हांगकांग: हांगकांग के निकट तथा चीन के दक्षिणी तटीय इलाकों की तरफ बढ रहे जबरदस्त तूफान उठोर के कारण कल कई विमान कंपनियों ने अपनी उडानें रद्द कर दी और शेयर में कामकाज बाधित हुआ। हांगकांग मौसम विभाग ने आज तडके इस तूफान के बारे में सूचित किया। इसे तीसरा सबसे खतरनाक तूफान घोषित किया गया है। तूफान की रफ्तार 122 किलोमीटर प्रति घंटा रिकार्ड की गई है जिसके कारण हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से कई उडान रद्द कर दी गई। सूत्रों के अनुसार इस जबरदस्त तूफान के आने से व्यापारिक…
Read MoreCategory: International News
बांग्लादेश में हिंसा, एक व्यक्ति की मौत, 10 घायल
ढाका: बांग्लादेश में कट्टरपंथी जमात ए इस्लामी पार्टी की 48 घंटे की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के आज दूसरे दिन भी राजधानी ढाका में हिंसा जारी रही, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। जमात ए इस्लामी पार्टी ने खुद को चुनाव लडऩे से प्रतिबंधित करने वाले अदालत के एक फैसले के खिलाफ आम हड़ताल का आह्वान किया है। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जमात की छात्र शाखा के कार्यकर्ता की मौत हो गई और टीवी पत्रकार सहित कई लोग उस हिंसा में घायल…
Read Moreभारत-चीन ने मध्य एशिया पर की अब तक की पहली वार्ता
बीजिंग: भारत और चीन ने मध्य एशिया पर अपनी पहली आधिकारिक वार्ता की है जो आतंकवाद निरोध, क्षेत्रीय एवं उर्जा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर रणनीतिक रूप से अहम क्षेत्र में उनके समान रूख पर केंद्रित रही। भारतीय दूतावास की आज जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि दो दिवसीय वार्ता कल संपन्न हुई और यह सौहार्दपूर्ण तथा दोस्ताना माहौल में हुई। दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने मध्य एशिया के हालात पर चर्चा की जो मध्य एशियाई देशों के साथ राजनीतिक एवं आर्थिक संबंधों पर भारत और चीन के समान…
Read Moreलोकसभा में लाया जाएगा पाकिस्तान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव
नई दिल्ली: लोकसभा में पाकिस्तान की नैशनल असेंबली में पारित भारत विरोधी प्रस्ताव के विरोध में निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। इसे सर्वसम्मति से पास किया जाएगा। स्पीकर मीरा कुमार निंदा प्रस्ताव पढ़ेंगी। बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद मीरा कुमार ने यह जानकारी दी। बतां दें कि, पाकिस्तानी संसद में भारत के खिलाफ प्रस्ताव में एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन को लेकर भारत की निंदा की गई है। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में एक प्रस्ताव पारित कर भारतीय सैनिकों पर बिना किसी उकसावे के सीमा पर गोलीबारी का…
Read More‘भारतीय नौसेना के सुपरपॉवर INS विक्रांत से बढ़ीं चीन की चिंताएं’
नई दिल्ली: भारतीय नौसेना के फौलादी इरादे और जज्बे को मजबूती देते हुये आखिरकार प्रथम स्वदेश निर्मित विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत को कोच्चि के कोचीन शिपयार्ड में समुद्र में उतार दिया गया। रक्षा मंत्री एके एंटनी की पत्नी एलिजाबेथ एंटनी ने इसका उद्घाटन किया। इस गरिमामय और ऐतिहासिक अवसर पर रक्षामंत्री समारोह के मुख्य अतिथि थे। जहाजरानी मंत्री जी.के. वासन ने समारोह की अध्यक्षता की। इस एतिहासिक समारोह के गवाह के रूप में नौ सेनाध्यक्ष एडमिरल देवेन्द्र कुमार जोशी इस विमानवाहक पोत के निर्माता कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) के…
Read Moreइस्लामाबादःने ली 18 की जान
इस्लामाबादः पाकिस्तान के कराची में ईद पर जहरीली शराब पीने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो पुलिसकर्मी भी थे। इसके अलावा छह अन्य लोगों की तबीयत बिगडऩे के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। पाकिस्तानी समाचार चैनल ‘जीयो न्यूज’ पर सोमवार को प्रसारित खबर से यह जानकारी मिली। ईद के मौके पर शुक्रवार को शहर की एक दुकान से भारी मात्रा में जहरीली शराब बेचने के कारण यह दुर्घटना घटित हुई। जहरीली शराब के सेवन के बाद तबीयत बिगडऩे पर…
Read Moreऑस्ट्रेलिया: हवाईपट्टी पर टकराए दो जेट विमान
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न हवाईअड्डे पर आज दो वाणिज्यिक जेट विमान हवाईपट्टी पर टकरा गए। जिसमें दोनों विमान क्षतिग्रस्त हो गए लेकिन कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। इस हादसे को देखने वाले इंजीनियरों ने बताया कि वर्जिन ऑस्ट्रेलिया 737 और ए320 जेटस्टार विमान की टक्कर होने के बाद एक विमान का पिछला हिस्सा टूट गया और दूसरे का पंख क्षतिग्रस्त हो गया। मेलबर्न हवाईअड्डे ने ट्विटर पर कहा है ‘दो विमानों की टक्कर में कोई हताहत नहीं हुआ। यह हादसा सुबह हुआ और इसकी जांच की जा रही है।’ इसमें…
Read Moreभूकंप से तिब्बत में ढहे मकान, सड़कों भी टूटी
बीजिंग: चीन के तिब्बत क्षेत्र में आज सुबह 6.1 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिससे मकान ढह गए और सड़कों को नुकसान पहुंचा। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रांतीय राजधानी ल्हासा से करीब 1,000 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित क्वामदो प्रांत की जोगांग काउंटी और मारकम काउंटी स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर आए भूकंप से थर्रा उठी। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की स्थानीय इकाई के प्रमुख झांग होंगजुन ने…
Read Moreपाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त को किया तलब
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर सीमा सुरक्षा बल :बीएसएफ: की ओर से कथित तौर पर किए गए ‘संघर्ष विराम के उल्लंघन’ पर विरोध दर्ज कराने के लिए आज भारत के उप उच्चायुक्त को तलब किया तथा दावा किया भारतीय गोलीबारी में पीओके के रावलकोट में एक नागरिक की मौत हो गई है। पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच संपर्क की ‘रचनात्मक, सार्थक और परिणामोन्मुख’ प्रक्रिया के मामले में खुद को प्रतिबद्ध करार देते हुए भारत से कहा है कि वह 2003 में हुए संघर्ष विराम समझौते को कायम रखे।…
Read Moreइराक में आतंकवादी हमलों में 60 से ज्यादा मरे
बगदाद: इराक में शनिवार को हुए अलग-अलग बम विस्फोटों में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। विस्फोट की ज्यादातर घटनाएं राजधानी बगदाद में हुई हैं। अधिकारियों और स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बगदाद में बाजारों, रेस्तरां और कॉफी की दुकानों जैसी जगहों में 12 कार बम हमलों में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 100 अन्य लोग घायल हो गए। बगदाद से 100 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में लोकप्रिय…
Read More