ऊना। जिला मुख्यालय स्थित एक सरकारी स्कूल में लाखों के गोलमाल का मामला प्रकाश में आया है। स्कूल प्रशासन ने स्कूल परिसर में शीशम के पेड़ को काट कर लकड़ी का गोलमाल कर दिया। वन विभाग ने पेड़ को काटने की अनुमति इस शर्त पर दी थी कि पेड़ से निकलने वाली इमारती लकड़ी से स्कूल में बच्चों के बैठने के लिए डेस्क, मेज या अन्य चीजों का निर्माण किया जाए। स्कूल प्रशासन ने पेड़ को काटने के बाद महज दो दरवाजे बनवाए और बाकी लकड़ी का गोलमाल कर दिया।…
Read MoreCategory: Una
राहत लेकर आई बारिश की फुहारें
गगरेट (ऊना)। सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली तथा तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। इससे गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। संजीव पराशर, राजेंद्र शर्मा, राजेश ठाकुर, विनय कुमार, रघुवंत ठाकुर, जसवंत राणा, विक्रम कालिया के अनुसार क्षेत्र में पड़ रही भंयकर गर्मी से जीना मुहाल हो गया था। सोमवार की सुबह ठंडी हवा तथा बारिश से मौसम का मिजाज बदला है। इंद्रजीत सिंह, अरविंद्र, मास्टर पूर्ण चंद, नरेंद्र राणा, दिनेश ठाकुर, ठाकुर हंस राज के अनुसार मक्की की बिजाई के लिए बारिश जरूरी थी।
Read Moreपानी नहीं दिया तो आंदोलन ही रास्ता
ऊना। बसपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक में जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दे उछले। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमेश भटोली ने की। गर्मियों में लोगों को पानी न मिल पाने का मुद्दा बैठक में छाया रहा। पानी के मसले पर पदाधिकारी तल्ख दिखे। बैठक में धरूं गांव के गुरमीत चंद, राज कुमार, अमर चंद, सुखदेव, राम दास, कर्म चंद, जगदीश, नानक चंद, रणजीत सिंह, राम पाल, कमल कुमार, अमर चंद और चूड़ राम ने कहा कि तीन महीने से उनके गांवों में लगे सार्वजनिक नलों में पानी नहीं आ…
Read More1000 करोड़ से चैनेलाइज होंगी खड्डें
पंजावर (ऊना)। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि ऊना प्रदेश का पहला ऐसा जिला होगा। जहां सभी खड्डों का तटीयकरण किया जाएगा। इससे किसानों का जीवन खुशहाल होगा। स्वां की सभी सहायक खड्डों के तटीयकरण के लिए एक हजार करोड़ की योजना तैयार की गई है। इस योजना में हिमाचल प्रदेश अपने हिस्से के 90 करोड़ रुपये देगा। शेष राशि केंद्र की ओर से दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के लिए स्टेट टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी की बैठक शीघ्र करने के निर्देश दिए गए…
Read Moreमेधावियों को मिला मेहनत का पुरस्कार
पंजावर (ऊना)। क्षेत्र के ईसपुर में शिक्षा सुधार समिति की ओर से करवाए गए समारोह में उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विभिन्न पाठशालों से अव्वल रहे 21 छात्रों को छात्रवृत्तियां प्रदान की गई। 42 हजार 50 रुपये की स्कालरशिप प्रदान की गई। जानकारी देते हुए शिक्षा सुधार समिति से सुच्चा सिंह कंग ने बताया कि शिक्षा सुधार समिति की ओर से स्कूलों में रखे गए अध्यापकों को भी मई माह का मानदेय उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदान किया। शिक्षा सुधार समिति की ओर से उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, एग्रो…
Read Moreसोलन के सस्पेंड एएसआई के रामपुर स्थित घर में विजिलेंस रेड
ऊना। रिश्वत लेते पकड़े गए सोलन जिले के एएसआई कृष्ण चंद के घर रविवार को विजिलेंस टीम ने दबिश दी। ऊना से ब्यूरो की टीम रामपुर ( ग्रीन एवेन्यू कालोनी) गई थी। एएसआई ने रामपुर में घर बना रखा है। टीम ने घर में लगातार पांच घंटे तक तलाशी ली। इस दौरान एएसआई के परिजन भी घर पर ही थे। तलाशी के दौरान ब्यूरो की टीम को एएसआई के परिजनों ने कुछ आभूषण और उपलब्ध कैश दिखाया। इन आभूषणों की खरीद और कैश का पूरा रिकार्ड भी टीम के समक्ष…
Read Moreहर पंचायत में पेयजल स्कीम, कुओं से पानी भर रहे लोग
अंब (ऊना)। उपमंडल की 51 पंचायतों में पेयजल योजना का लाभ महज 45 प्रतिशत लोगों को ही मिल पा रहा है। ज्यादातर पंचायत क्षेत्र में स्कीमों की स्थापना की गई है। फिर भी शत-प्रतिशत लोगों तक पानी अभी तक विभाग नहीं पहुंचा पाया है। टकारला पंचायत में 1500 की आबादी के लिए 6 साल बाद भी पाइप लाइन नहीं बिछ पाई है। लोग अब भी खेतों में लगे कुओं से पानी ढोने को मजबूर हैं। प्राम्ब पंचायत के लिए विभाग के पास बजट तो है, लेकिन आज तक उन्हें स्कीम…
Read Moreपंखे से फंदा लगाकर कारपेंटर ने जान दी
ऊना। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती डंगोली में देर रात एक युवक ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। युवक की ओर से उठाए गए इस कदम का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने डंगोली पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों के हवाले कर दिया। देर रात हउई घटना से पूरे गांव में सन्नाटा है। रविवार को युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक युवक विवाहित था, जो अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और मात्र आठ माह के पुत्र को छोड़ गया है। पुलिस…
Read Moreकरोड़ों की योजना फिर भी प्यासी हजारों की आबादी
बंगाणा (ऊना)। करोड़ों रुपये की तूतडू-कोहडरा उठाऊ पेयजल योजना का लोगों कोई लाभ नहीं मिल रहा। 17 पंचायतों के लिए के शुरू की इस योजना में तीन और अतिरिक्त पंचायतों को जोड़ने से ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। कुटलैहड़ के हजारों ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोगाें को पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि समय रहते समस्या का हल न हुआ तो उन्हें मजबूरन उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा। देवराज शर्मा, प्रकाश चंद, ओम प्रकाश,…
Read Moreचलते ट्रैक्टर का टायर फटा, कार से टकराया
ऊना। स्थानीय पीजी कालेज के समीप शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में नवविवाहित दंपति घायल हो गया। हादसा उस समय पेश आया जब सिंगल रोड पर चल रहे ट्रैक्टर का टायर फटने से वह सामने से आ रही कार से जा टकराया। हादसे के दौरान ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। कार में सवार दंपति को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले के संदर्भ में छानबीन आरंभ कर दी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रक्कड़ कालोनी की ओर से…
Read More