इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने आज आरोप लगाया कि नई दिल्ली में उसके एक राजनयिक और उसके चालक पर लोगों के एक समूह ने हमला किया। इस्लामाबाद ने भारत सरकार से इस मामले की जांच करने की मांग भी की। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘‘ नई दिल्ली में आज शाम पाकिस्तान उच्चायोग के एक राजनयिक और एक अधिकारी के साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। उन पर लोगों के एक समूह ने हमला किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ भारत सरकार के समक्ष इस बारे में विरोध दर्ज करा दिया…
Read MoreCategory: International News
पाकिस्तानी राजनयिक से जुड़े मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी
नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली में ड्राइविंग को ले कर एक पाकिस्तानी राजनयिक और उनके ड्राइवर के साथ ‘‘मामूली झगड़े’’ करने के सिलसिले में पुलिस ने एक महिला और उसके एक निकट संबंधी को आज गिरफ्तार किया। बेर सराय में कल की घटना के सिलसिले में रोशनी और उसके संबंधी रोहित के खिलाफ लापरवाही भरी ड्राइविंग करने का मामला दर्ज किया गया था। उन्हें इस सिलसिले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 लापरवाही से ड्राइविंग करना, 323 चोट पहुंचाना, 336 दूसरों…
Read Moreपाकिस्तानी पंजाब प्रांत में पहली बार कोई सिख बना विधायक
लाहौर: पाकिस्तान में सिखों के लिए एक नया संगेमील स्थापित करते हुए सरदार रमेश सिंह अरोड़ा पंजाब प्रांत की असेंबली के पहले सिख सदस्य बन गए। लाहौर से करीब 80 किलोमीटर दूर नरोवल जिले से ताल्लुक रखने वाले अरोड़ा पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक समिति से जुड़े हैं। उन्होंने नई पंजाब असेंबली के पहले सत्र में अन्य विधायकों के साथ कल शपथग्रहण की‘पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने अल्पसंख्यक समुदायों के लिए आरक्षित सीट पर अरोड़ा को मनोनीत किया। 11 मई के चुनावों में विजय के बाद पीएमएल (एन) को पंजाब और केन्द्र…
Read Moreचीन ने प्लास्टिक थैलों पर प्रतिबंध लगाकर बचाया पेट्रोलियम
बीजिंग(आईएएनएस): चीन ने सुपरमार्केट और अन्य बड़ी दुकानों में ग्राहकों को मुफ्त में प्लास्टिक थैला देने और 0.025 मिलीमीटर से कम पतले प्लास्टिक थैलों के उत्पादन और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाकर बीते पांच वर्षों में 60 लाख टन पेट्रोलियम की बचत की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग (एनडीआरसी) में पर्यावरण मामलों के के उप निदेशक ली जिंग के हवाले से शुक्रवार को कहा कि इन उपयों को 1 जून 2008 को अपनाया गया था। इससे इनकी खपत में दो-तिहाई या 67 अरब प्लास्टिक थैलों के उपयोग…
Read Moreरूस में बस दुर्घटना में 6 मरे, 2 घायल
वोल्गोग्राद: रूस के दक्षिणी क्षेत्र वोल्गोग्राद में शनिवार को एक बस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। रिया नोवोस्ती समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वोल्गोग्राद क्षेत्र में एक बस की एक यात्री कार से टक्कर होने के कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि कार के चालक का वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण उसकी बस से टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई।…
Read Moreहेलीकॉप्टर दुर्घटना में बाल-बाल बचे अहमदीनेजाद
तेहरान(एएफपी): ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद आज एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बाल-बाल बच गए और उनके हेलीकाप्टर को पूर्वोत्तर हिस्से में आपात स्थिति में उतारना पड़ गया। ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक इस हादसे में वह बाल बाल बच गए। वेबसाइट प्रेसीडेंट डॉट आईआर के मुताबिक डॉ. अहमदीनेजाद और कई अन्य अधिकारियों को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटर्नाग्रस्त हो गया लेकिन पायलट विमान को सुरक्षित उतारने में सफल रहा। वह पूर्वोत्तर ईरान के एक पर्वतीय क्षेत्र में एक स्थानीय परियोजना का उद्घाटन करने जा रहे थे तभी यह हादसा…
Read Moreपाकिस्तान: PM पद के लिए शरीफ और फहीम में होगी टक्कर
लाहौर: सर्वसम्मति से मत के अनुरोध को अस्वीकार करते हुए पाकिस्तानी पीपुल्स पार्टी पांच जून को होने वाले नए प्रधानमंत्री के चुनावों में पीएमएल-एन प्रमुख नवाज शरीफ के खिलाफ वरिष्ठ नेता मखदूम अमीन फहीम को उतारेगी। पूर्व संघीय मंत्री फहीम पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी पार्लियामेंट्रियन्स के अध्यक्ष हैं। चुनाव आयोग के पास पार्टी इसी नाम से पंजीकृत है। पांच जून को नेशनल असेंबली में होने वाले चुनावों में फहीम पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रत्याशी होंगे। हालांकि पीपीपी का यह कदम पीएमएल-एन के नवाज शरीफ को संसद के 342 सदस्यीय निचले सदन…
Read More‘अपने जोखिम पर जापान से नजदीकी बढ़ा सकता है भारत’
बीजिंग: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हाल ही में संपन्न जापान यात्रा से चीन अभी भी खफा है और एक सरकारी दैनिक अखबार ने चेतावनी दी है कि भारत अपने जोखिम पर तोक्यो के साथ नजदीकी संबंध बना सकता है तथा इन रिश्तों से नई दिल्ली को सिर्फ नुकसान ही हो सकता है। सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा संचालित ग्लोबल टाईम्स ने कल जापान पर यह आरोप लगाया था कि वह भारत और अन्य पड़ोसियों के साथ संबंध विकसित करके चीन को घेरने की कोशिश कर रहा है। आज इसी अखबार में…
Read Moreसोनिया गांधी के साथ कोई अनबन नहीं: मनमोहन
नई दिल्ली : अपने और सोनिया गांधी के बीच अनबन से इंकार करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज कहा कि ऐसी अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है क्योंकि दोनों लगभग सभी मुद्दों पर साथ मिल कर काम करते हैं। जापान और थाईलैंड की पांच दिन की यात्रा के बाद स्वदेश लौटते समय विमान में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘सच बात यह है कि मेरे और कांग्रेस अध्यक्ष के बीच विचारों में कोई मतभेद नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तकरीबन हर मुद्दे पर हम साथ काम करते हैं और…
Read Moreपाक में बम विस्फोट में शांति समिति सदस्य की मौत
पेशावर: पाकिस्तान के पेशावर शहर में रिमोट संचालित बम में हुए विस्फोट में आज सुबह शांति समिति के एक सदस्य की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक पेशावर के बुड बेरह स्टेशन के सामने ही शांति समिति के सदस्य नदीम खान का घर है। यह बम उनके घर के बाहर रखा था जिसमें रिमोट के जरिए विस्फोट किया गया। इस हादसे के बाद पुलिस ने पूरा इलाका खाली कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इस…
Read More