बैंकाक: थाईलैंड में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के हिंसक रूप अख्तियार करने से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है। प्रधानमंत्री यिंगलक शिनवात्रा को अपदस्थ करने के लिए प्रदर्शनकारी ‘जन तख्तापलट’ में लग गए हैं जिसके चलते उन्हें एक सुरक्षित पुलिस परिसर से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। अवरोधकों को तोडऩे और प्रधानमंत्री कार्यालय गवर्नमेंट हाउस की सुरक्षा के लिए लगाए गए कंटीले तारों को काटने की कोशिश कर रहे करीब 30,000 प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की। ये…
Read MoreCategory: International News
भारतीय सैनिकों की कुर्बानी को लंदन के स्मारक में मिली जगह
लंदन: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना के लिए लडऩे वाले हजारों भारतीय सैनिकों की कुर्बानी को यहां एक स्मारक में जगह दी गई है। बैल्जियम में जिन जगहों पर पहला विश्वयुद्ध हुआ था वहां की मिट्टी लंदन में एक स्मारक बाग में रखी गई है। इस महायुद्ध में दुनिया भर के सैनिकों के जान गंवाने की याद में ऐसा किया गया है। अगले साल प्रथम विश्वयुद्ध के 100 साल पूरे हो जाएंगे। इस साल के शुरू में बैल्जियम और ब्रिटेन के 1000 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं ने ‘पवित्र…
Read Moreन्यूयॉर्क में पटरी से उतरी मैट्रो, 4 की मौत, 67 जख्मी
न्यूयार्कः न्यूयार्क सिटी में एक मेट्रो रेल के पटरी से उतर जाने के कारण कम से कम चार लोगों की मौत हो गई तथा 67 अन्य जख्मी हो गए। स्थानीय समयानुसार यह दुर्घटना सोमवार की सुबह घटी। समाचार चैनल सीएनएन ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि न्यूयार्क सिटी के ब्रॉन्क्स में स्पूईटेन डाइविल स्टेशन के नजदीक मेट्रो ट्रेन की कम से कम दो बोगियां पटरी से उतर गईं, जिस कारण प्रमुख आपात सेवाएं लगानी पड़ीं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में राहत एवं बचावकर्मी तथा अग्निशमन दल के कर्मचारी पहुंच…
Read Moreचीन के पिकासो कर पेंटिंग की कीमत 124 लाख डालर
बीजिंग: चीन के पिकासो के नाम से मशहूर पेंटर जोऊ वू की की बनाई एक कलाकृतियों ने रविवार को हुये एक नीलामी मे नया रिकार्ड कायम करते हुए 124.7 लाख डालर में बिकी। अमेरिका के न्यूयार्क स्थित सोथिबे नीलामीकर्ता समूह ने इस नीलामी का आयोजन किया था। नीलामीकर्ता समूह ने जोऊ बू की के पेंटिंग के खरीदार की पहचान उजागर कर दी है। यह व्यक्ति चीन के शांक्सी प्रांत का मशहूर कोयला व्यापारी झांग जियाजुन है। अपने अनोखे और आकर्षक कलाकृतियों के निर्माण के लिये मशहूर जाऊ ने इससे पूर्व…
Read Moreलादेन को पकडने में मदद करने वाले डाक्टर ने मांगी जेल में सुविधा
पेशावर: पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन अलकायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन की सूचना देने वाले चिकित्सक डा. शकील आफरीदी ने जेल अधिकारियों से बेहतर सुविधा कराने का आग्रह किया है। डा. शकील वर्ष 2011 में अमेरिकी विशेष बल ‘नेवी सील्स’ के एक खुफिया अभियान में ओसामा को मार गिराए जाने के बाद देशद्रोह के मुकदमे का सामना कर रहे थे। पेशावर की एक अदालत ने डा. शकील को गत अगस्त में 33 साल की जेल की सजा सुनाई थी लेकिन दूसरी अदालत ने इस फै सले को बदलते हुए नए…
Read Moreइंडोनेशिया के पूर्वी तट पर 6.3 तीव्रता का भूकंप
जकार्ता: इंडोनेशिया के पूर्वी तट पर आज 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप आया लेकिन इसके बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बज कर करीब 24 मिनट पर पूर्वी तिमोर की राजधानी डिली से 351 किमी पूर्वी उत्तर में 10 किमी की गहराई पर आया। इंडोनेशियाई द्वीपसमूह में तिमोर और न्यू गिनी के बीच पूर्वी हिस्से के दूरस्थ भाग में भूकंप आने के बाद पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने कोई चेतावनी जारी नहीं की। शुरूआती आकलन…
Read Moreलीबिया की एक जेल से 40 कैदी फरार
त्रिपोली: लीबिया के दक्षिणी शहर सबहा की एक जेल से 40 से अधिक कैदी फरार हो गये हैं। जेल के निदेशक नसर शाबान ने बताया कि जेल पर शुक्रवार तडके कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया और अपने साथियों को छुडा ले गये। उन्होंने बताया कि जेल के प्रवेश द्वार पर अंधाधुंध गोलीबारी करने के बाद हमलावर अपने साथियों को ढूंढने लगे। उनका पता चलते ही वे 40 से अधिक कैदियों को अपने साथ ले गये। गौरतलब है कि लीबिया की राष्ट्रीय पुलिस और सेना का फिलहाल प्रशिक्षण काल…
Read Moreअलास्का में विमान दुर्घटना, चार लोगों की मौत
अंकरेज: अलास्का के एक गांव में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चार लोगों की मौत हो गई है। ग्रामीण दुर्घटना के दो घंटे बाद उसमें सवार यात्रियों को बचाने के लिए पहुंच पाए। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के जांचकर्ता क्लाइंट जानसन ने बताया कि विमान दुर्घटना में विमान चालक और तीन यात्रियों की मौत हो गई। छह लोगों को चिकित्सकीय उपचार के लिए भेजा गया है। विमान में आग लगने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि एक विमान शाम साढे छह बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया…
Read Moreब्रिटेन में पब की छत पर गिरा हेलीकाप्टर
लंदन: ब्रिटेन के ग्लासगो शहर में एक हेलीकाप्टर पब की छत पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकाप्टर संभवत: पुलिस विभाग का था। कल इस दुर्घटना के बाद दमकलकर्मी, चिकित्साकर्मी और पुलिस क्लूथा पब पहुंचे। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब पब सेंट एंड्रयू डे सप्ताहांत की शुरूआत मनाने के लिए जुटे लोगों से भरा हुआ था। लेबर पार्टी के सांसद एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के बारे में विपक्ष के प्रवक्ता जिम मर्फी ने बताया कि वह उस क्षेत्र से वाहन में गुजर रहे थे, ‘‘कुछ सेकंड बाद ही ऐसा लगा कि हेलीकाप्टर…
Read Moreमुखर्जी के अरुणाचल दौरे पर चीन भड़का
पेइचिंग: चीन भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर भड़क गया है। उसने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह भारत से ऐसे कदमों से परहेज करने की उम्मीद करता है जिनसे सीमा संबंधी सवाल और जटिल होते हों। अरुणाचल प्रदेश को दक्षिणी तिब्बत बताकर उस पर अपना दावा करने वाले चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि भारतीय पक्ष द्विपक्षीय संबंधों के समग्र हितों को सुरक्षित रखने के लिए कदम बढ़ाएगा। वहीं अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंचे राष्ट्रपति प्रणव…
Read More