भारतीय सैनिकों की कुर्बानी को लंदन के स्मारक में मिली जगह

भारतीय सैनिकों की कुर्बानी को लंदन के स्मारक में मिली जगह

लंदन: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना के लिए लडऩे वाले हजारों भारतीय सैनिकों की कुर्बानी को यहां एक स्मारक में जगह दी गई है। बैल्जियम में जिन जगहों पर पहला विश्वयुद्ध हुआ था वहां की मिट्टी लंदन में एक स्मारक बाग में रखी गई है।

इस महायुद्ध में दुनिया भर के सैनिकों के जान गंवाने की याद में ऐसा किया गया है। अगले साल प्रथम विश्वयुद्ध के 100 साल पूरे हो जाएंगे। इस साल के शुरू में बैल्जियम और ब्रिटेन के 1000 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं ने ‘पवित्र मिट्टी’ 70 थैलों में एकत्र की। ये थैले शुक्रवार को बैल्जियम नौसेना के युद्धपोत लुइसा मेरी से लंदन पहुंचे।

सेना की एक बग्घी में रख कर इन थैलों को कल बकिंघम पैलेस और फिर सेंट पॉल्स कैथेड्रल ले जाया गया तथा वहां से मध्य लंदन में स्थित वेलिंगटन बैरक के नए स्मारक बाग पहुंचाया गया।

Related posts