नई दिल्ली शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 442 अंक या 0.81 फीसदी बढ़कर 54,695 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 138 अंक या 0.86 फीसदी उछाल के साथ 16,308 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन हरे निशान पर खुला। दोनों इंडेक्स ने बढ़त लेते हुए खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 442 अंक या 0.81 फीसदी बढ़कर 54,695 के स्तर पर खुला, जबकि…
Read MoreCategory: Delhi
आश्रम अंडरपास खुला , मनीष सिसोदिया ने किया उद्घाटन, लाखों लोगों को होगा फायदा
नई दिल्ली मनीष सिसोदिया ने आश्रम अंडरपास का उद्घाटन किया। अंडरपास को अब पूरी तरह से खोल दिया गया है। दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्लीवासियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने रविवार को आश्रम चौक अंडरपास का उद्घाटन किया। अंडरपास को अब पूरी तरह से खोल दिया गया है। लोगों को आवाजाही में काफी सहूलियत होगी। 750 मीटर लंबे बने अंडरपास से लाखों लोगों को फायदा होगा। 22 मार्च को अंडरपास का ट्रायल रन शुरू हुआ था। यह भोगल को मथुरा…
Read Moreडायलॉग: भारत दौरे पर आएंगी यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष, पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद से करेंगी मुलाकात
नई दिल्ली यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सला वॉन डर लेन भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगी। वह 24 और 25 अप्रैल को दो दिवसीय भारत यात्रा पर रहेंगी। यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सला वॉन डर लेन भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगी। वह 24 और 25 अप्रैल को दो दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगी। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान वह पीएम नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। साथ ही वह राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और अन्य गणमान्य व्यक्तियों…
Read Moreचीन की खुरापात जानिए कैसे कर रहा है साइबर अटैक क्या है इसकी मंशा ?
नई दिल्ली रेकॉर्डेड फ्यूचर नामक निजी खुफिया फर्म ने दावा किया है कि गत अगस्त से मार्च तक हमने कम से कम सात बार भारत के स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर्स (SLDCs) में चीनी हैकरों की घुसपैठ का पता लगाया है। चीन लद्दाख में अनुचित व आपत्तिजनक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक निजी खुफिया फर्म का दावा है कि उसने बीते आठ माह मे कई बार लद्दाख के पास की पावर ग्रिड को निशाना बनाया है। दोनों देशों के बीच क्षेत्र में एलएसी को लेकर पहले से लंबा…
Read More‘द कश्मीर फाइल’ फिल्म हर हिंदुस्तानी को देखनी चाहिए : अभिनेता आमिर खान
मुंबई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ इस समय सफलता के झंडे गाड़ रही है। जो भी इस फिल्म को देख रहा है, वह विवेक अग्निहोत्री और फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहा है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म धमाल मचा रही है और ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। कई सेलिब्रिटीज इस फिल्म को देखने के बाद प्रतिक्रिया दे रहे हैं और सभी से इसे देखने के लिए भी कह रहे हैं। फिल्म की सफलता का आलम यह है कि अब तक इसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गोवा,…
Read Moreदो विदेशी महिलाएं 10 करोड़ की कोकीन के साथ गिरफ्तार, नशे का 1850 किलो सामान बरामद
नई दिल्ली आरोपी महिलओं के कब्जे से 1850 किलो कोकीन बरामद। दस वर्षों में कोकीन की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कोकीन की सप्लाई करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर दो विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का संचालन दक्षिण अमेरिका से होता था। साथ ही गिरोह के नेटवर्क के मादक पदार्थ तस्कर मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद व दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में सक्रिय हैं। आरोपियों के कब्जे से उत्तम गुणवत्ता वाली 1850 किलोग्राम कोकीन…
Read Moreमजबूत होगा सुरक्षा ग्रिड, घाटी से पूरी तरह आतंकियों का होगा सफाया : गृहमंत्री
जम्मू/नई दिल्ली नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने दिए निर्देश। बताया वर्ष 2018 के मुकाबले 2021 में आतंकी गतिविधियों में भारी गिरावट, आधी रह गईं घटनाएं। बैठक में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। नई दिल्ली में हुई बैठक के दौरान गृहमंत्री अमित शाह गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा इंतजामों को सराहनीय करार देने के साथ ही सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत करने…
Read Moreशिपयार्ड कंपनी ने किया सबसे बड़ा बैंक घोटाला, विजय माल्या-नीरव मोदी छूटे पीछे, जानें पूरा मामला
नई दिल्ली Biggest Bank Fraud Of 22,842 Crores In Banking History: देश के बैंकिंग इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला सामने आया है। एबीजी शिपयार्ड कंपनी द्वारा किया गया यह बैंक फ्रॉड करीब 23 हजार करोड़ का है यानी विजय माल्या 9 हजार करोड़ और नीरव मोदी 14 हजार करोड़, दोनों की कुल धोखाधड़ी के बराबर। आइए जानते हैं अब तक के सबसे बड़े बैंक फ्रॉड के बारे में सबकुछ। एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड ने किया सबसे बड़ा बैंक फ्रॉड। अब तक बैंक धोखाधड़ी के मामले में विजय माल्या…
Read Moreसबकी नजर इन प्रत्याशियों पर, जानिए क्यों चर्चा में है ये सीटें और क्या है यहां का सियासी गणित?
नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के नौ जिलों की 55 सीटों पर अब दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है। इनमें 10 सीटें ऐसी हैं, जिसपर पूरे यूपी की नजर टिकी हुई है। अब्दुल्ला आजम खान, सुरेश खन्ना, आजम खान, धर्म सिंह सैनी और गुलाबो देवी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण 14 फरवरी को होना है। नौ जिलों की 55 सीटों के लिए लड़ाई काफी कड़ी होने वाली है। अमरोहा, बरेली, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, सहारनपुर, बिजनौर, संभल, रामपुर और बदायूं जिले में पड़ने वाली इन 55 सीटों…
Read Moreसुरक्षा के बीच घुटन में नहीं जीना चाहता, गोली लगती है तो कबूल है, लेकिन जेड सिक्योरिटी नहीं चाहिए : ओवैसी
नई दिल्ली एआईएमआईएम के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ में अपने ऊपर हुए हमले को लेकर लोकसभा में बयान दिया। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि देश का एक वर्ग रैडिकलाइजेशन (चरमपंथ) की तरफ बढ़ रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने केंद्र की तरफ से प्रस्तावित की गई जेड सिक्योरिटी लेने से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें गोली लगती है तो कबूल होगा, लेकिन सुरक्षा के बीच घुटन में जीना नहीं। सरकार से क्या रही ओवैसी की अपील? ओवैसी ने लोकसभा में कहा, “मैं…
Read More