भारत और खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के बीच वाणिज्य और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर वार्ता शुरू फिर से शुरू हो गई है। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय के सचिव (सीपीवी और ओआईए) औसाफ सईद ने बुधवार को दी। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह समझौता जल्द हकीकत बन जाएगा। इसके अलावा, सचिव औसाफ सईद ने जीसीसी देशों के साथ व्यापार के वैकल्पिक रूपों की खोज पर चर्चा का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि हमारे द्विपक्षीय साझेदारों के साथ रुपये के साथ व्यापार, वस्तु…
Read MoreCategory: Delhi
देश के गांव बने आत्मनिर्भर, ग्रामीण जनसंख्या वाले भारत की कल्पना नाबार्ड के बिना नहीं : शाह बोले
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश के गांव भी आत्मनिर्भर बन रहे हैं और ग्रामीण अर्थतंत्र की आत्मा मानी जाने वाली हमारी कृषि अर्थव्यवस्था भी बहुत तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) को आजादी के अमृत काल में ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार बनने का आह्वान किया, ताकि देश के विकास में गांवों की भूमिका सुनिश्चित हो सके। प्रगति मैदान में आयोजित नाबार्ड के 42वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए गृह…
Read Moreमोदी फ्रांस के लिए हुए रवाना, चंद्रयान 3 के लॉन्च में सिर्फ कुछ घंटे शेष, ऊटी में RSS की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के साथ-साथ यूएई का भी दौरा करेंगे। 13 और 14 को पीएम फ्रांस में रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी 14 जुलाई को फ्रांस के बास्तील दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे प्रस्तावित है। इस मिशन के तहत लैंडर विक्रम को चंद्रमा की सतह पर 23 या 24 अगस्त को उतारा जा सकता है। इसके अलावा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल…
Read Moreभारत बेहतरीन देश, यहां के ज्ञान का मानवता में योगदान : महासचिव मुस्लिम वर्ल्ड लीग
मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख डॉक्टर मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा भारत आए हुए हैं। उन्होंने मंगलवार को विविधता में एकता के लिए भारत की प्रशंसा की। इस्सा ने कहा कि भारतीय मुसलमानों को अपनी राष्ट्रीयता और संविधान पर गर्व है। गौरतलब है, डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा भारत के नई दिल्ली में आए हुए हैं। मंगलवार को एनएसए अजीत डोभाल की मौजूदगी में उन्होंने एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान इस्सा ने भारत की, जबकि डोभाल ने इस्सा की गहरी समझ की तारीफ की। भारतीय मुस्लिमों को अपनी नागरिकता पर गर्व अल-इस्सा ने…
Read Moreकांग्रेस : हमारे पास SC का भी विकल्प, हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ करेंगे मौन प्रदर्शन
राहुल गांधी को लेकर गुजरात उच्च न्यायालय के फैसले पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता ने सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं से अनुरोध किया है कि फैसले के खिलाफ मौन प्रदर्शन करें। कांग्रेस का कहना है कि वे मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मोदी उपनाम मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और उनकी सजा को बरकार रखा। कांग्रेस नेताओं ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने…
Read Moreब्रिटेन के एनएसए टिम बैरो भारत दौरे पर, डोभाल से की मुलाकात
ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सर टिम बैरो भारत दौरे पर आए हैं, यहां उन्होंने शुक्रवार को एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात की।दोनों देशों के एनएसए ने व्यापक द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक एजेंडे पर व्यापक रूप से चर्चा की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अजीत डोभाल ने टिम बैरो से ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को धमकी देने वाले चरमपंथी तत्वों के खिलाफ निर्वासन जैसी कड़ी सार्वजनिक कार्रवाई करने का आग्रह किया। दोनों एनएसए ने आमने-सामने बातचीत की जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत हुई। बता दें कि खालिस्तान…
Read Moreखाद्य पदार्थों के विज्ञापन बच्चों के लिए हानिकारक, बनाया जाए कानून : डब्ल्यूएचओ
खाद्य पदार्थों के विज्ञापन बच्चों के लिए घातक साबित हो रहे हैं। यह बात 2009 से अब तक बच्चों के खाद्य विज्ञापन को लेकर हुए 200 चिकित्सा अध्ययनों में सामने आई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने यह जानकारी नए दिशा-निर्देशों में दी है, जिसे बीती तीन जुलाई को भारत सहित सभी सदस्य देशों के साथ साझा किया है। इन दिशा-निर्देशों को तैयार करने के लिए डब्ल्यूएचओ ने अलग-अलग देशों के 35 विशेषज्ञों की एक संयुक्त टीम बनाई, जिसकी सिफारिशों के आधार पर बच्चों को हानिकारक प्रभाव से बचाने के…
Read Moreसीबीआई ने रक्षा उत्पादन से जुड़ी कंपनी पर बैंक से 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप पर दर्ज किया केस
सीबीआई ने गुरुवार को दिल्ली की एक फर्म आदिगियर इंटरनेशनल के खिलाफ केस दर्ज किया है। रक्षा उत्पादन से जुड़ी इस कंपनी पर बैंक से कथित तौर पर 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप हैं। एफआईआर में कहा गया है कि एक बैंक के वरिष्ठ अफसर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आदिगियर इंटरनेशनल ने अपने साझेदारों-गारंटरों के जरिए बेइमानी भरे इरादों और आपराधिक साजिश के तहत कुछ लोकसेवकों और अज्ञात निजी लोगों की मदद से भारतीय बैंक (तब इलाहबाद बैंक) के साथ धोखाधड़ी की, जिससे उसे…
Read Moreनोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन बोले – ‘देश में जल्द लागू हो यूसीसी’
देश में इन दिनों सामान नागरिक संहिता पर काफी विवाद चल रहा है। इसी कड़ी में नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन का कहना है कि भारत में सामान्य नागरिक संहिता लागू करना काफी मुश्किल भरा काम है। इसके लिए काफी मेहनत चाहिए। यूसीसी हिंदू राष्ट्र की थ्योरी से मेल खाता है। जल्द से जल्द लागू करें नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन एक जाने-माने अर्थशास्त्री भी हैं। सेन को भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया है। उनका कहना है कि भारत में अधिक भिन्नताएं हैं। भारत में कई सारे धर्म हैं।…
Read Moreबिश्नोई गैंग के गैंगस्टर्स के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी, विदेश में छिपे हैं आरोपी
इंटरपोल ने दो गैंगस्टर्स के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। जिन गैंगस्टर्स के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है, उनमें विक्रमजीत सिंह और कपिल सांगवान का नाम शामिल है। विक्रमजीत सिंह के जहां संयुक्त अरब अमीरात और कपिल सांगवान के ब्रिटेन में छिपे होने की आशंका है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। इसी के तहत गैंग के सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ एनआईए कर रही जांच लॉरेंस बिश्नोई का नाम…
Read More