नई दिल्ली हाथरस की बिटिया को इंसाफ के लिए बुधवार को यूपी भवन से लेकर इंडिया गेट तक विरोध की आवाज गूंजी। वामपंथी छात्र संगठनों ने दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। इस दौरान यूपी पुलिस और योगी सरकार के कार्यकाल में महिलाओं से बढ़ते दुष्कर्म मामलों पर चिंता जताई गई। सुबह से शाम तक विरोध प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग भी किया। प्रदर्शनकारियों ने विरोध के इस दिन को काला दिवस के…
Read MoreCategory: Delhi
एक हजार छात्रों का स्टार्टअप चयन होने पर तीन साल में मिलेंगे 30 लाख रुपये
नई दिल्ली अब दिव्यांग और एससी युवाओं को स्टार्टअप में भी आरक्षण मिलेगा। सरकार ऐसे छात्रों को आगे बढ़ाने के मकसद से अंबेडकर सोशल इनोवेशन इन्क्यूबेशन मिशन के तहत इसी हफ्ते स्टार्टअप योजना ला रही है। एक हजार छात्रों को 3 साल के लिए स्टार्टअप में 30 लाख रुपये की धनराशि भी दी जाएगी। अभी तक स्टार्टअप में कंपनी शुरू करने के लिए छात्रों को पैसे का इंतजाम खुद करना पड़ा है। देश के सभी तकनीकी उच्च शिक्षण संस्थान, बिजनेस व मैनेजमेंट स्कूल के अलावा सामान्य विश्वविद्यालय के छात्र भी…
Read Moreस्वास्थ्य संकट : कोरोना महामारी के बीच इंसानों के दिमाग खाने वाले एक और चीनी किया वायरस से आईसीएमआर ने आगाह
नई दिल्ली, कोरोना महामारी के बीच आए दिन अन्य तरह के स्वास्थ्य संकट की भी खबरें चिंता बढ़ा रही हैं। भारत में आईसीएमआर यानी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने एक और चीनी वायरस CQV यानी कैट क्यू वायरस के खतरे के प्रति आगाह किया है, तो महाराष्ट्र और गुजरात के सीमावर्ती जिलों में कांगो बुखार के मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। इस बीच अमेरिका से भी एक नए खतरे की खबर सामने आई है। वहां टेक्सास के तटवर्ती इलाके में सरकारी जलापूर्ति व्यवस्था के…
Read Moreअभिनेता सुशांत सिंह मौत पर डॉक्टरों के पैनल ने सीबीआई को सौंपी रिपोर्ट
नई दिल्ली दिल्ली के प्रतिष्ठित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पैनल ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अपने निष्कर्ष प्रस्तुत सौंप दिए हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो के अनुरोध पर डॉक्टर सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में एक पैनल का गठन किया गया था, जिसने सुशांत की ऑटोप्सी और विसरा रिपोर्ट की जांच की। सूत्रों के अनुसार, ‘एक विस्तृत बैठक हुई, इस दौरान एम्स के डॉक्टरों के पैनल ने अपने निर्णायक निष्कर्ष सीबीआई को सौंपे।’ सूत्रों का कहना है कि पिछले 40 दिनों में सीबीआई के निष्कर्षों के साथ एम्स…
Read Moreचौंकाने वाला खुलासा : जेएनयू के 87 फीसदी स्कॉलर्स मानसिक तनाव से गुजर रहे
नई दिल्ली जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के 87 फीसदी एमफिल और पीएचडी स्कॉलर्स मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। जबकि 64.7 फीसदी स्कॉलर्स की स्कॉलरशिप तक रूक गई हैं। यह चौंकाने वाला खुलासा जेएनयू के ही तीन रिसर्च स्कॉलर्स द्वारा कोविड-19 के चलते शिक्षण संस्थान बंद होने से एमफिल और पीएचडी स्कॉलर्स की दिक्कतों पर शोध में हुआ है। जेएनयू के इन तीन रिसर्च स्कॉलर्स अलामू आर, सोमाश्री दास और यांगचेन ने कोरोना काल के दौरान छात्रों की स्थिति पर एक ऑनलाइन सर्वे किया है। इसके लिए इन्होंने जेएनयू के…
Read Moreबाइक या कार से किया स्टंट तो होगी एफआईआर, पुलिस आयुक्त का निर्देश
नई दिल्ली दिल्ली पुलिस आयुक्त ने बैठक में दिए निर्देश स्टंट से चोट लगने पर आईपीसी की धाराएं भी लगाई जाएंगी बाइक या कार से स्टंट करने पर दिल्ली पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी। अभी तक ऐसे मामलों में वाहन अधिनियम की हल्की धाराओं में चालान किया जाता था। दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने शनिवार को हुई बैठक में स्टंट करने के वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। पुलिस आयुक्त के आदेश पर नई दिल्ली जिले के चाणक्यपुरी थाने और पूर्वी दिल्ली में स्टंट करने वालों…
Read Moreपंजाब युवा कांग्रेस का इंडिया गेट पर प्रदर्शन, ट्रैक्टर में लगाई आग
नई दिल्ली दिल्ली में कृषि कानून के विरोध में आज सुबह ही करीब 15-20 लोग दिल्ली के इंडिया गेट पहुंचे और एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाकर ट्रैक्टर को वहां से हटा लिया। जानकारी के अनुसार यह पूरा प्रदर्शन पंजाब यूथ कांंग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया। इस मामले में पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और एक एक इनोवा कार भी जब्त की है जो इस घटना…
Read Moreभारत माइनस 40 डिग्री में भी जवाब देने की तैयारी में, चीन सीमा के पास तैनात किए विध्वंसक टैंक
नई दिल्ली भारत और चीन के बीच मई की शुरुआत से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध जारी है। पिछले पांच महीनों से चीन के साथ संघर्ष में व्यस्त भारतीय सेना की बख्तरबंद रेजिमेंट 14,500 फीट से अधिक ऊंचाई पर चीनी सेना का मुकाबला करने को पूरी तरह से तैयार है। सीमा पार के दुश्मन से मुकाबला करने के लिए सेना भी सैनिकों के लिए नए आश्रय और पूर्वनिर्मित संरचनाओं का निर्माण करके भयंकर सर्दियों से लड़ने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। इसी के मद्देनजर रविवार…
Read Moreसाइबर अपराध : एक रुपया अकाउंट में आता है , उसके बाद लिंक ओपन करते ही खाली हो जाता है बैलेंस
नोएडा साइबर अपराधियों ने लोगों के खाते से रुपये निकालने का अब नया तरीका निकाल लिया है। लोगों के खाते को हैक करके उनके खाते में एक रुपये से एक हजार रुपये तक डालते हैं और फिर कहते हैं चूंकि आपका मोबाइल नंबर लक्की ड्रॉ में सलेक्ट हुआ है, इसलिए आपके खाते में पैसे डालने हैं। चंद रुपये के चक्कर में लोग उन्हें मांगी गई जानकारियां भेज देते हैं और फिर अपराधियों की तरफ से उन्हें एक मैसेज भेजा जाता है। मैसेज में दिए गए लिंक को ओपन करने के लिए…
Read Moreकेंद्र ने तोड़ा जीएसटी क्षतिपूर्ति कानून : कैग
नई दिल्ली कैग ने केंद्र सरकार द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर (सेस) के 47,272 करोड़ रुपये कब्जा लेने की बात कही है। नियमों के हिसाब से यह रकम जीएसटी लागू होने से घटे राजस्व की पूर्ति के लिए राज्यों में बंटनी चाहिए थी, लेकिन केंद्र सरकार ने इस रकम को अपने ही पास रख लिया। सरकारी खातों की अपनी ऑडिट रिपोर्ट में महालेखा परीक्षक व नियंत्रक (कैग) ने वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू होने के पहले दो साल में जुटाई गई इस रकम को अलग से…
Read More