बगदाद: इराक में शनिवार को हुए अलग-अलग बम विस्फोटों में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। विस्फोट की ज्यादातर घटनाएं राजधानी बगदाद में हुई हैं। अधिकारियों और स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बगदाद में बाजारों, रेस्तरां और कॉफी की दुकानों जैसी जगहों में 12 कार बम हमलों में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 100 अन्य लोग घायल हो गए। बगदाद से 100 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में लोकप्रिय…
Read MoreCategory: International News
दुर्घटनाग्रस्त अमेरिकी विमान के मलबे से 4 शव निकाले गए
ईस्ट हैवेन: कनेक्टिकट में दुर्घटनाग्रस्त हुए एक विमान के मलबे से चार शव निकाले गए हैं। एक दमकल अधिकारी एंथनी मोस्काटो ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आशंका है कि मरने वालों में पायलट, एक पूर्व माइक्रोसाफ्ट अधिकारी, उसका किशोर पुत्र और दो बच्चे शामिल हैं। विमान दो मकानों के बीच फंस कर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। दो शव विमान से और दो शव एक मकान से मिले हैं। शुक्रवार की दोपहर बारिश हो रही थी और यह विमान उतरने के लिए ट्वीड न्यू हैवेन एयरपोर्ट आ रहा था। अचानक…
Read Moreऑस्ट्रेलिया: हवाईपट्टी पर टकराए दो जेट विमान
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न हवाईअड्डे पर आज दो वाणिज्यिक जेट विमान हवाईपट्टी पर टकरा गए। जिसमें दोनों विमान क्षतिग्रस्त हो गए लेकिन कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। इस हादसे को देखने वाले इंजीनियरों ने बताया कि वर्जिन ऑस्ट्रेलिया 737 और ए320 जेटस्टार विमान की टक्कर होने के बाद एक विमान का पिछला हिस्सा टूट गया और दूसरे का पंख क्षतिग्रस्त हो गया। मेलबर्न हवाईअड्डे ने ट्विटर पर कहा है ‘दो विमानों की टक्कर में कोई हताहत नहीं हुआ। यह हादसा सुबह हुआ और इसकी जांच की जा रही है।’ इसमें…
Read Moreचीन में सड़क दुर्घटना, दस मरे
बीजिंग: दक्षिण पश्चिम चीन में आज एक सड़क दुर्घटना में एक मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे उसमें सवार एक गर्भवती महिला सहित दस लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर में कहा गया है कि यह दुर्घटना युन्नान प्रांत के अगांग शहर में हुई। मृतकों में बस चालक शामिल है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है।
Read Moreबयान से पलटा पाकिस्तान, कहा हमें नहीं मालूम कि दाऊद इब्राहिम कहां था
इस्लामाबाद:भारत के सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों में शामिल दाउद इब्राहिम की पाकिस्तान में मौजूदगी कबूल करने की अपनी टिप्पणी से पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विशेष दूत शहरयार खान पलट गए हैं। दाउद को पाकिस्तान से ‘खदेड़ बाहर कर दिए जाने’ और उसके संयुक्त अरब अमीरात :यूएई: में हो सकने की बात कहने के कुछ घंटे बाद अब खान ने कहा है कि उन्हें दाउद के अपने मुल्क में होने या ना होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। खान भारत के साथ ‘टै्रक…2’ वार्ता :अनौपचारिक वार्ता: के लिए शरीफ…
Read Moreएशियाई मुसलमानों ने मनाई ईद, अफगानिस्तान में 14 लोग मारे गए
काबुल: एशिया में मुसलमानों ने धार्मिक रस्मों और दावतों के साथ आज ईद उल फित्र का त्योहार मनाया लेकिन अफगनिस्तान में इस मौके पर भी एक विस्फोट हुआ जिसमें 14 महिलाओं और बच्चों की मौत हो गई। यह हमला पूर्वी नानगहार प्रांत में उस वक्त हुआ जब महिलाओं और बच्चों का एक समूह एक सरकार समर्थक कबायली नेता की दिवंगत पत्नी को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए थे। एशिया में इंडोनेशिया ने सबसे पहले ईद पर जश्न मनाना शुरू किया। हालांकि, देश के अल्पसंख्यक बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए बेचैनी…
Read Moreशरीफ सीमा पर हुई घटना से परेशान
इस्लामाबादः प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय जवानों की हत्या पर ‘दुख’ जाहिर किया और कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों को सीमा पर सामान्य स्थिति बनाए रखने के लिए कदम उठाने चाहिए। शरीफ ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से कहा है कि वे नियंत्रण रेखा पर भारतीय और पाकिस्तानी सेना के बीच हुई झड़प की घटनाओं से दुखी हैं। विदेश मंत्रालय के एक बयान में उनके हवाले से कहा गया है, ‘‘प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान दोनों के…
Read Moreअपने क्षेत्र में चीनी जहाजों के रुकने पर जापान खफा
टोक्योः जापान के जलीय विवादित क्षेत्र में चार चीनी जहाजों के 24 घंटे से अधिक रुकने की घटना को लेकर आज जापान ने चीन के समक्ष कडा विरोध दर्ज कराया। गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच पूर्वी चीनी समुद्र के कुछ द्वीपों को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। लेकिन इन बातों को ज्यादा तूल न देते हुए जापान ने चीन के साथ शिखर वार्ता की इच्छा जताई है। लेकिन जापान इस बातचीत को बिना शर्त चाहता है। जापान के मुख्य मंत्रिमंडलीय सचिव चौशिहिदे सुगा ने…
Read Moreचीन में हुआ दिल दहला देने वाला हादसा
झेजियांगः चीन के झेजियांग प्रांत के लिशुयी शहर में लोग अपने सुहावने सफर का नज़ारा ले रहे थे कि एकाएक इस बस के साथ एक ऐसी घटना हुई जिसे देख शायद हर किसी के रौंगटे खड़े हो जाएंगे। इस वीडियो को देख कर शायद आपको भी यही अहसास होगा कि ये घटना कितनी ज्यादा भयानक थी। दरअसल यह बस एक ट्रक के साथ ज़बरदस्त तरीके साथ टकराई और बस का चालक खिड़की से बाहर गिर गया जबकि यात्री इस तरह उड़े जैसे हवा के चलने से पत्ते उड़ते हैं। दिल…
Read Moreहाफिज सईद ने दी दिल्ली में आतंकी हमले की धमकी
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को आईबी का अलर्ट आया है कि हाफिज सईद हमला कर सकता है। चिट्ठी मिलने के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। लश्कर चीफ और मुंबई हमले के आरोपी हाफिज सईद ने शुक्रवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खुलेआम ईद की प्रार्थना सभा की अगुआई की। सईद के संगठन जमात-उद-दावा ने यह प्रार्थना सभा बुलाई थी। इसके पोस्टर शहर भर में लगाए गए थे। पुंछ में चकान दा बाग चौकी पर हमले से दो दिन पहले ही सईद ने पाकिस्तान अधिकृत…
Read More