
पेशावर: पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन अलकायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन की सूचना देने वाले चिकित्सक डा. शकील आफरीदी ने जेल अधिकारियों से बेहतर सुविधा कराने का आग्रह किया है। डा. शकील वर्ष 2011 में अमेरिकी विशेष बल ‘नेवी सील्स’ के एक खुफिया अभियान में ओसामा को मार गिराए जाने के बाद देशद्रोह के मुकदमे का सामना कर रहे थे।
पेशावर की एक अदालत ने डा. शकील को गत अगस्त में 33 साल की जेल की सजा सुनाई थी लेकिन दूसरी अदालत ने इस फै सले को बदलते हुए नए सिरे से मुकदमे की सुनवाई का निर्देश दिया।
