गगरेट (ऊना)। अज्ञात लुटेरों ने चालक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर इंडिगो कार को उड़ा लिया। पंजाब के होशियापुर-हरयाना मार्ग पर गगरेट के अंबोटा निवासी के साथ हुई वारदात के बाद सनसनी फैल गई है। पंजाब पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पंजाब बॉर्डर पर सिलसिलेवार हो रही लूटपाट की वारदातों से दहशत फैल गई है। टैक्सी चालक विपिन कुमार ने बताया कि देर रात दो पंजाबी युवकों ने गगरेट से टैक्सी किराए पर ली। दोनों ने पंजाब के होशियारपुर के पास जाने की…
Read MoreCategory: Una
पपड़ोली में क्विंटल बिरोजा जलकर राख
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के पपड़ोली में आग की घटना में लगभग एक क्विंटल बिरोजा जलकर राख हो गया। वन विभाग के वन रक्षक की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की लापरवाही के कारण घटना हुई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग के अरलू वन खंड में वन रक्षक के पद पर कार्यरत किशोरी लाल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शुक्रवार को जब उन्हें पपड़ोली जंगल में आग लगने की सूचना मिली तो…
Read Moreपशुशाला राख, हजारों का नुकसान
ऊना। क्षेत्र के समूर कलां में देर रात पशुशाला में आग लग गई। इसने जल्द ही भयंकर रुप धारण कर लिया। स्थानीय युवाओं ने जान को जोखिम में डाल कर बचाव कार्य आरंभ किए। युवाओं ने कड़ी मेहनत कर छत को नीचे गिरा लिया, जिसमें आग लगी हुई थी। उन्हाेंने दमकल विभाग के आने तक आग को उसी क्षेत्र तक सीमित रखते हुए साथ लगती आधा दर्जन पशुशालाओं और दर्जन भर घरों को सुरक्षित करने में पूरी ताकत झोंक दी। इसी दौरान मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने भी कड़ी…
Read Moreबालिका से दुराचार मामले में एफआईआर
ऊना। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती एक ग्राम पंचायत में नाबालिग के साथ दुराचार किए जाने के मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आठ वर्षीय पीड़िता को उसी के सगे ताया के लड़के ने हवस का शिकार बनाया है। दो दिन पूर्व यह मामला किसी समाज सेवी संस्था के ध्यान में आया था। जहां संस्था के पदाधिकारियों ने बच्ची से पूरी जानकारी हासिल कर डीएसपी हेडक्वार्टर सुरेंद्र शर्मा के संज्ञान में पूरा प्रकरण लाया और मामले के संदर्भ में लिखित शिकायत दी। डीएसपी हेडक्वार्टर…
Read Moreकमरे से मिला धमकी भरा खत
मुबारिकपुर (ऊना)। उपमंडल अंब के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमलैहड़ में हुई आगजनी की घटना ने नया मोड़ ले लिया है। केंद्र के कमरे से धमकी भरा खत मिला है। जिससे अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया है। खत में शातिर ने एक चिकित्सक पर महंगी दवाइयां एवं इलाज में कोताही बरतने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने धमकी भरे खत को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चेतावनी पत्र एक चिकित्सक के खिलाफ लिखा गया था तथा अस्पताल स्टाफ ने उक्त पत्र अंब उपमंडल के…
Read Moreसड़क हादसे के दोषी को कैद
ऊना। भदसाली में वर्ष 2007 के दौरान हुए सड़क हादसे में तीन वर्ष के बालक की मौत के मामले में अहम फैसला सुनाते हुए जेएमआईसी कोर्ट नंबर दो की न्यायाधीश दिव्य ज्योति पटियाल ने कार चालक को दोषी करार देते हुए विभिन्न धाराओं के तहत कठोर कारावास और 3 हजार रुपए जुर्माना अदा करने के आदेश पारित किए हैं। सहायक जिला न्यायवादी नवीन धीमान ने बताया कि 26 अगस्त 2007 को अंजू जसवाल पत्नी अश्विनी जसवाल अपने तीन वर्षीय भतीजे कार्तिक के साथ मंदिर में ज्योति जगा कर घर वापस…
Read Moreशिक्षक ने की छात्रा से छेड़छाड़
ऊना। उपमंडल मुख्यालय बंगाणा के समीपवर्ती गांव के सरकारी स्कूल के शिक्षक की ओर से छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिससे गुरु-शिष्य जैसे सम्मानपूर्ण रिश्ते को ठेस पहुंची है। छात्रा की ओर से शिक्षक की घिनौनी हरकत के बारे में बताने के बाद परिजनों और अन्य लोगों ने आरोपी शिक्षक की जमकर धुनाई कर डाली। शिक्षक ने दोबारा ऐसी हरकत कभी न करने की बात कहकर माफी मांगी और जान छुड़ाई। मामले के सामने आते ही बंगाणा सहित आसपास के गांवाें में माहौल बेहद…
Read Moreपेयजलापूर्ति सुचारु करने के आदेश
ऊना। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को राजस्व, पुलिस, उद्योग, लोक निर्माण, आईपीएच और विद्युत बोर्ड के अधिकारियों से बैठक कर विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फील्ड के दौरे बढ़ाने एवं विकास कार्यों की मॉनीटरिंग करने की हिदायत दी। आईपीएच अधिकारियों को गर्मियों में जनता को पेयजल की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने और मोबाइल हर वक्त ऑन रखने के भी निर्देश दिए। उद्योगमंत्री ने 50 से अधिक नलकूपों की केबल चोरी होने की घटनाओं पर कड़ा संज्ञान…
Read Moreनसीहत : जिंदगी चुनो तंबाकू नहीं
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के स्कूलों में तंबाकू निषेध दिवस पर छात्रों के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा रैलियां निकालकर विद्यार्थियों ने लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उधर, स्वास्थ्य विभाग बंगाणा की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां में भाषण प्रतियोगिता करवाई। इसमें बंगाणा एवं लठियाणी की पाठशालाओं के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्तुति शर्मा, द्वितीय स्थान रिया शर्मा एवं तीसरा स्थान अंजली शर्मा ने हासिल किया। इन्हें विभाग की ओर से नकद पुरस्कार देकर…
Read Moreलूटपाट मामले में पुलिस के हाथ खाली
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत नंदपुर में बीते दिनों युवक के साथ लूटपाट मामले में आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। वारदात में शातिरों ने रणजीत सिंह निवासी गे दा घटटा की बड़ी ही बेरहमी से पिटाई की थी। शातिरों ने उसकी जेब से नकदी एवं अन्य सामान लूट कर उसे मरा समझ कर बाइक समेत पुली के नीचे फेंक दिया था। रणजीत सिंह निवासी गे दा घट्टा पेशे से चालक है एवं दूध आदि सप्लाई का कार्य करता है। मंगलवार को जब वह अपने…
Read More