पाकिस्तान ने 27 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने उसकी जलसीमा में कथित तौर पर अवैध प्रवेश करने के आरोप में 27 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी छह नावें जब्त कर लीं।

पाकिस्तान की नौवहन सुरक्षा एजेंसी के एक प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि भारतीय मछुआरे कल जब पाकिस्तानी जलसीमा में 40 नाटिकल मील अंदर थे तब एजेन्सी के सुरक्षा गाडरे ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मछुआरों को आज बंदरगाह शहर कराची की पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Related posts