ढाबों पर लुटे रहे एचआरटीसी के यात्री!

ऊना। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों के यात्रियों से ढाबों में मनमानी वसूली की जा रही है। यात्रियों को निगम द्वारा अधिकृत ढाबों पर 100 रुपये की तीन रोटियां और थोड़ी सी सब्जी मिल रही है। चौथी रोटी यदि किसी ने खाई तो उसे 15 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे। वीरवार रात शिमला से दिल्ली जा रही पथ परिवहन निगम की बस संख्या एचपी-63-5742 में सवार कई यात्रियों के साथ भी ऐसा ही हुआ। शिमला से ऊना आने के लिए ऊना के शशि पाल, सोहन लाल भी इसी बस…

Read More

अतिक्रमण से सिकुड़ा रेलवे रोड, प्रशासन मौन

मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय मुख्य बाजार के साथ साथ रेलवे रोड पर कई दुकानदारों का सामान सड़क तक पहुंच चुका है, जिसके चलते इस अतिक्रमण से दिनोंदिन यह बेहद व्यस्त संपर्क रोड सिकुड़ता जा रहा है। यही वजह है कि रोड को बेहद चौड़ा करने के बावजूद दोपहिया वाहन चालकों तथा राहगीरों को आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों के सड़क तक बिखरे सामान तथा सड़क किनारे कई-कई घंटों तक बेवजह खड़े रहने वाले वाहनों के कारण दोपहिया वाहन चालक और राहगीर परेशान हैं। लोगों का…

Read More

उड़द की दाल में काला!

ऊना। बौल में उचित मूल्य की दुकान के औचक निरीक्षण में राशन वितरण में गोलमाल सामने आया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग के निरीक्षकों राजीव शर्मा और भूपिंद्र अधिकारी ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय के निकट बौल में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सरकार की तरफ से जो राशन उपभोक्ताओं को वितरण के लिए आया था, उसके वितरण का कोई हिसाब-किताब नहीं रखा गया है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक यादवेंद्र पाल ने यह खुलासा करते हुए वीरवार को बताया कि इस उचित मूल्य की दुकान पर सरकार…

Read More

12 पुलों के निर्माण में वीजा का पेंच

ऊना। स्टेट रोड प्रोजेक्ट के अधीन अंब से मैहतपुर तक के दायरे में 12 पुलों का निर्माण लटक गया है। चीन की लांगजिएन रोड एंड ब्रिज कंपनी के पास सड़क और पुल निर्माण का कार्य है। चीनी कंपनी के ढीले रवैये से अधिकारियों के साथ लोगों की भी दिक्कतें बढ़ रही हैं। चीनी कंपनी तर्क दे रही है कि वीजा न मिलने के कारण चीन से कंपनी के इंजीनियर भारत नहीं पहुंच पा रहे हैं। जब इंजीनियर आएंगे तो पुल निर्माण कार्य में तेजी आएगी। वीजा को लेकर पेंच दिल्ली…

Read More

ऐसा सबक न सिखाएं

संतोषगढ़ (ऊना)। पाठ याद न होने की स्थिति में सजा के तौर पर छात्राओं की चोटियों और छात्रों की टाई से जूते लटकाने को सजा को बुद्धिजीवी उचित नहीं मानते। उनका तर्क है कि सजा के और भी कई तरीके हैं। ऐसी सजा से बच्चों में भय पैदा होगा और बच्चे मानसिक परेशानी के दौर से भी गुजरेंगे। इस घटना को लेकर स्कूल प्रबंधन एवं संबंधित शिक्षिका के खिलाफ लोगों में भारी रोष है। ‘अमर उजाला’ ने ऐसी सजा को लेकर लोगों के बीच जाकर उनसे बातचीत करके उनकी राय…

Read More

12 पुलों के निर्माण में वीजा का पेंच

ऊना। स्टेट रोड प्रोजेक्ट के अधीन अंब से मैहतपुर तक के दायरे में 12 पुलों का निर्माण लटक गया है। चीन की लांगजिएन रोड एंड ब्रिज कंपनी के पास सड़क और पुल निर्माण का कार्य है। चीनी कंपनी के ढीले रवैये से अधिकारियों के साथ लोगों की भी दिक्कतें बढ़ रही हैं। चीनी कंपनी तर्क दे रही है कि वीजा न मिलने के कारण चीन से कंपनी के इंजीनियर भारत नहीं पहुंच पा रहे हैं। जब इंजीनियर आएंगे तो पुल निर्माण कार्य में तेजी आएगी। वीजा को लेकर पेंच दिल्ली…

Read More

जखेड़ा में नकदी और जेवर साफ

मैहतपुर (ऊना)। क्षेत्र के जखेड़ा गांव में एक आला सेवानिवृत्त अफसर के घर में चोरों ने सेंधमारी कर नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है। पुलिस ने चोरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। डीएसपी सुरेन्द्र शर्मा ने चोरी की घटना पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक जखेड़ा निवासी राजकुमार पुत्र नत्थूराम चीफ इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह परिवार सहित किसी शादी समारोह में शरीक होने गए थे। घर में किसी व्यक्ति के न होने की भनक लगते ही चोरों…

Read More

दर्जनों कामगारों को रोजी-रोटी के लाले

ऊना। गोंदपुर बुल्ला में एक पेपर मिल के मालिकों एवं प्रबंधन द्वारा अचानक उद्योग में उत्पादन बंद करने से दर्जनों कामगारों को रोजी-रोटी के लाले पड़ गए हैं। कई माह का वेतन भी कामगारों को नहीं मिला है। उद्योग में उत्पादन बंद होने तथा मालिकों के यहां से चले जाने के कारण कई वर्षों से पेपर मिल में काम करने वाले कामगार सड़क पर आ गए हैं। मिल के मालिकों और प्रबंधन द्वारा अचानक लिए गए इस निर्णय को लेकर कामगारों में रोष है। कामगारों ने वीरवार को जिला श्रम…

Read More

बिना डाक्टर पीएचसी लठियाणी

लठियाणी (ऊना)। प्रदेश सरकार की ओर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे खोखले ही साबित हो रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लठियाणी में पिछले कई दिनों से फार्मासिस्ट एवं एएमओ के सहारे चल रहा है। इस स्वास्थ्य केंद्र से डाक्टर के स्थानांतरण होने के बाद इस पद को नहीं भरा गया है। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक न होने के कारण क्षेत्र की चार पंचायताे के लोगाे को परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। केंद्र में चिकित्सक न होने के कारण रोगियों को आपातकालीन सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। रोगियों…

Read More

8375 को मिलेगा कौशल विकास भत्ता

ऊना। प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए शुरू की गई कौशल विकास भत्ता योजना के तहत ऊना जिले में 8375 युवाओं को इस वर्ष यह भत्ता मिलेगा। इनमें अब तक 1507 युवाओं के बैंक खाते में यह भत्ता राशि हस्तांतरित भी कर दी गई है और इस माह के अंत तक 598 युवाओं के खाते में यह भत्ता हस्तातंरित कर दिया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त दर्शन कालिया ने बुधवार को इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बचत भवन में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक…

Read More