भारत का सोलर मिशन आदित्य एल1 लॉन्चिंग के लिए तैयार

भारत का सोलर मिशन आदित्य एल1 लॉन्चिंग के लिए तैयार

भारत का पहला सोलर मिशन आदित्य एल1 लॉन्चिंग के लिए तैयार है। बता दें कि आदित्य एल1 को आगामी शनिवार यानी दो सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। चार महीने के सफर के दौरान भारत का आदित्य एल1 मिशन 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय कर लैग्रेंजियन-1 पॉइंट पर पहुंचेगा। जहां से वह सूरज के अंतरिक्ष के मौसम पर पड़ने वाले असर का अध्ययन करेगा। इसरो ने जारी की तस्वीरें – फोटो : सोशल मीडिया इसरो ने मंगलवार को आदित्य एल1 से लैस लॉन्च व्हीकल पीएसएलवी-सी57 की तस्वीरें साझा की। लॉन्च व्हीकल…

Read More

भारतीय तटरक्षक बल की चीन के दूतावास ने की तारीफ, चीनी नागरिक की बचाई थी जान

भारतीय तटरक्षक बल की चीन के दूतावास ने की तारीफ, चीनी नागरिक की बचाई थी जान

चीन के दूतावास ने हाल ही में एक चीनी नागरिक को समय से अस्पताल पहुंचाने के लिए भारतीय तटरक्षक बलों की तारीफ की। दरअसल, 16 अगस्त यानी बुधवार को मुंबई के पास अरब सागर में एक विदेशी पोत पर सवार गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को समय से इलाज मिल सके, इसके लिए भारतीय तटरक्षक बल ने पूरी ताकत लगा दी थी। चीनी दूतावास ने यह कहा  भारत में चीनी दूतावास ने कहा कि मुंबई के पास अरब सागर में एक चीनी नागरिक की समय पर चिकित्सा निकासी के लिए…

Read More

दिल्ली में कमान बदलने को तैयार कांग्रेस, देहात के साथ पूर्वांचली नेताओं पर विचार, राहुल गांधी सक्रिय

दिल्ली में कमान बदलने को तैयार कांग्रेस, देहात के साथ पूर्वांचली नेताओं पर विचार, राहुल गांधी सक्रिय

कांग्रेस आलाकमान ने लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार का कार्यकाल समाप्त होने पर उनके स्थान पर दूसरे नेता को नियुक्त किया जा सकता है। उनके स्थान पर दिल्ली देहात के साथ-साथ पूर्वांचल के नेताओं के नामों पर विचार हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में बड़ी संख्या में ग्रामीण मतदाता हैं। इसके अलावा पूर्वांचलियों की भी संख्या अच्छी खासी है। ऐसे में कांग्रेस पैठ बनाने के लिए इनके बीच के किसी…

Read More

पेट्रोल-डीजल की कीमतें जल्द घट सकती हैं, एक लाख करोड़ रुपये आवंटन की सरकार की योजना

पेट्रोल-डीजल की कीमतें जल्द घट सकती हैं, एक लाख करोड़ रुपये आवंटन की सरकार की योजना

महंगे पेट्रोल और डीजल से लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। भोजन और ईंधन की लागत में वृद्धि को रोकने के लिए सरकार एक लाख करोड़ का आवंटन कर सकती है। विभिन्न मंत्रालयों के बजट से इस रकम को आवंटित करने की योजना पर विचार हो रहा है। सरकारी सूत्रों ने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले हफ्तों में इस पर निर्णय ले सकते हैं। इस योजना के तहत पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर कर को कम किया जा सकता है। साथ ही खाना पकाने के तेल और…

Read More

कानपुर में नवविवाहिता के साथ बर्बरता, देखने-सुनने वाले भी हैरान

कानपुर में नवविवाहिता के साथ बर्बरता, देखने-सुनने वाले भी हैरान

कानपुर में बिधनू थानाक्षेत्र के मटियारा गांव में प्रेम विवाह के ढाई महीने बाद ही गुरुवार को विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए आरोपियों ने विवाहिता का शव फंदे से लटका दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार शाम को रिपोर्ट आने पर हत्या की पुष्टि हो गई। उसके शरीर पर 20 से अधिक चोटों के निशान मिले हैं।  जूही नहरिया स्थित टायर मंडी…

Read More

परीक्षा में बैठने के लिए ऑनलाइन 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य, आदेश के साथ कुछ सुझाव भी जारी

परीक्षा में बैठने के लिए ऑनलाइन 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य, आदेश के साथ कुछ सुझाव भी जारी

दिल्ली के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों की परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों का स्कूल में उपस्थित होना जरूरी होगा। इसके लिए स्कूल शिक्षक बच्चे की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करेंगे। यदि बच्चे की उपस्थिति 75 फीसदी नहीं होगी तो वह परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे। इस संबंध में दिल्ली के शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता ने आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य है। शिक्षा निदेशक ने आदेश में कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त…

Read More

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा; विपक्ष पर तीखा हमला बोलेगी BJP, लोकसभा में राहुल देंगे जवाब

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा; विपक्ष पर तीखा हमला बोलेगी BJP, लोकसभा में राहुल देंगे जवाब

मोदी सरकार मंगलवार यानी आज अपने दूसरे कार्यकाल में पहले अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेगी। चूंकि चंद महीने बाद लोकसभा चुनाव है और संख्याबल की दृष्टि से सरकार को कोई खतरा नहीं है, ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा चुनावी होगी। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता ऐसे समय में बहाल हुई है, जब मंगलवार को संसद में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी चाहती है कि सरकार के खिलाफ इस…

Read More

आग लगने से एम्स में मची अफरातफरी, धुआं देख चिल्लाने लगे मरीज,तीमारदार व स्वास्थ्य कर्मी

आग लगने से एम्स में मची अफरातफरी, धुआं देख चिल्लाने लगे मरीज,तीमारदार व स्वास्थ्य कर्मी

एम्स की पुराने राजकुमारी अमृत कौर ओपीडी बिल्डिंग में सोमवार सुबह लगी आग के बाद अफरातफरी मच गई। सुबह करीब साढ़े 11 बजे दूसरी मंजिल पर स्थित गैस्टो-एंटरोलॉजी विभाग के एंडोस्कोपी यूनिट से धुआं निकलता देखा गया। कुछ ही देर में आग तेज हो गई। घटना के दौरान यूनिट में 150 के करीब मरीज भर्ती थे। धुआं निकलता देख मरीज चिल्लाने लगे। तीमारदारों व स्वास्थ्य कर्मियों ने भी चिल्लाना शुरू कर दिया। लोगों की आवाज सुनकर बिल्डिंग के नीचे भारी भीड़ जुट गई। उसी दौरान दमकल विभाग को फोन कर…

Read More

महिला दोस्त’: FB पर दोस्ती की, मीठी-मीठी बातें कर जीता विश्वास…फिर एक दिन जो हुआ युवक न कर सका यकीन

महिला दोस्त’: FB पर दोस्ती की, मीठी-मीठी बातें कर जीता विश्वास…फिर एक दिन जो हुआ युवक न कर सका यकीन

दक्षिण जिले की साइबर थाना पुलिस ने ठगी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर एक नाइजीरियन नागरिक ओनेबो ओनेका नथानिएल समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये नाइजीरियन नागरिक भारतीयों के साथ मिलकर अपना गिरोह चला रहा था। आरोपियों ने पीड़ित से पहले विदेशी महिला बनकर दोस्ती थी और फिर भारत आकर कस्टम के नाम पर 12.75 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपियों के 5 बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं। इनके पास से 12 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और सात डेबिट कार्ड व चेक बुक…

Read More

पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका नहीं जाएंगे रूसी राष्ट्रपति भी वर्चुअल रूप से होंगे शामिल

पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका नहीं जाएंगे रूसी राष्ट्रपति भी वर्चुअल रूप से होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महीने के अंत में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने दक्षिण अफ्रीका नहीं जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये वर्चुअल रूप से सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं। सम्मेलन 22 से 24 अगस्त तक जोहानसबर्ग में होना है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी सम्मेलन में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। चीन और रूस सम्मेलन में ब्रिक्स के विस्तार पर चर्चा के इच्छुक हैं, जबकि भारत को इस विचार पर आपत्ति है। भारत ने भी पिछले महीने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का शिखर सम्मेलन नई…

Read More