अफगानिस्तान को लेकर अपने रुख में बदलाव करने जा रहा है अमेरिका : जयशंकर

नई दिल्ली विदेश मंत्री एस जयशंकर (फाइल फोटो) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि अफगानिस्तान को लेकर अमेरिका अपनी स्थिति में बदलाव करने जा रहा है, लेकिन यह साफ नहीं है कि यह स्थिति क्या होगी। उन्होंने कहा, वाशिंगटन में अमेरिकियों के साथ मैंने इस बारे में बात की थी। सभी यह देख सकते हैं कि अमेरिका अपनी स्थिति बदलने जा रहा है, लेकिन क्या मुद्रा होगी, यह साफ नहीं है। भारत-अमेरिका कर रहे प्रौद्योगिकी का परीक्षण सामाजिक विकास के क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने के…

Read More

भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाया जाना चाहिए।एस-400 पर हमारे तर्क को समझेगा अमेरिका: जयशंकर

 वाशिंगटन एस जयशंकर-माइक पॉम्पियो (फाइल फोटो) भारत ने मंगलवार को जोर देकर कहा कि उसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाया जाना चाहिए। इसके लिए भारत का पक्ष मजबूत है और ऐसा न होने से संयुक्त राष्ट्र की विश्वसनीयता प्रभावित होती है। यह बात विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वाशिंगटन में अमेरिकी थिंक टैंक ‘सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज’ में विदेश नीति पर भाषण देने के बाद लोगों से कहीं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी थिंक टैंक ‘सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज’ में विदेश नीति…

Read More

आतंकी हमला कर सकते हैं पाकिस्तानी आतंकवादी, अमेरिका ने जताई आशंका

वाशिंगटन जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में आतंकवादी हमलों को अंजाम दे सकते हैं। अमेरिका ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान इन आतंकवादी समूहों को काबू में रखे तो इन हमलों को रोका जा सकता है। भारत-प्रशांत सुरक्षा मामलों के सहायक रक्षा मंत्री रैंडल शाइवर ने वाशिंगटन में कहा कि कश्मीर पर फैसले के बाद कई देशों को डर है कि आतंकवादी समूह सीमा-पार से भारत में हमलों को अंजाम दे सकते हैं। कश्मीर मुद्दे पर चीन द्वारा पाकिस्तान को…

Read More

अमेरिका को दो टूक, रूस से क्या खरीदना है क्या नहीं यह हमारा अधिकार

वाशिंगटन एस जयशंकर-माइक पॉम्पियो – फोटो विदेश मंत्री एस जयशंकर इस समय अमेरिकी दौरे पर हैं। जहां उन्होंने अमेरिका की ओर से प्रतिबंध के खतरे के बावजूद रूस से मिसाइल हथियार प्रणाली खरीदने के भारत के अधिकार का बचाव किया है। जयशंकर ने कहा कि भारत अमेरिका की चिंताओं पर चर्चा कर रहा है लेकिन उन्होंने उन्होंने रूस से एस-400 खरीदने के संबंध में किसी भी अंतिम निर्णय के बारे में पहले से बताने से इनकार कर दिया। जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो के साथ सोमवार को बैठक से…

Read More

100 अरब डॉलर निवेश करने पर विचार कर रहा है सऊदी अरब

नई दिल्ली सऊदी अरब भारत की आर्थिक वृद्धि की संभावनाओं को देखते हुए देश में पेट्रो रसायन, बुनियादी संरचना और खनन समेत अन्य क्षेत्रों में 100 अरब डॉलर निवेश करने की संभावनाएं देख रहा है। सऊदी अरब के राजदूत डॉ सऊद बिन मोहम्मद अल साती ने कहा कि भारत एक आकर्षक निवेश गंतव्य है और सऊदी अरब तेल, गैस व खनन जैसे मुख्य क्षेत्रों में दीर्घकालिक भागीदारी पर गौर कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘सऊदी अरब ईंधन, परिशोधन, पेट्रो रसायन, बुनियादी संरचना, कृषि, खनिज और खनन जैसे क्षेत्रों में 100…

Read More

कश्मीरियों का साथ देकर करेंगे ‘जिहाद’, राजनाथ बोले-26/11 दोहराने नहीं देंगे

इस्लामाबाद अमेरिका से लौटने के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि जो लोग कश्मीरियों के साथ खड़े हैं, वे जिहाद कर रहे हैं। पाकिस्तान हमेशा कश्मीरियों का समर्थन करेगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अपने पहले संबोधन में भी इमरान ने कश्मीर मुद्दे को उठाया था। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से इमरान ने कहा, अगर दुनिया कश्मीरियों के साथ नहीं है तो कोई बात नहीं। हम हमेशा उनका साथ देंगे। ऐसा करना जिहाद है। हम ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हम अल्लाह को खुश करना…

Read More

मोदी और डोनाल्ड ट्रंप पत्रकार वार्ता की पांच बड़ी बातें

वर्ल्ड डेस्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के इतर मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की और उनके साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। ह्यूस्टन में दोनों नेताओं के ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दो दिन बाद यह बैठक हुई। मोदी-ट्रंप बैठक की बड़ी बातें भारत-पाकिस्तान की मदद के लिए तैयार हूं: ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे कश्मीर मसले पर भारत और पाकिस्तान की मदद करने के लिए तैयार हूं। बशर्ते दोनों देश इसके लिए सहमत हों। उन्होंने…

Read More

ट्रंप ने की नोबेल पुरस्कार न मिलने की शिकायत, कहा- यह अन्याय है

वर्ल्ड डेस्क डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) संयुक्त राष्ट्र में सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक पुरानी टीस फिर उभर आई और उन्होंने कहा कि यह अन्याय है कि उन्हें कभी नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला। उन्होंने शिकायत भरे लहजे में कहा, ‘मुझे कई चीजों के लिए नोबेल पुरस्कार मिलता अगर वे इसे निष्पक्ष तरीके से देते लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।’ वह संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ द्विपक्षीय बैठक में बोल रहे थे। ओबामा को नोबेल दिए जाने पर जताई हैरानी ट्रंप…

Read More

इमरान ने फिर अलापा कश्मीर राग, ट्रंप बोले- भारत के साथ मिलकर सुलझाएं विवाद

वर्ल्ड डेस्क पाक प्रधानमंत्री इमरान खान और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाक पीएम को अमेरिकी राष्ट्रपति की नसीहत, आपका पड़ोसी काफी दोस्ताना है इमरान ने कहा, भारत बातचीत को तैयार नहीं, यह एक बड़े संकट की शुरुआत कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता की संभावना को स्पष्ट खारिज कर चुका है भारत पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की और कश्मीर मुद्दे पर मदद मांगी लेकिन इस बार भी उनकी झोली खाली ही रही। ट्रंप ने दोटूक कहा कि इस मुद्दे को पाकिस्तान और…

Read More

भारत-अमेरिका के रिश्तों को नई मजबूती देगी मोदी-ट्रंप की दोस्ती, तस्वीरों में देखें केमेस्ट्री

वर्ल्ड डेस्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एनआरजी स्टेडियम में हाउडी मोदी कार्यक्रम के दौरान जोश और जज्बे से भरपूर करीब 60 हजार भारतीय-अमेरिकियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने कहा, मैं जब भी राष्ट्रपति ट्रंप से मिलता हूं, उनका दोस्ताना, गर्मजोशी और ऊर्जा से भरा व्यक्तित्व पाता हूं। मैं उनके नेतृत्व, अमेरिका के प्रति उनके जुनून और अमेरिका को दोबारा महान बनाने के उनके संकल्प का भी कायल हूं। दोस्तो, हम भारत के लोग राष्ट्रपति ट्रंप से जुड़ाव महसूस करते हैं। प्रधानमंत्री…

Read More