नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेने एवं मंदिर के शिलान्यास के लिए अयोध्या पहुंचेंगे। इस ऐतिहासिक मौके के लिए अयोध्या नगरी सज धज कर तैयार है, सारी सजावट और भूमि पूजन की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। पीएम के हाथों आज शुभ मुहूर्त में मंदिर के गर्भगृह में पहली ईंट रखने का सभी को इंतजार है। यहां यह उत्साह मंदिर बनने तक अखंड भक्तिभाव से जारी रहेगा। घरों-प्रतिष्ठानों, रास्तों पर केसरिया रामध्वजा लहराने के साथ 12 स्वागत द्वार और जबरदस्त लाइटिंग…
Read MoreCategory: Delhi
फिलहाल नहीं खुलेंगे योग सेंटर और जिम
नई दिल्ली केंद्र सरकार से इजाजत मिलने के बाद भी अनलॉक-3 में दिल्ली के जिम और योग सेंटर नहीं खुलने जा रहे हैं। दिल्ली सरकार ने देर रात तक इससे जुड़ा कोई आदेश जारी नही किया है जबकि बुधवार को इसे खोलने को हरी झंडी केंद्र ने दे रखी है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की है। उधर, प्रदेश सरकार का काई अधिकारी इस बारे में बात करने को तैयार नहीं है। इससे पहले केंद्र सरकार ने बीती 31 जुलाई को अनलॉक-तीन की गाइडलाइन जारी…
Read Moreनॉन इन्वेंसिव टेस्टिंग कोविड टेस्ट, ट्रायल सफल रहा तो 30 सेकेंड में मिल सकेंगे परिणाम
नई दिल्ली दिल्ली में नॉन इन्वेंसिव टेस्टिंग कोविड जांच की जा रही है। इसके जरिए चार दिन में पांच हजार लोगों की जांच की जा चुकी है। रैपिड टेस्टिंग किट के जरिए यह जांच की जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि अगले 2 महीन में इसके परिणाम आ जाएंगे। अगर ट्रायल सफल रहा तो इन टेस्टिंग किट से महज 30 सेकेंड में कोरोना की जांच रिपोर्ट मिल सकेगी। आरएमएल अस्पताल में इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी और प्रमुख शोधकर्ता डॉक्टर दीपक बताते हैं कि कोरोना जांच की यह…
Read Moreएक महीने में 10 हजार से अधिक कोरोना मरीज घर पर हुए ठीकः स्वास्थ्य विभाग
नई दिल्ली राजधानी में एक महीने में 10 हजार से अधिक मरीज घर पर रहकर ही ठीक हो गए। इस समय कुल सक्रिय मामलों में से 50 फीसदी से अधिक मरीजों का घर पर ही इलाज किया जा रहा है। होम आईसोलेशन में दी जा रही बेहतक सुविधाओं से ही यह हो सका है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 2 जुलाई तक होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों की संख्या 16129 थी। अब यह 5577 रह गई है। इस हिसाब से देखें तो एक माह में 10,552 लोग घर पर…
Read Moreधोखाधड़ी करने वाला गैंग गिरफ्तार, बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे अपना निशाना
नई दिल्ली दक्षिण पश्चिम जिले की आरके पुरम पुलिस ने रविवार को नकली नोट के बंडल के जरिए ठगी करने वाले गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश बुजुर्ग महिलाओं को नकली नोट थमाकर उनकी सोने की ज्वेलरी लेकर फरार हो जाते थे। पकड़े गए चारों आरोपी लंबे वक्त से ठगी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से इन्हें दबोचा है। डीसीपी देवेंद्र आर्या ने बताया कि इन आरोपियों के नाम रोहित, अर्जुन, धर्म उर्फ बच्चा तथा चुलबुल हैं। आरके पुरम कामाकोटी…
Read Moreराष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी ‘रक्षा बंधन की बधाई
नई दिल्ली राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद , उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को समस्त देशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए सभी से आग्रह किया कि वे महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दोहराएं। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, ‘रक्षा बंधन पर सभी देशवासियों को बधाई! राखी प्रेम और विश्वास का वह अटूट धागा है जो बहनों को भाइयों से जोड़ता है। आइए, आज हम सब महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दोहराएं।’ रक्षा…
Read Moreरंगदारी न देने पर लग्जरी कार शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग
नई दिल्ली हिसार जेल में बंद कौशल के गुर्गों ने रंगदारी के लिए शनिवार शाम वसंत कुंज इलाके में कार शो रूम पर सरेआम फायरिंग की। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। बाइक पर आए बदमाशों ने सैकंड हैंड लग्जरी कारों के शोरूम पर करीब डेढ़ दर्जन गोलियां दागी और एक करोड़ नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भरी चिट्ठी वहीं छोड़कर फरार हो गए। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच जुटी है। स्पेशल सेल व अपराध शाखा समेत सभी यूनिटों को जांच में लगा…
Read Moreआधी हुई कोरोना वायरस की रफ्तार, डॉक्टरों ने भी जताई संतुष्टि
नई दिल्ली दिल्ली में कोरोना संक्रमण से हालात काफी सुधर चुके हैं। यहां 40 से अधिक दिनों में मरीज दो गुना हो रहे हैं। वहीं,देश में 20 दिन में ही मरीज दो गुना बढ़ रहे हैं। इस हिसाब से देखें तो दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले आधी रफ्तार से ही संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 22 जून को यहां संक्रमितों की संख्या 68,5071 थी। अब यह 1,37,677 हो गई है। यानी, मरीजों को दो गुना होने में 41 दिन लगे। इससे पहले 20 दिन…
Read Moreअमित शाह कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। गृहमंत्री ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।’ एम्स के…
Read Moreराजनीतिक रण : विधानसभा अध्यक्ष आज वापस ले सकते हैं याचिका
नई दिल्ली सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई में याचिका वापस ली जा सकती है सीपी जोशी ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी थी चुनौती कानूनी दांवपेच में नाकामी के बाद राजस्थान विधानसभा के स्पीकर सीपी जोशी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले सकते हैं। स्पीकर ने राजस्थान हाईकोर्ट के 21 जुलाई के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। दरअसल हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश कहा था कि 24 जुलाई को उसका फैसला आने तक कांग्रेस के बागी 19 विधायकों के…
Read More