मेलबोर्न: आस्ट्रेलिया ने उत्तराखंड में खराब मौसम के मद्देनजऱ भारत के लिए यात्रा परामर्श को अद्यतन (अपडेट) करते हुए अपने नागरिकों से सूचना के लिए मीडिया पर नजऱ रखने और स्थानीय अधिकारियों की सलाह का अनुसरण करने को कहा है। विदेश मामलों और व्यापार विभाग (डीएफएटी) ने परामर्श में मंगलवार को संशोधन करते हुए कहा, ‘उत्तरकाशी और गंगोत्री में भूस्खलन की रिपोर्ट मिली है। यदि आप प्रभावित इलाके में हैं, तो अपने बचाव के लिए मीडिया की सू़चना पर नजऱ रखें और स्थानीय अधिकारियों की सलाह मानें।’ इसमें कहा गया…
Read MoreCategory: International News
चीनी महिला अंतरिक्ष यात्री ने अंतरिक्ष से दिया लेक्चर
बीजिंग: चीन की दूसरी महिला अंतरिक्ष यात्री यांग यापिंग अंतरिक्ष से व्याख्यान देने वाली देश की पहली अध्यापिका बन गई हैं। वांग इस समय अंतरिक्ष की प्रयोगशाला में पृथ्वी की परिक्रमा कर रही हैं। उन्होंने अंतरिक्ष में जीवन के विभिन्न पहलुओं पर छह करोड़ से अधिक चीनी छात्रों को व्याख्यान दिया। वायुसेना की पायलट वांग ने 45 मिनट के अपने व्याख्यान में भारशून्यता के बारे में जानकारी दी और यह बताया कि यह कैसे न्यूटन के गुरत्वाकर्षण के नियमों को प्रभावित करती है। इस दौरान उनके दो पुरूष सहकर्मियों ने…
Read Moreपत्नी ने मांगा तलाक, हैवान पति ने दी मौत
लंदन: ब्रिटेन में पति ने अपनी पत्नी को तलाक मांगने पर हाथी के शो पीस से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। गत वर्ष सितंबर में घटित हुए इस मामले की सुनवाई अभी अदालत में चल रही है। अदालत ने बताया कि देवेंद्र सिंह(33) पर अपनी 42 वर्षीय पत्नी चार्लोट स्मिथ को बेरहमी से मारने का आरोप हैं। देंवेंद्र ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिएमार दिया क्यूंकि वह उससे तलाक लेना चाहती थी। देवेंद्र ने अदालत के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने हत्या के लिए इस्तेमाल…
Read Moreसउदी में ‘मर्स’ वायरस का कहर, 32 लोगों की मौत
रियाद: सउदी अरब में सार्स जैसे वायरस ‘मर्स’ से चार और लोगों की मौत हो गई है। इस वायरस से यहां अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वस्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पश्चिमी शहर तैफ में दो और पूर्वी प्रांत में दो लोगों की मौत हुई है जो इस वायरस की चपेट में आए थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस वायरस को ‘मिडिल ईस्ट रेसपायरेटरी सिंड्रोम’ (मर्स) नाम दिया है। पूर्वी प्रांत में एक और राजधानी रियाद में भी एक नया मामला सामने आया है। जेद्दा…
Read Moreजल्लाद जमींदार, खेत में घुसने पर बच्ची पर छोड़े कुत्ते
लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक जमींदार ने अपने खेत में दाखिल होने पर छह साल की बच्ची के पीछे कुत्ता छोड़ दिया। इस हमले में बच्ची की नाक चली गई। पुलिस के अनुसार मुजफ्फरगढ़ जिले के जातोई इलाके में करीब दो सप्ताह पहले जब प्याज के खेत में कुछ बच्चे घुस गए, तो खेत के मालिक ने उनके पीछे अपने पालतू कुत्तों को छोड़ दिया। एक कुत्ते ने छह साल की जुबैदा पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने बच्ची को कुत्ते के चंगुल से मुक्त कराया और…
Read Moreअमेरिका है मानवाधिकार हनन में अव्वल’
सोल: उत्तर कोरिया ने लंबे वक्त से अपने शत्रु रहे अमेरिका के अति गोपनीय प्रिज्म कार्यक्रम को आडे हाथों लेते हुए उसे मानवाधिकार हनन के मामले में अवल करार दिया है। उत्तर कोरिया के सरकारी दैनिक मिंजू जोसन में प्रकाशित टिप्पणी में कहा गया, ‘इससे साफ पता चलता है कि अमेरिका मानवाधिकार हनन के मामले में सबसे ऊपर है। इसने पूरी दुनिया को अपनी नजर के नीचे रखा और समूची मानवता की जासूसी की।’ इसमें कहा गया, ‘समाज में हर व्यक्ति को गरिमा के साथ जीने और विकसित होने का…
Read Moreचीन: विषैले भोजन से 70 बीमार
बीजिंग: दक्षिणी चीन स्थित एक फैक्टरी में विषाक्त भोजन करने से 70 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। इनमें से 19 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने आज बताया कि गुआंगदोंग प्रांत स्थित अमेरिकी फैक्टरी में 70 से अधिक कामगार संदिग्ध विषाक्त भोजन करने से बीमार पड़ गए। रोग नियंत्रण निगरानी विभाग ने इस घटना के लिए सालमोनेला नाम के एक जीवाणु को जिम्मेदार ठहराया है। गौरतलब है कि 15 जून को सिचुआन प्रांत के एक स्कूल में विषाक्त भोजन करने से 386 छात्र बीमार पड़…
Read Moreबाइबल जलाने के आरोप में मुस्लिम धर्मगुरू को जेल
काहिरा: मिस्र की अदालत ने मुस्लिम बहुल देश में न्याय की अनोखी मिसाल पेश करते हुए अमेरिकी दूतावास के बाहर पिछले साल बाइबल जलाने के आरोप में एक मुस्लिम धर्मगुरू को 11 साल की सजा सुनाई है। मिस्र में इस्लाम की अपमान करने वालों पर मुकदमा चलाया जाना आम है। पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के वर्ष 2011 की जनक्रांति में सत्ता से अपदस्थ होने के बाद कट्टर इस्लामी नीतियों में यकीन रखने वाला मुस्लिम ब्रदरहुड नेतृत्व सत्ता पर काबिज हुआ। हालांकि यह उन बहुत कम मौकों में से एक है…
Read Moreभारत में प्रिंस विलियम के रिश्तेदार की तलाश जारी
लंदन: ब्रिटेन की राजगद्दी के दोनों उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी की रगों मे भारतीय खून दौडऩे के खुलासे के बाद वैज्ञानिक अब भारत के गुजरात राज्य के सूरत शहर में उनके रिश्तेदार की जोर शोर से तलाश कर रहे हैं। एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के अनुवांशिकी विशेषज्ञ जिम विल्सन और ब्रिटेन डीएनए नाम के एक संगठन के मुताबिक प्रिंस विलियम के एक रिश्तेदार के लार का परीक्षण करके यह पता चला था कि दोनों राजकुमारों का यह भारतीय संबंध अपने ननिहाल की देन है। उन्होंने बताया कि गहन जांच के…
Read Moreअमेरिका: 2012 में खंगाले गए 300 लोगों के फोन रिकार्ड
वाशिंगटन: अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने दावा किया है कि उनकी सरकार ने पिछले साल उस डाटाबेस में 300 से कम लोगों का फोन रिकार्ड खंगाला जिसमें लाखों अमेरिकी फोन रिकार्ड थे। खुफिया अधिकारियों ने कल अमेरिकी अधिकारियों को दिए गए बयान में कहा कि कार्यक्रम के तहत सूचना के बहुत कम हिस्से की समीक्षा की गई। वाशिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक इस फोन कॉल ब्योरे में फोन नंबर और कॉल की अवधि, फोन करने वाले की पहचान या उसके स्थान की जानकारी शामिल है।
Read More