सोनीपत (हरियाणा) सोनीपत में हरियाणा सरकार की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय में रविवार को हरियाणा सरकार की उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें हरियाणा सरकार के एसीएस राजीव अरोड़ा व हरियाणा डीजीपी पीके अग्रवाल ने कुंडली बॉर्डर पर रास्ता खुलवाने के लिए उद्योगपतियों के साथ गहन मंथन किया। बैठक में उद्योगपतियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर कुंडली बॉर्डर से एक तरफ का रास्ता खुलवाने के…
Read MoreCategory: Haryana
आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो दहशतगर्दों के घिरे होने की आशंका
जम्मू जम्मू संभाग के राजोरी जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इसमें दो आतंकियों के घिरे होने की आशंका है। सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। बता दें कि जिले के बरोट गांव में पहाड़ी इलाकों में रविवार सुबह आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबलों के घेरे में खुद को फंसता देख मौजूद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर…
Read Moreहरिपाल वर्मा नए लोकायुक्त नियुक्त, राज्यपाल ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
चंडीगढ़ हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शनिवार को सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति हरिपाल वर्मा को प्रदेश के नए लोकायुक्त के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता मौजूद रहे। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को ही नए लोकायुक्त की नियुक्ति को हरी झंडी दी थी। तत्कालीन लोकायुक्त जस्टिस एनके अग्रवाल 18 जुलाई 2021 को अपना कार्यकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हो गए थे। कार्यक्रम में मुख्य सचिव विजय वर्धन, मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव डीएस…
Read Moreबड़ी खबर: करनाल में किसानों का धरना खत्म और सरकार ने बनाया नया ड्राइविंग मैनुअल
चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से मांगें माने जाने के बाद किसानों ने करनाल में अपना धरना खत्म कर दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि आम सहमति से निर्णय हुआ है कि सरकार 28 अगस्त को हुई घटना की हाईकोर्ट के पूर्व जज से न्यायिक जांच करवाएगी। प्रशासन और किसानों के बीच समझौता, न्यायिक जांच के साथ ही छुट्टी पर भेजे गए तत्कालीन एसडीएम 28 अगस्त को बसताड़ा टोल पर किसानों पर हुए लाठीचार्ज और एसडीएम आयुष सिन्हा के खिलाफ सख्त कार्रवाई समेत अन्य मांगों को लेकर किसानों…
Read Moreपुलिस पर आरोप: 10 किलो घी व सिलाई मशीन लूटी, भाई-भतीजे को अवैध हिरासत में रखा, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
चंडीगढ़ पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में अपनी तरह का एक अलग ही मामला पहुंचा है, जहां हरियाणा पुलिस पर अवैध हिरासत के साथ ही घी और सिलाई मशीन की लूट का आरोप लगाया गया है। हाईकोर्ट ने याचिका पर अब हरियाणा सरकार, आईजी रेवाड़ी रेंज व एसपी नूंह को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब कर लिया है। याचिका दाखिल करते हुए नूंह निवासी कसम ने एडवोकेट फारुख अब्दुल्ला के माध्यम से हाईकोर्ट को बताया कि उन्होंने 29 जून, 2021 को दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस एफआईआर…
Read Moreभ्रष्टाचार पर सीएम सख्त, प्रधान सचिव को आदेश-दो माह में अपलोड हो नए सर्वे का डाटा
चंडीगढ़ हरियाणा में प्रॉपर्टी आईडी केमामले में आ रही भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर इस पर अंकुश लगाने के आदेश दिए हैं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता को ज्वाइनिंग के पहले दिन ही मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं कि दो माह के अंदर नए सर्वे का डाटा अपलोड करवाएं। साथ ही निदेशालय स्तर पर बंद कमरे में डाटा अपडेट करने का काम कराया जाए। निकाय अधिकारियों की बैठक में सीएम ने यह आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने…
Read Moreसीबीआई अदालत ने पीएनबी के प्रबंधक को सुनाई चार साल की सजा, एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया
पंचकूला (हरियाणा) सीबीआई की विशेष अदालत ने पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक धर्मपाल ढुल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में दोषी करार देते हुए चार साल की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी बैंक प्रंबधक पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। सीबीआई की टीम ने दोषी को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा था। दायर मामला तीन मार्च 2016 का है। सीबीआई की टीम ने पंजाब नेशनल बैंक फतेहपुर (हिसार) के प्रबंधक धर्मपाल ढुल को लोन पास करने की एवज में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा…
Read Moreपुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा, एक इनकार बना हत्याकांड का कारण
रोहतक (हरियाणा) रोहतक के विजय नगर में हुए सनसनीखेज चौहरे हत्याकांड से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। पुलिसिया पूछताछ में खुलासा हुआ है कि मृतक के बेटे अभिषेक ने ही माता-पिता, बहन व नानी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिसिया खुलासे से हर कोई हैरत में है। लोगों को यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार को प्रॉपर्टी डीलर बबलू पहलवान, उसकी पत्नी बबली, बेटी नेहा और बबली की मां रोशनी को गोली मार दी गई थी। बबलू, बबली और रोशनी ने मौके पर ही दम…
Read Moreकार्यक्रम में विधायक के आने का विरोध, किसानों ने की नारेबाजी
रतिया/फतेहाबाद (हरियाणा) रतिया में घुमंतू जनजाति के लोगों से जुड़े कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मण नापा के आने की सूचना पाकर काफी किसान विरोध करने पहुंच गए। यह कार्यक्रम कम्बोज धर्मशाला में सुबह 10 बजे रखा गया था। किसानों ने सरकार व विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों के विरोध के चलते भारी पुलिस बल विधायक कार्यालय और कम्बोज धर्मशाला के बाहर मौजूद रहा। दोपहर 12 बजे बाद तक विधायक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे। कार्यक्रम का नहीं, बीजेपी नेताओं का विरोध किसान नेता निर्भय सिंह व गुरप्यार सिंह ने…
Read Moreकैथल की तीन बेटियों ने दुबई में फहराया परचम, मुक्केबाजी में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीता
कैथल (हरियाणा) हरियाणा के कैथल की बेटियों ने दुबई में अपना परचम फहरा दिया। जिले की तीन बेटियों ने दुबई में आयोजित जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपने मुक्के का दम पर पदक जीते। कैथल की खिलाड़ी कीर्ति ढुल ने 81 प्लस किलो भार में स्वर्ण, संजना ने 81 किलो भार वर्ग में रजत व लासू यादव ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इससे पहले तीनों खिलाड़ियों ने सोनीपत में हरियाणा मुक्केबाजी संघ की ओर से आयोजित जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप स्वर्ण पदक हासिल किया था।…
Read More