फ्रांस के पूर्व पीएम फिलिप भारत यात्रा पर, गांधी स्मृति पहुंचकर जाहिर की खुशी

फ्रांस के पूर्व पीएम फिलिप भारत यात्रा पर, गांधी स्मृति पहुंचकर जाहिर की खुशी

फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप मंगलवार को चार दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। यहां वह गांधी स्मृति पहुंचकर महात्मा गांधी के जीवन से परिचित हुए। राष्ट्रपिता गांधी के उस कमरे में भी गए जहां वे अपने जीवन के अंतिम 144 दिन गुजारे। कमरे को देखकर एडवर्ड ने खुशी जाहिर की। आगंतुक बुक में लिखा कि इस भवन से गांधी हमें एक संदेश भेजते हैं जिसने न केवल भारत, बल्कि पूरी मानवता को प्रभावित किया है। इनकी सादगी सार्वभौमिकता का एक रूप है। गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति…

Read More

एनपीएस कोष लौटाने का प्रावधान नहीं, अंग प्रत्यारोपण के लिए निवास प्रमाणपत्र की अनिवार्यता खत्म

एनपीएस कोष लौटाने का प्रावधान नहीं, अंग प्रत्यारोपण के लिए निवास प्रमाणपत्र की अनिवार्यता खत्म

केंद्र सरकार ने मंगलवार को संसद में कहा कि पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) अधिनियम में एनपीएस कोष को वापस करने का कोई प्रावधान नहीं है। दरअसल, पांच गैर भाजपा शासित राज्यों ने पुरानी पेंशन योजना को फिर से शुरू करने के लिए एनपीएस कोष की मांग की थी। बता दें कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकारों ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को वापस लागू करने के अपने फैसले के बारे में केंद्र को सूचित किया है। अंग प्रत्यारोपण के लिए अब किसी…

Read More

वरिष्ठ पत्रकार डाॅ. वेदप्रताप वैदिक का निधन,

वरिष्ठ पत्रकार डाॅ. वेदप्रताप वैदिक का निधन,

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेदप्रताप वैदिक अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह करीब 78 साल के थे। बताया गया है कि मंगलवार सुबह वे नहाने गए थे, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आए। सुबह करीब साढ़े नौ बजे परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा, तब वे अंदर बेसुध मिले। इसके बाद उन्हें घर के पास स्थित प्रतीक्षा अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि उनका निधन काफी देर पहले ही हो चुका है। डॉ. वैदिक पत्रकारिता ने राजनीतिक चिंतन, अंतरराष्ट्रीय राजनीति, और हिंदी के क्षेत्र में लंबे…

Read More

केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, चार किस्त में OROP का बकाया चुकाने का आदेश वापस लेना होगा, कही ये बात

केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, चार किस्त में OROP का बकाया चुकाने का आदेश वापस लेना होगा, कही ये बात

सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने रक्षा मंत्रालय से 20 जनवरी के उस आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लेने को कहा है, जिसमें चार किस्तों में वन रैंक वन पेंशन (OROP) के भुगतान करने की बात कही गई थी। कोर्ट ने कहा, रक्षा मंत्रालय कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता है। इसपर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उसने पूर्व सैनिकों के बकाया OROP एरियर का भुगतान एक किस्त में कर दिया है, लेकिन पूरी तरह से भुगतान करने के लिए…

Read More

सरकार का एलान- बीएसएफ की भर्तियों में अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण, ऊपरी आयु-सीमा में छूट भी

सरकार का एलान- बीएसएफ की भर्तियों में अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण, ऊपरी आयु-सीमा में छूट भी

केंद्र सरकार ने भारतीय सेना में भर्ती की नई प्रक्रिया अग्निपथ योजना के तहत शामिल हो रहे अग्निवीरों को होली पर बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने पूर्व-अग्निवीरों के लिए बीएसएफ के भीतर रिक्तियों में 10 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की है। इसके साथ ही अग्निवीरों को ऊपरी आयु-सीमा मानदंडों में छूट दी जाएगी। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे अग्निवीर पहले बैच का हिस्सा हैं या बाद के बैचों का। गृह मंत्रालय ने छह मार्च को इस संबंध में घोषणा आदेश को मंजूरी देते…

Read More

ईडी ने मनीष सिसोदिया को किया गिरफ्तार, कल होनी है जमानत याचिका पर सुनवाई

ईडी ने मनीष सिसोदिया को किया गिरफ्तार, कल होनी है जमानत याचिका पर सुनवाई

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अब ईडी ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले सीबीआई ने उन्हें कथित शराब घोटाले के तहत गिरफ्तार किया था। ईडी ने सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई से एक दिन पहले यह कार्रवाई की है। वहीं गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई के बाद अब ईडी ने सिसोदिया के खिलाफ कार्रवाई की है। ईडी की टीम तिहाड़ जेल में औपचारिक तौर पर गिरफ्तारी के लिए दस्तावेजी कार्रवाई कर रही है।…

Read More

भारत में मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण ब्रेन स्ट्रोक, हर साल 1.85 लाख हो रहे इसका शिकार

भारत में मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण ब्रेन स्ट्रोक, हर साल 1.85 लाख हो रहे इसका शिकार

देश में हर 40 सेकंड में एक व्यक्ति को ब्रेन स्ट्रोक आता है और हर चार मिनट में एक व्यक्ति दम तोड़ देता है। देश में मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण ब्रेन स्ट्रोक है। यह कहना है अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में न्यूरोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. एम.वी. पद्मा श्रीवास्तव का। सर गंगा राम अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्ट्रोक केयर और भारत में एक गरीब इलाको में स्ट्रोक संसाधनों की कमी विषय पर अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा…

Read More

सुषमा स्वराज के सहारे एमपी-छत्तीसगढ़ में चुनाव की तैयारी जुटी में भाजपा

सुषमा स्वराज के सहारे एमपी-छत्तीसगढ़ में चुनाव की तैयारी जुटी में भाजपा

नई दिल्ली   अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा `सुषमा स्वराज अवार्ड’ लांच करेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा के सहारे भाजपा महिलाओं तक पहुंचेगी और उनके नाम से विशेष पुरस्कार की शुरुआत करेगी… साल के अंत में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं के बीच पैठ बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मध्य प्रदेश में जहां लाडली बहन योजना शुरू की गई है। जबकि छत्तीसगढ़ में भाजपा ने रायपुर से…

Read More

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री से की भेंट

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री से की भेंट

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को मज़बूत करने का आग्रह किया। उन्होंने सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाई जा रही सड़कों के कार्य में तेज़ी लाने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत यह राज्य के लिए भी मददगार साबित होगा, क्योंकि सड़कें ही यहां सम्पर्क का मुख्य साधन हैं। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर…

Read More

संसद सत्र में 65 कानूनों को खत्म करने के लिए सरकार लाएगी बिल : कानून मंत्री किरेन रिजिजू

संसद सत्र में 65 कानूनों को खत्म करने के लिए सरकार लाएगी बिल : कानून मंत्री किरेन रिजिजू

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि सरकार 65 अप्रचलित कानूनों को खत्म करने के लिए आगामी संसद सत्र में बिल पेश करेगी। बता दें कि जिन कानूनों को खत्म किया जाएगा, उनकी जगह या तो नए कानून आ गए हैं या फिर वह अब इस्तेमाल में नहीं हैं। संसद सत्र आगामी 13 मार्च से शुरू होने जा रहा है। गोवा में 23वीं कॉमनवेल्थ लॉ कन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कानून मंत्री ने यह जानकारी दी। पिछले साढ़े आठ साल में 1486 अप्रचलित कानून खत्म किए कानून…

Read More