मुख्यमंत्री ने विशाल की रिहाई के लिए विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री ने विशाल की रिहाई के लिए विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र

चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को कुरुक्षेत्र के युवक विशाल जूड की रिहाई के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में हरियाणा के बेटे को आस्ट्रेलिया में न्याय दिलाने केलिए हस्तक्षेप करने की मांग की है। विशाल सिडनी में एक हमले में शामिल होने के आरोप में अप्रैल 2021 से आस्ट्रेलिया की जेल में बंद है। मुख्यमंत्री ने लेखी से उच्च प्राथमिकता के साथ इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि विशाल के…

Read More

साइबर सेल के हवलदार ने पिता-पुत्र समेत तीन को गोली मारकर जान दी

साइबर सेल के हवलदार ने पिता-पुत्र समेत तीन को गोली मारकर जान दी

भिवानी (हरियाणा) हरियाणा के भिवानी जिले के गांव किरावड़ में शनिवार देर शाम को तीन लोगों पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया। गोली चलाने का आरोप हांसी साइबर सेल में तैनात एक हवलदार पर लगा। जिसने दो सगे भाइयों व बड़े भाई के लड़के पर दनादन गोलियां बरसा दीं। तीनों घायलों को इलाज के लिए हिसार के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहीं आरोपी हवलदार का शव भी पुलिस को जमालपुर गांव के पास मिला है। वारदात की सूचना बवानीखेड़ा पुलिस को लगी वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए…

Read More

पार्टी के खून में गुटबाजी, मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था, अब सैलजा के साथ : तंवर

पार्टी के खून में गुटबाजी, मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था, अब सैलजा के साथ : तंवर

चंडीगढ़ अशोक तंवर ने आरोप लगाया कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी सरकार रहते पहले चौधरी बीरेंद्र सिंह को केंद्र में मंत्री नहीं बनने दिया। अब हुड्डा ने सीएम मनोहर लाल से मिलकर बीरेंद्र सिंह के बेटे और हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह को मंत्री बनने से रोका है। तंवर ने कहा कि पिछले वर्ष भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ साथ कल केंद्रीय मंत्रिमंडल में हरियाणा से एक भी प्रतिनिधि और सांसद को शामिल न करके ये साबित कर दिया कि भाजपा के मंत्री और सांसद नकारा है।…

Read More

कोरोना वायरस: हरियाणा में 55 और पंजाब में 229 संक्रमित मिले, दोनों प्रदेशों में 21 मरीजों ने तोड़ा दम

कोरोना वायरस: हरियाणा में 55 और पंजाब में 229 संक्रमित मिले, दोनों प्रदेशों में 21 मरीजों ने तोड़ा दम

चंडीगढ़ हरियाणा में कोरोना संक्रमण के 55 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 10 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। चार जिलों में एक भी नया केस नहीं मिला है, जबकि किसी भी जिले में छह से अधिक केस नहीं मिले हैं। संक्रमण दर घटकर 0.19 प्रतिशत रह गई है। रिकवरी दर 98.63 प्रतिशत पहुंच गई है। एक्टिव केस 1034 हो गई है। गुरुग्राम, भिवानी में 2-2, हिसार, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, झज्जर और नूंह में 1-1 मरीज की मौत दर्ज की गई है। पंजाब में 229 नए केस, 11…

Read More

आज: ईंधन की बढ़ती कीमतों का किसान करेंगे विरोध, सद्भावना मिशन शुरू करने का भी एलान

आज: ईंधन की बढ़ती कीमतों का किसान करेंगे विरोध, सद्भावना मिशन शुरू करने का भी एलान

सोनीपत (हरियाणा) ईंधन की बढ़ती कीमत के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान गुरुवार को देशभर में प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे तक किया जाएगा। किसान अपने स्कूटर, बाइक, ट्रैक्टर, कार, बस, ट्रक व खाली गैस सिलिंडर के साथ विरोध के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने अपील करते हुए कहा है कि इस प्रदर्शन के दौरान सड़कों को जाम न किया जाए, बल्कि सड़क के एक तरफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाए।  संयुक्त किसान मोर्चा के…

Read More

शराब माफिया ने पुलिस कर्मियों से भरी जिप्सी को टक्कर मार खाई में गिराई, तीन पुलिसवाले चोटिल

शराब माफिया ने पुलिस कर्मियों से भरी जिप्सी को टक्कर मार खाई में गिराई, तीन पुलिसवाले चोटिल

यमुनानगर (हरियाणा) बिना लाइसेंस व परमिट के कारों में शराब की तस्करी कर रहे युवकों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने जानलेवा हमला किया। जब पुलिस आरोपियों को पकड़ने लगी तो उन्होंने कार से पुलिस जिप्सी को टक्कर मार सड़क किनारे गिरा दिया। इसमें तीन पुलिस कर्मी चोटिल हुए हैं। बाद में पुलिस ने आरोपियों को पीछा कर एक आरोपी को पकड़ उसके पास से तीन शराब की पेटियां बरामद की। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को नामजद करते हुए चार-पांच अन्य पर हत्या के प्रयास व…

Read More

भाजपा शासनकाल में दूसरी बार बदले राज्यपाल, नहीं पूरा हुआ पांच साल का कार्यकाल

भाजपा शासनकाल में दूसरी बार बदले राज्यपाल, नहीं पूरा हुआ पांच साल का कार्यकाल

चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय हरियाणा के नए राज्यपाल होंगे। जबकि यहां के मौजूदा राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा भेज दिया गया है। वर्तमान भाजपा सरकार में आर्य हरियाणा के दूसरे राज्यपाल हैं जो अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके।  आर्य को अगस्त, 2018 में हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। तीन साल के कार्यकाल के बाद ही सरकार ने उन्हें त्रिपुरा भेज दिया। इससे पहले तत्कालीन राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को भी उनकी शेष बची अवधि के लिए त्रिपुरा राजभवन भेजा गया था।  …

Read More

एक और लोकायुक्त होंगे विदा शक्तियां हासिल करने की जद्दोजहद में ही बीता कार्यकाल

एक और लोकायुक्त होंगे विदा शक्तियां हासिल करने की जद्दोजहद में ही बीता कार्यकाल

चंडीगढ़ हरियाणा के तीसरे लोकायुक्त जस्टिस एनके अग्रवाल की विदाई इसी महीने होने जा रही है। वह भी लोकायुक्त एनके सूद, जस्टिस प्रीतमपाल की तरह ही शक्तियां हासिल करने की जद्दोजहद के बीच विदा होंगे। 19 जुलाई 2016 को एनके अग्रवाल ने लोकायुक्त के पद की शपथ ली थी। 17 जुलाई 2021 को अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। सरकार की ओर से नए लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए अभी प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। इच्छुकों से आवेदन तक नहीं मांगे गए हैं। इसलिए उनके कार्यकाल पूरा होने के बाद रजिस्ट्रार, लोकायुक्त…

Read More

प्रदूषण होगा खत्म: हरियाणा में 50 कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट शुरू करने की योजना, इसी से दौड़ेंगे वाहन

प्रदूषण होगा खत्म: हरियाणा में 50 कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट शुरू करने की योजना, इसी से दौड़ेंगे वाहन

चंडीगढ़ हर साल फसल अवशेषों को जलाने से पैदा हो रही दिक्कतों के समाधान को लेकर हरियाणा सरकार एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना पर तेजी से काम कर रही है। सब कुछ सामान्य रहा तो आगामी एक साल में हरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर 50 कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट स्थापित किए जाएंगे।  इन प्लांटों से निकलने वाली 3212 मिलियन मीट्रिक टन गैस को पेट्रोलियम कंपनियां खरीदेंगी और इसका इस्तेमाल वाहनों में पेट्रोल-डीजल के विकल्प के तौर पर किया जाएगा। इससे न केवल पराली का समाधान होगा, बल्कि प्रदूषण भी कम होगा। प्रदेश…

Read More

सीएम से मिलने वालों को कई सुरक्षा चरण करने होंगे पास 

सीएम से मिलने वालों को कई सुरक्षा चरण करने होंगे पास 

चंडीगढ़ आंदोलनकारी किसानों से बढ़ते टकराव के बीच हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय की सुरक्षा और बढ़ा दी है। कोई भी व्यक्ति अब पास बनाकर सीधे मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाएगा। उसे विभिन्न चरणों से गुजरना होगा। संबंधित व्यक्ति का मोबाइल और अन्य कीमती सामान भी लॉकर में सीआईडी की निगरानी में रहेगा। आईएएस यशेंद्र सिंह कमेटी की 2019 में सौंपी रिपोर्ट के 14 बिंदुओं में से 12 को मुख्य सचिव ने अपनी मंजूरी दे दी है। सचिवालय की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ अफसरों को भी सुरक्षा के नए दिशा-निर्देश…

Read More