राहुल गांधी तेलंगाना के खम्मम में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा और बीआरएस पर जमकर हमले किए। गांधी ने कहा, हमने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देश को एकजुट करने की बात कही थी। पूरे देश ने यह दिखाते हुए यात्रा का समर्थन किया कि वे नफरत और हिंसा के प्रसार का समर्थन नहीं करते। 2 of 10 राहुल गांधी – फोटो : सोशल मीडिया ‘नौ वर्षों में गरीबों-मजदूरों और किसानों के सपनों को कुचला’ उन्होंने आगे कहा, खम्मम कांग्रेस का गढ़ है और लोगों…
Read MoreCategory: Delhi
देश में पहुंचा मॉनसून; जुलाई में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून रविवार को सामान्य तारीख से छह दिन पहले पूरे देश में पहुंच गया, क्योंकि यह राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के शेष हिस्सों में आगे बढ़ गया है। इससे पहले आईएमडी ने शुक्रवार को बताया था कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों को छोड़कर पूरे देश में जुलाई में मॉनसून सामान्य रहने की उम्मीद है। जून में 16 राज्यों में हुई कम बारिश मौसम विभाग ने कहा कि मॉनसून आठ जुलाई की सामान्य तारीख के मुकाबले रविवार…
Read Moreयूसीसी को लेकर कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- सभी पार्टियों का मिलेगा समर्थन : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। पीयूष गोयल ने कहा कि यह साफ दिख रहा है कि राजस्थान में लोगों को अशोक गहलोत सरकार की नीतियां पसंद नहीं आ रही हैं। जनता ने इस बार राजस्थान में राज्य सरकार बदलने का फैसला किया है… एकजुट विपक्ष से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। गोयल ने आगे कहा कि एमके स्टालिन तमिलनाडु के बाहर एक भी वोट को प्रभावित नहीं कर सकते, ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के बाहर एक भी वोट को…
Read Moreराहुल गांधी की राज्यपाल और सीएम बीरेन सिंह से मुलाकात, उठाया ये अहम मुद्दा
मणिपुर में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के पद से इस्तीफा देने की अटकलें चल रही हैं। दरअसल सीएम एन बीरेन सिंह थोड़ी देर में राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, एन बीरेन सिंह सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। एन बीरेन सिंह शाम तीन बजे के करीब राज्यपाल अनुसुइया उइके से राजभवन में मुलाकात करेंगे। सूत्रों का कहना है कि अगर मुख्यमंत्री इस्तीफा सौंपते हैं तो केंद्र के पास राष्ट्रपति शासन लागू करने का भी विकल्प है। इस तरह की अटकलें हैं कि केंद्र इस बारे में विचार…
Read Moreभारत बनेगा आत्मनिर्भर, 30 महत्वपूर्ण खनिजों की पहचान की
भारत ने 30 महत्वपूर्ण खनिजों की पहचान की है। ये महत्वपूर्ण खनिज कितने अहम हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए ये खनिज पास होने जरूरी हैं। रक्षा क्षेत्र हो या फिर कृषि, ऊर्जा, फार्मा और टेलीकॉम, हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने के लिए ये महत्वपूर्ण खनिज बेहद अहम हैं। खनन मंत्रालय ने विशेषज्ञ टीम बनाई है, जिसने एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसका शीर्षक ‘Critical Minerals for India’है। खनन मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट बुधवार को खनन मंत्री प्रहलाद जोशी…
Read Moreब्रिक्स देशों से पृथ्वी बचाने के लिए ठोस कार्रवाई का किया आह्वान : भूपेंद्र यादव
भारत हमेशा जलवायु परिवर्तन को लेकर अलग-अलग मंचों पर आवाज उठाता रहा है। पीएम मोदी ने कई बार अलग-अलग देशों में जलवायु परिवर्तन अपनी चिंताएं जाहिर की हैं। वहीं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ब्रिक्स देशों से तत्काल ठोस जलवायु कार्रवाई करने और पृथ्वी को बचाने के लिए अपने प्रयासों को तेज करने करने की बात कही है। भूपेंद्र यादव ने कहा कि अगर हमको जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता हानि और प्रदूषण से निपटना है तो अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना होगा। केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका…
Read Moreपीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा की उच्च स्तरीय बैठक, भाजपा में हो सकते हैं बड़े बदलाव
भाजपा में लंबे समय से बड़े बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच 28 जून को देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ बैठक की। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में सरकार और संगठन में बड़े फेरबदल पर बात हुई। इसमें चुनावी राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में बड़ा बदलाव हो सकता है। इन राज्यों से कुछ लोगों को सरकार में लाया जा…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई के लिए जारी किया नया सर्कुलर
सुप्रीम कोर्ट में मामलों को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने की नई प्रक्रिया लागू होने जा रही है। सुप्रीम कोर्ट गर्मियों की छुट्टियों के बाद आगामी तीन जुलाई को खुलने जा रही है, कोर्ट खुलने के साथ ही नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। सर्वोच्च अदालत ने इस संबंध में 28 जून को नया सर्कुलर जारी कर दिया है। न्यायिक प्रशासन के रजिस्ट्रार द्वारा जारी किए गए इस सर्कुलर में कहा गया है कि नए मामले जो शनिवार, सोमवार और मंगलवार को सत्यापित किए जाएंगे, वह स्वतः ही अगले सोमवार…
Read Moreएनआईए की छापेमारी, भाजपा कार्यकर्ता नेत्तारू की हत्या मामले में आरोपियों के घरों से दस्तावेज जब्त
पिछले साल कर्नाटक में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े लोगों ने भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य प्रवीण नेत्तारू की हत्या कर दी थी। इसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी इसकी जांच सौंपी थी। मंगलवार को एनआईए ने तीन फरार संदिग्धों के घरों पर तलाशी ली। रिपोर्ट के मुताबिक, फरार आरोपियों की तलाश के लिए एनआईए ने कर्नाटक के दो जिलों में तीन स्थानों की तलाशी ली। एजेंसी ने कर्नाटक के कोडागु जिले में आरोपी अब्दुल नासिर और अब्दुल रहमान और दक्षिण कन्नड़ जिले में नौशाद के घरों पर तलाशी…
Read Moreईडी ने सुपरटेक के प्रमोटर आरके अरोड़ा को किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। ईडी अरोड़ा से तीन दिन से पूछताछ कर रही थी। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने अरोड़ा को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया है। एजेंसी बुधवार को अरोड़ा को विशेष कोर्ट में पेश कर उनकी हिरासत मांग सकती है। सुपरटेक समूह के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में कई एफआईआर दर्ज हैं। इसी आधार पर ईडी ने सुपरटेक समूह, उसके निदेशकों व प्रमोटरों के…
Read More