इराक पुलिस मुख्यालय पर हमला, 30 मरे

इराक: उत्तरी इराकी शहर किरकुक में आज एक आत्मघाती हमलावर ने कार बम विस्फोट कर दिया और फिर बंदूकधारियों ने पुलिस मुख्यालय में घुसने की कोशिश की जिससे करीब तीस लोग मारे गए तथा लगभग 70 घायल हो गए। शहर के आपात सेवा विभाग के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल नाताह मोहम्मद साबर ने कहा कि उग्रवादियों ने परिसर को नियंत्रण में लेने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। उन्होंने बताया कि हमलावर सुबह शहर के मध्य में पहुंचे। उग्रवादियों के पास बंदूकें, ग्रेनेड और आत्मघाती जैकेट थे। कार बम विस्फोट के…

Read More

चीनी सैन्य अभ्यासों में अब होगा अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल

बीजिंग: एशिया में अमेरिकी सेना के साथ किसी भावी मुकाबले की संभावना को देखते हुए चीनी सेना ने अपने सैन्य अभ्यासों में अंग्रेजी भाषा को शामिल किया है ताकि उसके सैनिक ‘प्रतिद्वंद्वी (किसी) तीसरे पक्ष की सेना’ के कमांड (आदेशों) को समझ सकें। चीनी सेना के अखबार पीएलए डेली में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया है कि चीनी वायुसेना के पायलटों को हाल ही में नियमित अभ्यास के दौरान रेडियो पर अचानक अंग्रेजी भाषा में निर्देश सुनाई दिए। डेली के मुताबिक, जब तक उन्हें पता चलता कि उन्हें तीसरे…

Read More

स्वतंत्र पैनल करे कारगिल युद्ध की जांच’

लाहौर: वर्ष 1999 में हुए करगिल युद्ध के बारे में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों के खुलासे के बाद पाकिस्तान की मुख्य विपक्षी पार्टी पीएमएल-एन ने इस युद्ध की परिस्थितियों की जांच के लिए एक स्वतंत्र न्यायिक आयोग के गठन की मांग तेज कर दी है। सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों ने हाल ही में खुलासा किया है कि कारगिल युद्ध पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के दिमाग की उपज था। पंजाब के मुख्यमंत्री और पीएमएल-एन के एक वरिष्ठ नेता शाहबाज शरीफ ने कहा ‘कारगिल पर विलंब किए बिना एक न्यायिक आयोग का गठन…

Read More

सीरिया में अरब और कुर्द विद्रोहियों में झड़प, 56 मरे

सीरिया में अरब और कुर्द विद्रोहियों में झड़प, 56 मरे

बेरूत: सीरिया में सरकार के विरोधियों और स्वायत्तता की मांग कर रहे कुर्द विद्रोहियों के बीच झगड़ों में गत एक सप्ताह में अब तक 56 लोग मारे जा चुके हैं। सीरिया में मानवाधिकारों पर नजर रखने वाले ब्रिटेन के संगठन ‘सीरियन ऑब्जरवेटरी फार ह्यूमन राइट्स’ ने आज कहा, ”सरकार का विरोध कर रहे अरब विद्रोहियों ने कुर्द विद्रोहियों की सेना पर आज भी हमला किया। दोनों धड़ों के बीच गत बुधवार से झड़प की घटनाएं जारी हैं और इन हमलों में अब तक कम से कम 56 लोग मारे जा…

Read More

पाकिस्तान में विस्फोट, चार सैनिक घायल

पाकिस्तान में विस्फोट, चार सैनिक घायल

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में देर शाम उत्तरी वजीरिस्तान में सेना के एक वाहन को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में चार सैनिक घायल हो जाने की खबर है। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट स्पिनवाम से मीर अली जा रहे सैन्य वाहन को निशाना बनाकर किया गया है। विस्फोट में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घायल सैनिकों को निकट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तानी खबरिया चैनलों के मुताबिक अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Read More

धमकी देने के बाद पाक पलटा, कहा, उकसाने का काम नहीं करेगा

धमकी देने के बाद पाक पलटा, कहा, उकसाने का काम नहीं करेगा

इस्लामाबाद: नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन के कारण बढ़े तनाव की पृष्ठभूमि में पाकिस्तानी विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने कहा है कि भारत के साथ उनका देश नहीं उकसाने की नीति को लेकर अडिग है। नेता प्रतिपक्ष निसार अली खान के बयान पर हिना रब्बानी ने कहा कि पाकिस्तान सरकार वर्तमान हालात को और आगे नहीं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे पहले निसार अली खान ने कहा था, ‘‘संघर्ष विराम के उल्लंघन को लेकर भारत सरकार के दुष्प्रचार का करार जवाब दिया जाए।’’ हिना रब्बानी ने…

Read More

पाकिस्तान ने 27 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

पाकिस्तान ने 27 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने उसकी जलसीमा में कथित तौर पर अवैध प्रवेश करने के आरोप में 27 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी छह नावें जब्त कर लीं। पाकिस्तान की नौवहन सुरक्षा एजेंसी के एक प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि भारतीय मछुआरे कल जब पाकिस्तानी जलसीमा में 40 नाटिकल मील अंदर थे तब एजेन्सी के सुरक्षा गाडरे ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मछुआरों को आज बंदरगाह शहर कराची की पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Read More

चीन में युद्ध की तैयारी, जापान पर करेगा हमला ?

चीन में युद्ध की तैयारी, जापान पर करेगा हमला ?

बीजिंग: जापान के साथ द्वीप विवाद के गहराते जाने और अमेरिका के खुलकर जापान के पक्ष में आ जाने के बाद खबर है कि चीन ने युद्ध की तैयारियां शुरू कर दी हैं। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने सामान ढोने के काम में लगी हेलीकॉप्टर यूनिटों से लड़ाकू अभियान की तैयारियां करने को कहा है। चीन की सेना के आधिकारिक अखबार ‘पीएलए डेली’ ने विमानन इकाई के एक अधिकारी के हवाले से लिखा है, प्रशिक्षण कार्यक्रम में तेजी से बदलाव किए जा रहे हैं। विमानन इकाई में ज्यादा…

Read More

विवादित द्वीप पर अमेरिकी हस्तक्षेप से चीन नाराज

विवादित द्वीप पर अमेरिकी हस्तक्षेप से चीन नाराज

बीजिंग: पूर्वी चीन सागर में स्थित द्वीप के मालिकाना हक को लेकर जापान से जारी विवाद में अमेरिका के हस्तक्षेप पर गहरी आपत्ति दर्ज कराते हुए चीन ने कहा है कि अमेरिका का यह कदम इस मामले में तटस्थ रहने के उसके वादे के सरासर खिलाफ है। पूर्वी चीन सागर में स्थित द्वीप पर जापान अपना मालिकाना हक दर्ज कराते हुए उसे शेनकाकु और चीन उसे दियाओ कहता है। जापान ने गत सितंबर में इस द्वीप को उसके मालिक से खरीद लिया था जिससे इन दोनों के संबंधों में काफी…

Read More

भारत-पाक शांति प्रक्रिया ‘काफी हद तक’ पटरी पर लौटी : खुर्शीद

भारत-पाक शांति प्रक्रिया ‘काफी हद तक’ पटरी पर लौटी : खुर्शीद

मीडिया में ‘कट्टर राष्ट्रवाद’ की बातों से प्रभावित नहीं होने की बात कहते हुए सरकार ने आज कहा कि पाकिस्तान के साथ शांति प्रक्रिया ‘काफी हद तक ’ रूप से पटरी पर लौट आई है। लेकिन यह स्पष्ट कर दिया कि आगे बढऩे के लिए ‘माहौल’ सही होना चाहिए। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि यह ठीक है कि जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए लेकिन इससे भी इंकार किया कि नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा एक भारतीय सैनिक का सिर काटे जाने के बाद सरकार परेशानियों में आ गई…

Read More