विकास पर ब्रेक न लगा दें बिजली-पानी

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की खबर से सबसे ज्यादा खुशी दिल्ली के आम लोगों को हुई है। क्योंकि आप के दावे के अनुसार बिजली कीमत में 50 फीसदी की कमी और 700 लीटर पानी प्रतिदिन मुफ्त मिलेगा। लेकिन दावे पूरे करने के चक्कर में आप के लिए किए जा रहे अन्य विकास कार्यों पर कहीं ग्रहण न लग जाये। विशेषज्ञों का मानना है कि तीन से चार महीने में दावा पूरा करने के लिए सब्सिडी एकमात्र विकल्प है। दिल्ली में हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्य…

Read More

बिजली कंपनियों पर टीम केजरीवाल का पहला बाउंसर

दिल्ली में सरकार बनाने की घोषणा के साथ टीम केजरीवाल ने बिजली कंपनियों पर नकेल कसने की कोशिश शुरू कर दी है। पहली नजर रोहिणी पावर प्लांट पर है। पार्टी का आरोप है कि बगैर उत्पादन के बिजली कंपनी करोड़ों रुपये की बिजली खरीद रही है। यही नहीं, कंपनियों के बहीखाते की भी टीम केजरीवाल बारीकी से तफ्तीश कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बताया कि रोहिणी पावर प्लांट में 2010 से बिजली का उत्पादन नहीं हुआ है। लेकिन पिछले दो वित्तीय वर्षों में बिजली कंपनी…

Read More

केजरीवाल की वजह से दिल्ली पुलिस के हाथ-पांव फूले

अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पद को ध्यान में रखते हुए केजरीवाल से सुरक्षा लेने का आग्रह किया था। सोमवार को सुरक्षा लेने से अरविंद के मना करने के बाद पुलिस मंगलवार को फिर सुरक्षा लेने के लिए उनसे आग्रह करेगी। दूसरी तरफ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि अगर केजरीवाल सुरक्षा नहीं लेते हैं तो गृहमंत्रालय को सारे हालातों से अवगत कराया जाएगा। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) जेके शर्मा ने बताया…

Read More

EXCLUSIVE: CM बनते ही यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने कुछ ही समय में देश की राजनीति के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर डाले हैं। पार्टी बनाने के महज एक वर्ष के बाद वह सत्ता पर काबिज होने में कामयाब हो गए। इतना ही नहीं, उन्होंने 15 वर्ष से दिल्ली को चला रही मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को चुनाव में हरा दिया। इतने लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले मुख्यमंत्री को पहली बार हार का सामना करना पड़ा। टीम केजरीवाल ने मारा पहला बाउंसर इस 26 दिसंबर को देश में ऐसा पहली बार…

Read More

सरकार बनी तो जेल जाएंगे भ्रष्ट नेता : केजरीवाल

दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने की राय जनता से लेने के लिए अरविंद केजरीवाल ने रविवार को नई दिल्ली सीट पर जनसभा की। उन्होंने यहां जनता की राय जानने से पहले भाजपा-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी की सरकार बनने पर पूर्व में भ्रष्टाचार करने वाले भाजपा-कांग्रेस के नेता जेल भेजे जाएंगे। कई दिनों बाद जनता के बीच पहुंचे केजरीवाल का तेवर रविवार को बदला हुआ नजर आया। उन्होंने जनसभाओं में भाजपा-कांग्रेस पर सीधे हमला बोला। जनसभाओं को लेकर उठ रहे…

Read More

आप’ के स्पीकर का चुनाव कराएंगे भाजपा विधायक

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय माना जा रहा है। इसी के साथ 15 दिन सरकार बनाने को लेकर जो ऊहापोह चल रही थी वह भी खत्म होने के साफ-साफ संकेत मिल रहे हैं। चुनाव परिणाम के पंद्रहवें दिन आम आदमी पार्टी (आप) सरकार बनाने का दावा पेश करेगी तो विधानसभा सचिवालय ने भी तैयारी शुरू कर दी है। सचिवालय ने उपराज्यपाल सचिवालय को सूचित कर दिया है कि सत्र बुलाए जाने के लिए तीन दिन पूर्व सूचना चाहिए ताकि तैयारी हो सके। विधानसभा अधिकारियों के अनुसार,…

Read More

अदालतें महिलाओं के प्रति लिंग भेदी टिप्पणी न करें : हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने महिलाओं संबंधी फैसलों में अदालतों को लिंग भेदी और संवदेनहीन टिप्पणी नहीं करनी की नसीहत दी है। दुष्कर्म के एक मुकदमे में जिला अदालत की दो टिप्पणियों को खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने यह प्रतिक्रिया दी है। जस्टिस प्रदीप नंदराजोग और जस्टिस वीके राव की खंडपीठ ने विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट के निर्णय पर खुद से संज्ञान लेते हुए कहा कि दोनों टिप्पणियां पहली नजर में संवेदनहीन हैं। पीड़िता के विषय में की गई यह टिप्पणियां साक्ष्यों पर आधारित नहीं हैं। जिला अदालत ने अपने निर्णय में…

Read More

भीषण कोहरे ने ली दो की जान

घने कोहरे के कारण दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर खड़ी कार में एक अन्य कार की टक्कर से दर्दनाक हादसा हो गया। शनिवार रात हुई इस घटना में हीरो मोटो कॉर्प के दो अस्थायी कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। दिल्ली के बुराड़ी में रहने वाले हीरो मोटो कॉर्प के छह कर्मचारी रात को ड्यूटी के लिए ईको कार (डीएल 8सी एडब्ल्यू 2245) से गुड़गांव आ रहे थे। ये सभी कंपनी में अस्थाई कर्मचारी के तौर पर मशीन ऑपरेटर के पद पर नियुक्त थे।…

Read More

एसआई की कार ने दो वाहनों को ठोंका

हरियाणा पुलिस में तैनात एक एएसआई की कार ने रविवार की सुबह अलग-अलग स्थानों पर दो वाहनों में टक्कर मार दी। खांडसा रोड चौकी की पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। खांडसा रोड पर रविवार की सुबह सफेद रंग की ऑल्टो कार (एचआर-26 बीएच-1632) ने पहले भूतेश्वर मंदिर के पास ईको कार में टक्कर मारी। उसके बाद डिवाइडर से टकराते हुए जेल लैंड पर एक अन्य वाहन में टक्कर मार दी। देखते ही देखते पूरा रोड जाम हो गया। आरोपी चालक वाहन मौके पर…

Read More

मैच में रोया गर्लफ्रेंड का बच्‍चा, पटककर मार डाला!

अमेरिका में एक युवक ने टीवी पर फुटबॉल मैच देखने के दौरान एक बच्चे के शोर करने पर उसको मौत की नींद सुला दिया। पुलिस के मुताबिक पांच माह का वह बच्चा युवक की गर्लफ्रेंड का था। पुलिस ने बताया कि बीते सात दिसंबर को ओकाहोमा का 22 वर्षीय मार्किज वॉकर फुटबॉल मैच देख रहा था। लेकिन, इस दौरान उसकी गर्लफ्रेंड का पांच माह का बेटा रो रहा था। बच्चे के काफी देर तक रोने के बाद अचानक गुस्साए वॉकर ने उस बच्चे को बहुत तेजी से झपटा, जिसकी वजह…

Read More