लंदन: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ को एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो उनके बर्तन धो सके। बर्तन धोने वाले व्यक्ति को यह शाही परिवार परिवार 14 हजार 200 पाउंड का वार्षिक मेहनताना देगा। ब्रिटेन के इस राजसी परिवार की आधिकारिक वेबसाइट पर इस बाबत सूचना दी गई है। बर्तन धोने वाले व्यक्ति को जनरल कैटरिंग असिस्टेंट का पद दिया जायेगा और उसे हर सप्ताह 40 घंटे की दर से सालाना 14 हजार 200 पाउंड का वेतन दिया जाएगा। उसे वक्त का पाबंद, भरोसेमंद और काम का अनुभवी होना चाहिए।…
Read MoreCategory: International News
चीन में वियतनामी महिलाओं की तस्करी, 50 मानव तस्कर गिरफ्तार
बीजिंग: चीन में महिलाओं की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने 50 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के कब्जे से वियतनाम की 17 महिलाओं और चीन की एक महिला को मुक्त कराया गया है। गिरोह का सरगना एक वियतनामी नागरिक बताया गया है। संघाई दैनिक में सोमवार को प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि 17 से 30 साल की उम्र की महिलाओं को या तो धन का लालच देकर या फिर वियतनाम में उनका अपहरण कर सीमा पार युन्नान प्रांत लाया गया। गिरोह…
Read Moreखुलासा: बिल क्लिंटन सरकार को भी ISI पर नहीं था भरोसा
वाशिंगटन: ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए पाकिस्तान को बिना बताए की गई सैन्य कार्रवाई से पहले भी बिल क्लिंटन सरकार के समय में अमेरिका को खुफिया सूचना साझा करने के मामले में आईएसआई पर भरोसा नहीं था। एक शीर्ष पूर्व अमेरिकी सैन्य अधिकारी जनरल (अवकाशप्राप्त) स्टेनली मैकक्रिस्टल ने अपनी किताब ‘माई शेयर आफ द टास्क: ए मेमोयर’ में लिखा है कि पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ भरोसे में कमी के चलते जब क्लिंटन सरकार ने अगस्त 1998 में पाकिस्तानी वायुसीमा में प्रवेश कर मिसाइलें दागी तो पाकिस्तान को सिफ…
Read Moreपाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग में विरोध दर्ज कराया
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास उनकी एक सैन्य चौकी पर हुए हमले को ‘भारत की ओर से बिना उकसावे के किया गया हमला’ बताते हुए विरोध दर्ज कराया है। हालांकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के इस दावे को खारिज कर दिया है। विरोध दर्ज कराते हुए पाकिस्तान ने कहा है कि भारत सरकार को ऐसी घटनाओं की पुनरावृति रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोआज्जम खान ने कहा कि हाजी पीर सेक्टर में पाकिस्तानी सैन्य चौकी पर भारत की ओर से बिना उकसावे के…
Read Moreयुद्ध अपराध में नेपाली कर्नल गिरफ्तार
ब्रिटेन की पुलिस ने नेपाली सेना के एक कर्नल के खिलाफ देश के लंबे गृह युद्ध के दौरान 2005 में प्रताड़ना के दो मामलों में शामिल होने का अभियोग लगाया है। 46 वर्षीय अभियुक्त कर्नल कुमार लामा को गुरुवार को ईस्ट ससेक्स स्थित उनके घर से लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने गिरफ्तार किया। वो फिलहाल सूडान में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक के रूप में तैनात हैं और गिरफ्तारी के समय ब्रिटेन की यात्रा पर थे। उन्हें वेस्टमिन्स्टर के जज की अदालत में शनिवार को पेश किया जाएगा। कर्नल लामा के…
Read Moreअंधेरे में ‘ब्वॉयफ्रेंड’ बनकर बनाया यौन संबंध बलात्कार नहीं?
अमेरिका में कैलिफोर्निया के कानून निर्माताओं ने कानून के उस प्रावधान को खत्म करने का संकल्प लिया है जिस कारण बलात्कार के एक अभियुक्त की सजा पलट दी गई क्योंकि उसकी शिकार महिला शादीशुदा नहीं थी। राज्य में एक कानूनी प्रावधान है कि अगर कोई यौन संबंध बनाने के लिए ये दिखाकर सहमति ले लेता है कि वो दरअसल कोई और व्यक्ति है तो उसके खिलाफ बलात्कार का मुकदमा तभी कायम हो सकता है जब उसने पीड़िता के पति के रूप में ये कृत्य किया हो। हुआ ये कि जुलियो…
Read Moreपाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में 16 लोग मारे गए
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान सीमा से सटे पाकिस्तान के कबायली इलाके दक्षिणी वजीरिस्तान के पहाड़ी इलाके में आतंकवादियों के ठिकाने पर अमेरिकी ड्रोन हमले में कम से कम 16 लोग मारे गए। यह जानकारी जीओ न्यूज ने दी है। इससे पहले की खबरों में 12 लोगों के मारे जाने और आठ के घायल होने की जानकरी दी गई थी। अमेरिकी ड्रोन ने बाबर इलाके में आठ प्रक्षेपास्त्र दागे जिसमें आतंकवादियों के तीन ठिकाने ध्वस्त होने की जानकारी मिली है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिणी वजीरिस्तान पाकिस्तान तालिबान के हकीम…
Read Moreअफगानिस्तान की जेल में निरूद्ध 129 कैदी रिहा
काबुल: अफगानिस्तान में सरकार विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के मामले में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो और अमेरिकी सैनिकों द्वारा गिरफ्तार किए गए 129 कैदियों को कल जेल से रिहा कर दिया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जनरल मोहम्मद यर बाराकजई ने बताया कि जांच एवं सुनवाई के दौरान इन कैदियों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त रहने के कोई ठोस सबूत नहीं पाए गए। आरोप सिद्ध ना होने की स्थिति में इन्हें रिहा कर दिया गया है। नाटो की अगुवाई वाले गठबंधन ने गत वर्ष आरोपियों को कंधार-जाबुल और उरूजगन…
Read Moreभारत से नहीं, आतंकियों से खतरा: पाक सेना
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की नई सैन्य नीति में उजागर हुआ है कि देश की सुरक्षा को भारत से नहीं बल्कि देश के भीतर से ज्यादा बड़ा खतरा है। सेना द्वारा जारी नई नीति ‘आर्मी डॉक्ट्रिन’ में कहा गया है कि देश की पश्चिमी सीमाओं और कबायली क्षेत्रों में जारी गुरिल्ला युद्ध और लगातार बम हमले देश के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। सेना ने 11 साल में पहली बार माना है कि पाकिस्तान को देश के भीतर से बड़ा खतरा है। नई नीति में पश्चिमी सीमा से उठे खतरे की बात…
Read Moreएमी बेरा, तुलसी गेबार्ड ने अमेरिकी कांग्रेस में रचा इतिहास
वाशिंगटन: कैलीफोर्निया से संबंध रखने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी चिकित्सक एमी बेरा और अब तक अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए निर्वाचित प्रथम हिंदू महिला, तुलसी गेबार्ड ने 113वीं कांग्रेस के सदस्यों के रूप में शपथ लेकर इतिहास रचा है। हिन्दू मां तथा कैथोलिक पिता की देखरेख में बहुजातीय, बहुसांस्कृतिक और बहुधार्मिक परिवार में पली-बढ़ी गेबार्ड दक्षिणी प्रशांत सागर के स्वतंत्र देश समोआ मूल की अमेरिकी महिला हैं। उन्होंने हिन्दुओं के पवित्र धर्म ग्रंथ ‘भगवद् गीता’ को साक्षी मानकर गुरुवार को पद की शपथ ली। डेमोक्रेटिक पार्टी से चुनाव जीतने…
Read More