सीरिया पर हमले से पीछे हटे ओबामा, रूस ने निकाला बीच का रास्ता

सीरिया पर हमले से पीछे हटे ओबामा, रूस ने निकाला बीच का रास्ता

वाशिंगटन: सीरिया पर हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय जगत के साथ-साथ अमेरिकी जनमानस और अपने ही सांसदों के विरोध को भांपकर राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रूस के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए कहा है कि यदि सीरिया अपने रासायनिक हथियार सौंप दे तो हमले की योजना रद्द की जा सकती है। ओबामा ने कहा कि यदि सीरिया अपने रासायनिक हथियारों के जखीरे को अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण में देने को तैयार हो जाए तो उस पर सैन्य कार्रवाई रद्द की जा सकती है। ओबामा ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि रासायनिक हथियारों पर…

Read More

आतंकवादियों ने किए शांति वार्ता समिति के तीन लोगों के सिर कलम

आतंकवादियों ने किए शांति वार्ता समिति के तीन लोगों के सिर कलम

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बाडा इलाके में आतंकवादियों ने शालोबार शांति वार्ता समिति के तीन सदस्यों के सिर काट दिए हैं तथा चार लोगों का अपहरण कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने शालोबार इलाके के कांबराबाद में स्थित समिति के सदस्यों के घर में घुसने से पहले जबर्दस्त फायरिंग की। इस शांति वार्ता के एक सदस्य जहांगीर खान ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्होंने अपने सहकर्मियों के सिर कटे शव देखे तथा वहां से ये आतंकवादी हमारे चार साथियों का अपहरण करके ले गए। उन्होंने कहा हमने…

Read More

अफगानिस्तान में भारतीय लेखिका सुष्मिता बनर्जी की हत्या

अफगानिस्तान में भारतीय लेखिका सुष्मिता बनर्जी की हत्या

काबुलः अफगानिस्तान के पकतिका प्रांत में आज संदिग्घ तालिबानी आतंकवादियों ने भारतीय लेखिका सुष्मिता बनर्जी की गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय पुलिस का कहना है कि (इस्केप फ्राम तालिबान) की लेखिका श्रीमती बनर्जी की हत्या तालिबानी आतंकवादियों ने की है। अफगानिस्तानी व्यापारी जानबाज खान से शादी करने वाली 49 वर्षीय श्रीमती बनर्जी के घर में घुसकर आतंकवादियों ने उनके पति और परिवार के अन्य सदस्यों को रस्सी से बांध दिया और श्रीमती बनर्जी को घर के बाहर ले जाकर सिर में गोली मार दी। फिलहाल किसी भी संगठन ने…

Read More

सीरिया पर हमले से चौपट हो सकती है दुनिया की अर्थव्यवस्था : ब्रिक्स

सीरिया पर हमले से चौपट हो सकती है दुनिया की अर्थव्यवस्था : ब्रिक्स

सेंट पीटर्सबर्ग: विकासशील एवं विकसित देशों के संगठन ‘ब्रिक्स’ के नेताओं ने आज यहां जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान सीरिया पर सैन्य कार्रवाई पर चिंता जताते हुए कहा है कि इससे विश्व की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है। रूसी राष्ट्रपति व्लीदिमीर पुतिन के प्रवक्ता ने कहा कि ब्रिक्स देशों की बैठक में सीरिया पर सैन्य कार्रवाई पर चर्चा की गई जिसमें ब्रिक्स देशों के नेताओं ने इस पर ङ्क्षचता जताई है और कहा है कि इससे विश्व की अर्थव्यवस्था पर प्रभावित होने की आशंका हैं। सीरिया पर सैन्य कार्रवाई…

Read More

ब्रिटेन में टकराई 130 गाडिय़ां, दर्जनो घायल

ब्रिटेन में टकराई 130 गाडिय़ां, दर्जनो घायल

लंदन: ब्रिटेन में 130 से ज़्यादा गाडिय़ाँ एक दूसरे से भिड़ गईं। इस हादसे में दर्जनों लोगों के घायल होने की ख़बर है। केंट में ए 249 शेपी क्रॉसिंग पर घने कोहरे के कारण यह दुर्घटना हुई। ब्रिटेन के स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग सवा सात बजे हुई इस श्रृंखलाबद्ध भिड़ंत में आठ लोग घायल हुए हैं। शुरूआती ख़बरों में बताया गया कि इस दुर्घटना में 200 लोग घायल हुए हैं लेकिन बाद में पुलिस ने नए आंकड़े जारी किए। अग्निशमन कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने पाँच लोगों को गाडिय़ों से…

Read More

30 फीसदी चीनी नहीं बोल पाते अपनी मातृ भाषा

30 फीसदी चीनी नहीं बोल पाते अपनी मातृ भाषा

बीजिंग: विकास के क्षेत्र में चीन दुनिया में सबसे तेज दौड़ रहा है लेकिन मातृभाषा सीख पाने के मामले में वह फिसड्डी साबित हो रहा है। चीन में 40 करोड़ से अधिक लोग अपनी मातृ भाषा मंदारिन नहीं बोल पाते। सरकारी मीडिया के अनुसार मंदारिन ठीक से न बोल पाने वालों की भी भारी तादाद है। चीन की सत्तारुढ कम्युनिस्ट पार्टी देश को एकजुट रखने के लिए मंदरिन को कई दशकों से प्रोत्साहित कर रही है। हालांकि देश की विशालता और शिक्षा के क्षेत्र खासकर गरीब ग्रामीण इलाकों में निवेश…

Read More

पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमला, छह संदिग्ध तालिबानी ढेर

पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमला, छह संदिग्ध तालिबानी ढेर

इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान में आज अमेरिकी ड्रोन हमले में तालिबान के छह संदिग्ध लडाके मारे गये और तीन अन्य घायल हो गए। पाकिस्तानर दैनिक ‘द डान’ के मुताबिक उत्तरी वजीरिस्तान के गुलाम खान तहसील के दारगा मंडी गांव के एक घर को निशाना बनाकर अमेरिकी ड्रोन से तीन मिसाइलें दागी गई। ऐसा माना जा रहा है कि तालिबान से संबद्ध हक्कानी नेटवर्क ने इस घर को अपना ठिकाना बनाया हुआ था। प्रत्यक्षदॢशयों के मुताबिक हमला करने के बाद भी ड्रोन विमान इस क्षेत्र में उडान…

Read More

इराक फिर दहला, 31 की मौत

इराक फिर दहला, 31 की मौत

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद के सुन्नी बहुल दक्षिणी क्षेत्र में बंदूकधारियों के दो शिया परिवारों पर हुए हमले तथा हिंसा की दूसरी घटनाओं में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है। इस ताजा हिंसा से एक दिन पहले बगदाद और दूसरे स्थानों पर हुए धमाकों एवं गोलीबारी में 54 लोग मारे गए थे। इराक में साल 2006 और 2007 का हिंसक दौर फिर से लौट आया लगता है। इस ताजा हमले से देश भर में कल हुई गोलीबारी और बम धमाकों में मारे गए लोगों की…

Read More

जी20 शिखर सम्मेलन आज से, PM सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे

जी20 शिखर सम्मेलन आज से, PM सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे

सेंट पीटर्सबर्ग: गुरुवार से रूस में सेंट पीटर्सबर्ग में दो दिन तक चलने वाले जी20 शिखर सम्मेलन शुरू होने वाला है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए बुधवार को रवाना हो गए थे। सूत्रों के अनुसार जी20 शिखर सम्मेलन में आर्थिक संकट से निपटने के लिए समाधान खोजने की कोशिश होगी। वहीं बुधवार को मनमोहन सिंह ने कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय वातावरण तलाशने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है जो सभी देशों के लिए लाभदायक है।

Read More

जिम्बाबे में जबरदस्त खाद्य संकट : संयुक्तराष्ट्र

जिम्बाबे में जबरदस्त खाद्य संकट : संयुक्तराष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र: अफ्रीकी देश जिम्बाबे में खाद्यान्न संकट गहरा गया है और हालात इस कदर बेकाबू हो चुके हैं कि अगले साल की शुरुआत तक ग्रामीण क्षेत्र में यदि राशन नहीं पहुंचाई गई तो लोग भुखमरी के शिकार हो जाएंगे। संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यु एफ पी) ने कहा है कि अगले वर्ष की शुरुआत में फसलों की कटाई से पहले जिम्बाबे के ग्रामीण इलाकों में लोगों के समक्ष भारी खाद्य संकट होगा और यदि उनकी मदद के लिए तत्काल हाथ नहीं बढाए गए तो वहां भुखमरी की स्थिति…

Read More