चीन ने प्लास्टिक थैलों पर प्रतिबंध लगाकर बचाया पेट्रोलियम

बीजिंग(आईएएनएस): चीन ने सुपरमार्केट और अन्य बड़ी दुकानों में ग्राहकों को मुफ्त में प्लास्टिक थैला देने और 0.025 मिलीमीटर से कम पतले प्लास्टिक थैलों के उत्पादन और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाकर बीते पांच वर्षों में 60 लाख टन पेट्रोलियम की बचत की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग (एनडीआरसी) में पर्यावरण मामलों के के उप निदेशक ली जिंग के हवाले से शुक्रवार को कहा कि इन उपयों को 1 जून 2008 को अपनाया गया था। इससे इनकी खपत में दो-तिहाई या 67 अरब प्लास्टिक थैलों के उपयोग में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार के दिन इन नीतियों को अपनाने की पांचवीं सालगिरह है।

विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था ने ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के वास्ते इन उपायों को अपनाया था। इसके पीछे एक मंशा वर्ष 2008 के ओलंपिक खेलों से पहले देश की छवि सुधारने की भी थी। ली ने हालांकि स्वीकार किया कि अधिकारी दुकानों द्वारा बहुत महीन प्लास्टिक थैलों के इस्तेमाल पर रोक लगाने में पूरी तरह सफल नहीं रहे। इसके लिए कड़े निरीक्षण की जरूरत है। प्रतिबंध की वजह से चीन की एक प्रमुख प्लास्टिक फैक्टरी बंद हो गई। प्रतिबंध के अमल में आने से पूर्व यह फैक्टरी सालाना 30 लाख टन प्लास्टिक कचरा पैदा करती थी।

Related posts