित जी20 बैठक होटल रेडिसन ब्लू में होगी। हालांकि अभी तक इसकी अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेकर गई टीम ने होटल रेडिसन ब्लू पर बैठक के लिए मुहर लगाई है। गौर रहे कि विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव एलरमेश…
Read Moreसीएम सुक्खू का साइबर अपराधियों ने बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट, पैसो की हो रही है डिमांड
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का फेसबुक पर साइबर अपराधियों ने फर्जी अकाउंट बना डाला है। साइबर अपराधी इस फर्जी अकाउंट से पैसों की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर पुलिस विभाग भी सतर्क हो गया है और अपराधियों की खोज में जुट गया है। शातिर का नाम-पता जानने के लिए फेसबुक प्रबंधन को पत्र लिखा है। डीजीपी संजयू कुंडू ने बताया कि मुख्यमंत्री के नाम से फर्जी खाते के मामले को लेकर फेसबुक को लिखित में पत्र भेजा गया है। इसमें साइबर…
Read Moreचयन आयोग के दरवाजे 31 दिन के बाद खुले, जांच में घोटालों की खुलेंगी और फाइलें
भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कितने लोगों को गैर कानूनी तरीके से नौकरियां बांटीं और कितने बेरोजगार अभ्यर्थियों की मेहनत पर पानी फेरा, इसका पता कार्यालय में पड़ी विभिन्न भर्तियों की फाइलों से चलेगा। 31 दिन के बाद भंग आयोग के गेट और बहुमंजिला भवन के विभिन्न दरवाजों के ताले खुले। दरअसल 21 फरवरी 2023 को प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को भंग करने की अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद रात को ही इस आयोग को सील…
Read Moreअमृतपाल की तलाश में किन्नौर के होटलों, सरायों और होमस्टे में दबिश
हिमाचल प्रदेश का शांत जनजातीय जिला किन्नौर खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के फरार होने पर अलर्ट पर है। उसकी तलाश के लिए जिले के होटलों, सरायों और होमस्टे में छापे मारे जा रहे हैं। प्रदेश के गुप्तचर विभाग और पुलिस सुरक्षा शाखा के अधिकारियों ने इसके लिए संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया है। होटलों में ठहरे पर्यटकों से पूछताछ की जा रही है। विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। गौर हो कि सरकार ने अमृतपाल सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून, लुकआउट सर्कुलर और उसके खिलाफ…
Read Moreफर्जी डिग्रियों के मामले की जांच में विलम्ब करने पर हाईकोर्ट ने कमेटी को लगाई कड़ी फटकार
हिमाचल हाईकोर्ट ने मानव भारती विश्वविद्यालय (एमबीयू) के फर्जी डिग्रियों के मामले की जांच कर रही कमेटी को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने तीन साल में भी प्रमाणपत्रों का सत्यापन और अन्य जांच पूरी न होने पर हैरानी जताई। अदालत ने कहा कि प्रभावित विद्यार्थियों को दशकों तक अपनी मेहनत से हासिल डिग्रियों के लिए इंतजार नहीं करवाया जा सकता। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने जांच कमेटी से ताजा स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। मामले की सुनवाई 31 मार्च को निर्धारित की गई…
Read Moreपुलिस ने 63.58 ग्राम चिट्टे के साथ महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया
स्टेट एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने शुक्रवार को संतोषगढ़-नंगल रोड पर नाकेबंदी के दौरान 63.58 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। रोपड़ (पंजाब) के गोलनी निवासी रूपलाल पुत्र रामआसरा व निशा पत्नी प्रदीप कुमार नंगल निवासी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक न हो इसलिए आरोपियों ने बाइक पर अपने साथ एक छोटे बच्चे को भी बिठा रखा था। पकड़े गए चिट्टे की मात्रा 63.58 ग्राम पाई गई है। मिली जानकारी…
Read Moreपत्र सूचना कार्यालय, शिमला ने किया वार्तालाप” का आयोजन सरकार और मीडिया को एक साथ काम करने का अवसर
पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) शिमला ने आज बचत भवन, शिमला में “वार्तालाप” का आयोजन किया। वार्तालाप, सूचना और प्रसारण मंत्रालय की मीडिया आउटरीच रणनीति का एक हिस्सा है जिसका उद्देश्य सरकार और जनता के बीच समन्वय स्थापित करना है। वार्तालाप का प्रमुख विषय ग्रामीण इलाकों में प्रभावी सूचना- प्रवाह के लिए स्थानीय मीडिया और सरकारी सूचना संचार प्रणाली के बीच समन्वय स्थापित करना था । इस कार्यक्रम द्वारा विभिन्न मीडिया संगठनों के पत्रकारों को एक साथ लाया गया और सरकार और मीडिया के मध्य आपसी हित के विषयों पर चर्चा करने के…
Read More