आप लड़ेगी 350 लोकसभा सीटों पर चुनाव

नई दिल्ली राजनीतिक अपराध व भ्रष्टाचार चुनावी मुद्दा आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में राजनीतिक अपराध और भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाते हुए 350 से अधिक लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि उम्मीवार तय करने के दौरान मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आम आदमी पार्टी किसी भी अपराधी, भ्रष्टाचारी और चरित्रहीन को टिकट नहीं देगी इसके लिए ‘आप’ की कार्यकारणी ने लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तय करने पर विचार-विमर्श किया।

Read More

लोकसभा चुनाव के लिए ये होगी भाजपा की रणनीति

पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करने की कवायद आम चुनाव से पहले पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करने और अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी की बातों और कार्यक्रमों को पहुंचाने के लिए भाजपा नेतृत्व ने रूपरेखा तैयार कर ली है। पार्टी ने युवा मोर्चा और महिला मोर्चा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों ही मोर्चा को चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने को कहा गया है। इसके अलावा पार्टी ने अपने अन्य…

Read More

मुबंई पुलिस कमिश्‍नर ने इस्तीफा दिया

बहुत अटकलें लगाए जाने के बाद आखिरकार मुंबई पुलिस कमिश्‍नर सत्‍यपाल सिंह ने इस्‍तीफा दे दिया है। अब तक की खबरों के मुताबिक सत्यपाल सिंह ने महाराष्‍ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल को इस्‍तीफा सौंप दिया है। इस्‍तीफे को सत्‍यपाल सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। सत्‍यपाल सिंह वर्ष 2015 में रिटायर होने वाले थे। यह बात भी कही जा रही है कि सत्यपाल सिंह ने बीजेपी नेता नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह और अमित शाह के साथ कई बैठकें की हैं। खबर है कि…

Read More

कांग्रेस ने दिग्विजय और मधुसूदन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया

नई दिल्ली: कांग्रेस द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए आज घोषित किये गये पांच उम्मीदवारों में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और मधुसूदन मिस्त्री शामिल हैं लेकिन इस बात को लेकर रहस्य अभी भी बना हुआ है कि क्या दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया जायेगा या नहीं। पार्टी ने अभी हरियाणा और असम से राज्यसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। दीक्षित को हरियाणा या हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा भेजने को लेकर चर्चायें चल रही हैं। हालांकि पार्टी ने कल हिमाचल प्रदेश से…

Read More

दिल्ली में महिला को नौकरी दिलाने के बहाने चलती कार में किया रेप

नई दिल्ली : रविवार को पूर्वी दिल्ली में एक चलती कार में 28 साल की एक शादीशुदा महिला से उसके दोस्त ने जबरन रेप किया। इस शख्स ने महिला को नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया था। महिला ने बताया कि उसने मुझे नौकरी दिलाने के बहाने दिल्ली बुलाया था ओर व मुझे एक गाड़ी में बिठा कर किसी सुनसान जगह पर ले गया ओर वहा उसने मेरे साथ रेप किया। पुलिस ने बताया कि घटना के बारे में तब पता चला जब स्थानीय लोगों ने महिला को आज शाम आनंद…

Read More

आप ने बागी बिन्नी को पार्टी से निकाला

आम आदमी पार्टी ने अपने एक विधायक विनोद कुमार बिन्नी को पार्टी ने निकाल दिया है। पार्टी के प्रवक्ता दिलीप पांडे ने बीबीसी से बातचीत के दौरान बिन्नी की बर्ख़ास्तगी की पुष्टि करते हुए कहा कि बिन्नी पार्टी की छवि ख़राब कर रहे थे, इसलिए उन्हें निष्कासित कर दिया गया। दिलीप पांडे ने कहा कि पार्टी की पांच सदस्यीय अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति ने रविवार देर शाम बिन्नी को पार्टी से निष्कासित करने का फ़ैसला किया। आम आदमी पार्टी की सबसे प्रमुख निर्णायक बॉडी पॉलिटिकल अफ़ेयर्स कमेटी(पीएसी) ने पंकज गुप्ता की…

Read More

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को अरविंद केजरीवाल का जवाब

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण में AAP को निशाना बनाए जाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने शेखर कपूर के ट्वीट को रि-ट्वीट किया है। इसे केजरीवाल के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद फिल्‍म निर्देशक शेखर कपूर ने ट्वीट किया, “राष्ट्रपति महोदय, ऐक्टिविज्म और अराजकता एक समान नहीं हैं। अराजकता तो 1984 में हुई थी, जब राज्य और पुलिस ने भीड़ को सिखों की हत्या के लिए उकसाया था।” दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शेखर कपूर के इस ट्वीट को रि-ट्वीट किया…

Read More

मैं थानों से 10 लाख मांगता तो अच्छा था: केजरीवाल

मैं थानों से 10 लाख मांगता तो अच्छा सीएम कहलाता’ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में भी दिल्ली पुलिस को नहीं बख्शा। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मुद्दे पर दिल्ली पुलिस पर वे जमकर बरसे। छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित समारोह में उन्होंने हाल ही में दिए अपने धरने पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मुझसे कह रहे हैं कि धरना देकर मैंने संविधान का उल्‍लंघन किया। उन्होंने कहा, ‘मैंने संविधान दोबारा पढ़ा, उसमें कहीं भी ये लिखा नहीं देखा कि एक मुख्यमंत्री धरना नहीं दे सकता…

Read More

10 करोड़ नौकरियां मिलेगी इस सेक्टर में!

दिल्‍ली वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में स्थिरता आ चुकी है। यदि गलतियां नहीं दोहराई गईं, तो यह 8 फीसदी की विकास दर पर लौट आएगी।उन्होंने दावा किया कि आर्थिक सुधार के उपायों और फैसले लेने की प्रक्रिया को फॉस्ट ट्रैक पर लाने के सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की सालाना बैठक में ब्रिक्स देशों पर आयोजित सत्र में उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल में हमने निर्णायक फैसले लेने में तेजी दिखाई, जिसका नतीजा सामने है। हमारी अर्थव्यवस्था अस्थिरता के दौर से उबर…

Read More

क्या खिड़की एक्सटेंशन में होती है वेश्यावृत्ति?

सड़क के इस पार बड़े बड़े मॉल और पांच सितारा अस्पताल और उस पार तंग और बदनाम गालियां। मगर इन तंग गालियों और तेज़ी से होती इनकी बदनामी अब ऐसे मुक़ाम तक पहुँच चुकी है कि यहाँ के रहने वाले अफ्रीकी मूल के लोग अब डरे सहमे हुए हैं। इन पर आरोप है कि ये नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त हैं। इसी को लेकर अब यहाँ रहने वाले लोगों ने इनके ख़िलाफ़ मोर्चा खोल लिया है। इलाक़े में रहने वाले लोग कहते हैं कि वो अपने इलाक़े की बदनामी…

Read More