गगरेट (ऊना)। फोन पर एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछकर लाखों की ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। रोजाना ही इस तरह फेक काल्स लोगों के मोबाइल पर आ रही हैं। इसी तरह का एक अज्ञात फोन शुक्रवार को गगरेट नगर के ठेकेदार संजीव पराशर के मोबाइल नंबर पर आया। फोन पर अज्ञात शातिर ने कहा कि वह बैंक अथारिटी से बोल रहा है। प्लीज, अपने एटीएम कार्ड का पिन नंबर बताएं नहीं तो आपका एटीएम काम करना बंद कर देगा। हालांकि संजीव पराशर इन फेक कॉल से…
Read MoreCategory: Una
ठंडी हवाओं से कांपा ऊना
ऊना। जिले में एकाएक ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। दो दिन के भीतर ही ऊना का पारा 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। बढ़ती सर्दी का मुख्य कारण ऊपरी क्षेत्रों में हुए हिमपात को माना जा रहा है। सुबह-शाम चल रही शीत लहर ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। दिन ब दिन पारे में गिरावट से जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। बदले मौसम के मिजाज को देखते ही स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। बाजारों में दुकानदारों को जगह-जगह आग सेंकते देखा जा सकता…
Read Moreट्रेनिंग के नाम पर ठगे पौने चार लाख
अंब (ऊना)। जिले में बेरोजगारों से ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामले में थाना अंब के अंतर्गत एक युवक से नेवी में भर्ती के नाम पर ठगी हुई। आरोपियों ने बेरोजगार युवक से 3.70 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए भी पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार शिव पराशर पुत्र ओम प्रकाश निवासी कु ठेड़ा खैरला तहसील अंब जिला ऊना ने शिकायत…
Read Moreइंस्पायर अवार्ड को स्कूलाें का ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी
ऊना। शिक्षा उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा आरसी टबयाल ने कहा कि केंद्र सरकार के साइंस एवं टेक्नालोजी विभाग कई ओर से छठी से दसवीं तक के पात्र छात्र-छात्राओं के लिए इंस्पायर अवार्ड स्कीम चलाई गई है। इस स्कीम के अंतर्गत विद्यार्थियों को विज्ञान के मॉडल एवं प्रोजेक्ट बनाने के लिए 5000 रुपये की राशि दी जाती है। अब नई स्कीम के तहत जिला के सभी विद्यार्थियों के नामांकन के लिए सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों का आनलाइन प्रक्रिया से पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। जिस स्कूल का पंजीकरण नहीं होगा, उसका आवेदन…
Read Moreलाल सूहे लहंगे वालिये… पर थिरके
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय ऊना में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब धूम मचाई। इस मौके पर रामपुर एवं अरनियाला स्कूल के छात्रों ने भी हिस्सा लिया। एसएमसी अध्यक्ष जसवीर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर शिक्षा, खेल एवं अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को नवाजा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों ने सारे जग की आंख के तारे…, लुंगी डांस…, बच्चे मन के सच्चे, हंसी दे ठहाके, सोणी दे नखरे सोणे लगदे…, लाल सूहे लहंगे…
Read Moreसंतोषगढ़ नगर परिषद कार्यालय में हंगामा
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ नगर परिषद में शुक्रवार को कांग्रेस समर्थित पार्षद और उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। भाजपा समर्थित संतोषगढ़ नगर परिषद में कांग्रेस के वार्ड एक से पार्षद चुने गए मेहर चंद ने अपने वार्ड में विकास कार्यों में भेदभाव की नीति अपनाने का आरोप लगाया। शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर उन्होंने खूब हंगामा किया। उधर, इन आरोपों को नपं अध्यक्ष एवं सचिव ने सिरे से खारिज कर दिया है। वार्ड एक के पार्षद मेहर चंद का आरोप है कि नप की ओर…
Read Moreमस्टररोल में मजदूर, मौके पर मशीन!
ऊना। जिला की कई पंचायतों में मनरेगा के अंतर्गत हो रहे कार्यों में धांधलियाें के मामले सामने आ रहे हैं। कहीं पंचायत प्रतिनिधि मनरेगा की दिहाड़ी पर कुंडली मारे बैठे हैं। तो कहीं मनरेगा का काम हाथों के बजाए मशीनों से भी हो रहा है। हैरानी वाली बात यह है कि काम मशीन से करवाने के बाद मस्टररोल फार्म में मजदूरों के नाम भरकर राशि की निकासी हो रही है। विभाग के पास ऐसी भी कई शिकायतें हैं जिनके तहत मजदूरों को लंबे समय से दिहाड़ी ही नहीं मिली है।…
Read Moreजंगल में गोली लगने से मौत
बंगाणा (ऊना)। अंबेहड़ा पंचायत के कु खेड़ा गांव के जंगल में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने जंगल से शव बरामद किया है। घटना को लेकर पुलिस ने भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पीठ पर ऊपर के हिस्से में गोली लगी है। माना जा रहा है कि हो सकता है कि जंगल में शिकार आदि करते हुए किसी ने गोली चलाई हो। गलती से गोली इस व्यक्ति को लगी होगी। घटना से क्षेत्र में…
Read Moreकर चले हम फिदा…. से भरा देशभक्ति का जोश
ऊना। सरस्वती पब्लिक हाई स्कूल रामपुर में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ संत बाबा बाल ने सरस्वती माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। जबकि प्रदेश शिक्षा बोर्ड के सेवानिवृत्त अतिरिक्त सचिव ठाकुर यशपाल समारोह के मुख्यातिथि रहे। इस दौरान बाबा बाल ने बच्चों को कई गूढ़ रहस्य भी बताए। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने मुख्यातिथि ठाकुर यशपाल सिंह का अभिनंदन किया। इसके पश्चात इतनी सी खुशी…. गीत अक्षय, दीया, प्रिंस और अमन कौशल ने प्रस्तुत…
Read Moreडीसी इलेवन ने जीता मैच
ऊना। स्थानीय इंदिरा स्टेडियम में खेले गए टी-20 क्रिकेट मैच में उपायुक्त इलेवन ने प्रेस इलेवन को 78 रन से पराजित कर फ्रैंडशिप टी-20 ट्राफी पर कब्जा जमाया। बुधवार को प्रेस इलेवन के कप्तान सुरेंद्र शर्मा ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। उपायुक्त इलेवन की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 156 रन बनाए। उपायुक्त इलेवन के सलामी बल्लेबाज डीएसपी हैडर्क्वाटर सुरेंद्र शर्मा ने 6 व ईं. मुकेश हीरा ने चार चौकाें की मदद से 19 रन का योगदान टीम को दिया। उपायुक्त इलेवन…
Read More