दौलतपुर चौक / अंब(ऊना)। संतोषगढ़ में एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने वाले तीन आरोपी युवकों के कारनामों की परतें खुलने लगी हैं। आरोपियों ने माह महीने में दौलतपुर चौक में भी एक महिला से ठगी कर 70 हजार की वारदात को अंजाम दिया था। बुधवार को ठगी का शिकार हुई महिला ने समाचार पत्रों में छपी फोटो के आधार पर आरोपियों की पहचान की ओर दो युवकों के खिलाफ गगरेट थाने में मामला दर्ज करवाया। सुंकाली निवासी विजय जसवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बैंक…
Read MoreCategory: Una
ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप
अंब (ऊना)। उपमंडल में एक विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक अठवां निवासी शबनम की शादी 2012 में पंजोआ निवासी नजीर खान के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे तंग करने लगे। शबनम का कहना है कि उसके माता पिता ने अपने हैसियत के अनुसार उसकी शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ महीनों के बाद ससुराल के पक्ष के लोग उसे दहेज…
Read More20 प्रवेश द्वारों पर होगी कड़ी चौकसी
ऊना। उपायुक्त अभिषेक जैन ने कहा कि चुनाव के दौरान सुरक्षा के मोर्चे पर किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। मंगलवार को ऊना के जिलाधीश अभिषेक जैन ने पंजाब के रोपड़ और होशियारपुर जिलाें के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। जिला प्रशासन के साथ उच्च स्तरीय बैठक में कई मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा भी उपस्थित थे। इसमें तय हुआ कि तीनों जिलों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण और सुचारु ढंग से करवाने में एक-दूसरे को सहयोग देंगे…
Read Moreकिसी तहखाने सेे कम नहीं मिनी सचिवालय
ऊना। जिला ऊना का मिनी सचिवालय किसी तहखाने से कम नहीं है। सचिवालय के बाहर गंदगी के ढेर लगे हैं। नालियों में पानी रुका हुआ है। ऐसे में अधिकारी संपूर्ण स्वच्छता अभियान के दावे कैसे कर सकते हैं? परिसर सहित छतों पर घास उगी है, पंखे धूल फांक रहे हैं। रिकार्ड इधर-उधर बिखरा पड़ा है? ऐसा लगता है जैसे यहां कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं बैठता, बल्कि अरसे से बंद पड़ा कोई तहखाना है। मंगलवार सुबह : 11.30 बजे। अमर उजाला की टीम ने मिनी सचिवालय का दौरा किया। सचिवालय के…
Read Moreएटीएम कार्ड बदलने वाले शातिर दबोचे
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ में नंगल रोड स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम पर बैंक कर्मचारियों की मुस्तैदी से एटीएम कार्ड बदलकर पैसे उड़ाने वाले गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया। दबोचे गए गिरोह के तीन सदस्यों से 17 एटीएम कार्डों सहित एक कार और 44800 रुपये की नगदी भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार एसबीआई के एटीएम में मंगलवार सुबह लगभग दस बजे हाजीपुर गांव के बुजुर्ग महेंद्र सिंह का एटीएम कार्ड बदलने के चक्कर में एक युवक केबिन में घुसा हुआ था। युवक की इस हरकत…
Read Moreदेवर ने भाभी को डंडों से पीटा
अंब (ऊना )। उपमंडल के नकड़ोह में देवर ने अपनी भाभी की पिटाई कर डाली। आरोपी ने महिला पर डंडे से हमला किया, जिससे महिला की बाजू और कंधे पर चोटें आई हैं। पीड़ित महिला ने मामले के संदर्भ में पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस के अनुसार बीना देवी निवासी नकड़ोह ने अंब थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके घर के पास ही पशुशाला है। जहां वह रोजाना की तरह पशुओं को चारा डाल रही थी। इसी दौरान उसका देवर कमलदेव वहां आया और पुरानी…
Read Moreइधर मंथन, उधर उड़ीं धज्जियां
ऊना। एक तरफ सोमवार को बैठक में उपायुक्त मासूम अर्शप्रीत की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कड़े निर्देश दे रहे थे कि बच्चों की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। दूसरी ओर स्कूलों के बाहर सड़कों पर नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ रही थीं। इंडियन बुलेटिन की टीम सोमवार को बसों में अटेंडेंट और अन्य इंतजामों का जायजा लेने पहुंची। स्कूलों से छुट्टी होने के इंतजार में बैठे स्कूली बसों और अन्य वाहनों के चालक स्कूल के मेन गेट की ओर टकटकी लगाए हुए थे। स्कूली बसों के अलावा अन्य…
Read Moreफंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या
संतोषगढ़ (ऊना)। क्षेत्र के अजौली में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। युवक की पहचान हैप्पी निवासी होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है। वह अजौली में परिवार संग एक किराये के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह टीबी का मरीज था और बीमारी के चलते परेशान रहता था। पुलिस के अनुसार अजौली गांव में किराये के मकान में 32 वर्षीय हैप्पी पुत्र गरीब दास निवासी होशियारपुर…
Read Moreशिक्षा के साथ बच्चों की सुरक्षा जरूरी
ऊना। डीसी अभिषेक जैन ने निजी स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा देने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा की ओर पर्याप्त ध्यान दिया जाए। सभी मापदंडों की कड़ाई से अनुपालना हो। उपायुक्त सोमवार को बचत भवन में जिला के सभी निजी शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों व प्राचार्यों से बैठक कर रहे थे। डीसी ने कहा कि शिक्षा किसी भी सभ्य समाज का मूल मंत्र है। शिक्षा के विकास में जहां सरकारी क्षेत्र अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कर रहा है, वहीं…
Read Moreरेड लाइट चौक पर खड़ा हूं, आ जाओ!
मैहतपुर (ऊना)। रद्दी के टुकड़ों की नोटों की गड्डियां थमाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड फरार शातिर अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। इस शातिर की धरपकड़ को पुलिस ने काफी हाथ पांव मारे, लेकिन कामयाबी न मिल सकी। सूत्रों के मुताबिक निजी बस में जाते वक्त उसने साथ बैठी सवारी के मोबाइल से अपने इन साथियों को फोन कर पूछा कि क्या हुआ? पुलिस की योजना के मुताबिक उसके साथियों ने बताया कि उन्हें पुलिस ने छोड़ दिया है, आप कहां हो? पूछने पर उसने…
Read More