ऊना। प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रामदास मलांगड़ ने दावा किया है कि मंडी संसदीय सीट के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में सरकार ने पांच माह में प्रदेश की सड़कों की हालत सुधार कर साबित कर दिया है कि विकास कराने के लिए राजनीतिक इच्छा शक्ति की जरूरत होती है। भाजपा के लोग बिना कारण के हल्ला मचाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास करते हैं। मलांगड़ वीरवार को स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। कहा कि वह…
Read MoreCategory: Una
स्वयं सहायता समूह में गड़बड़झाला
दुलैहड़ (ऊना)। क्षेत्र के तहत पड़ती एक ग्राम पंचायत में बनाए गए स्वयं सहायता समूह में हजारों रुपये के गोलमाल का मामला सामने आया है। मामले को लेकर उक्त समूह के तमाम सदस्यों ने प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब एक सदस्य की भैंस मरने के बाद जब वह बीमा राशि लेने कार्यालय पहुंचा तो उसे पता चला कि जो कर्ज उसने लिया है, उसकी कोई किस्त जमा नहीं हुई है। अधिकारियों की ओर से किए गए खुलासे से उक्त सदस्य के…
Read Moreऊना में युवतियों से छेड़छाड़
ऊना। जिला मुख्यालय पर युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक मैहतपुर से युवतियों के साथ छेड़छाड़ करते ऊना तक पहुंच गए, जहां युवतियों की सूझबूझ से पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक उद्योग में कार्यरत हैं जो बुधवार देर शाम छुट्टी कर अपने घरों को लौट रही थीं। इसी दौरान दोनों युवक भी बाइक पर सवार…
Read Moreचालान पर भड़के एचआरटीसी कर्मी
ऊना। स्थानीय बस अड्डे में पुलिस प्रशासन की ओर से एचआरटीसी की दो बसों के चालान काटे जाने पर निगम कर्मचारियों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई का जवाब देते हुए उसी समय बस अड्डे को जाम कर डाला। निगम कर्मियों ने तुरंत बस अड्डे के दोनों प्रवेश द्वारों सहित अड्डे के अंदर बेतरतीब बसों को खड़ा कर डाला। इतना ही नहीं अड्डे में जाम की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों और एचआरटीसी के कर्मचारियों में बहसबाजी भी हो गई। जिसके चलते एसएचओ सदर केएल बैरी…
Read More27 से 29 तक बंद रहेंगी स्वर्णकारों की दुकानें
ऊना। जिला स्वर्णकार संघ की कार्यकारिणी सदस्यों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक का आयोजन मंगलवार को ऊना में किया गया। अध्यक्षता स्वर्णकार संघ के प्रधान सोमनाथ सर्राफ ने की। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ऊना के महासचिव विजय कुमार कोहली ने बताया कि पिछले सालों की तरह इस वर्ष भी कार्यकारिणी की बैठक में स्वर्णकारों को गर्मियों की छुट्टियां करने के लिए गहनता से विचार-विमर्श किया गया। प्रधान सोमनाथ की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया कि जिला ऊना के सभी स्वर्णकार, बंगाली कारीगर एवं गलाई करने वाले कारीगरों को 27,…
Read Moreमचलेहड़ में दो गुटों में मारपीट
अंब (ऊना)। उपमंडल के तहत पड़ती रिपोह मिसरां ग्राम पंचायत के मुचलेहड़ में सोमवार देर रात दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। इसमें दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें उपचार और मेडिकल के लिए अंब स्थित अस्पताल ले जाया गया है। उधर, अंब पुलिस ने घटना के संदर्भ में दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। घटना को लेकर 6 लोगों को नामजद कर लिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अजय…
Read Moreइंसाफ पाने एसपी के दरबार पहुंची महिला
ऊना। बंगाणा क्षेत्र के तहत पड़ती एक पंचायत की निवासी महिला ने मंगलवार को एसपी के दरबार में न्याय के लिए गुहार लगाई है। एसपी खुशहाल शर्मा को दिए शिकायत पत्र में महिला ने क्षेत्र के पांच लोगों पर उसके पति के सिर पर लाठी से वार करके लहूलुहान करने का आरोप जड़ा है। महिला ने गांव की ही तीन महिलाओं सहित पांच लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। बताया कि उसका पति घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती है। महिला ने शिकायत पत्र में कहा है…
Read Moreविद्युत कटों से जिंदगी बेहाल
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा क्षेत्र में लग रहे अघोषितकटों से जनता बेहाल हो गई है। रोजाना लग रहे दर्जनों कटों से भीषण गर्मी में लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। वहीं, वोल्टेज की कमी से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। बार-बार बिजली की आंख मिचौनी का असर विद्युत उपकरणों पर पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों में राज कुमार, अमृत लाल, ओम प्रकाश, सोहन सिंह, राम दीन, गोपाल राम, देसराज, कर्ण ठाकुर, रजनी देवी, कल्पना देवी, सलोचना देवी, राज कुमारी, हेमा रानी, केसरी देवी, कमलेश कुमारी, अलका देवी, संध्या…
Read Moreछात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
टाहलीवाल (ऊना)। राजकीय उच्च विद्यालय बट्ट कलां में मंगलवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल के एवर ग्रीन ईको क्लब के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया। मुख्याध्यापक रूप कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पर्यावरण जागरूकता पर आधारित यह रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर पूरे गांव की परिक्रमा करने के बाद स्कूल परिसर में आकर संपन्न हुई। छात्रों ने पॉलीथिन हटाओ-पर्यावरण बचाओ, अधिक से अधिक पेड़ लगाएं, पर्यावरण को सुंदर बनाएं, हरियाली से है जिसका नाता-सुख समृद्धि है उसको भाता एवं पेड़…
Read Moreअवैध लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा
संतोषगढ़ (ऊना)। यहां के वीरभद्र चौक पर पुलिस ने इमारती एवं बालन लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ने में सफलता हासिल की है। लकड़ी आधी रात के समय तस्करी के लिए पंजाब ले जाई जा रही थी। पुलिस ने इस दौरान लकड़ी की तस्करी करने के आरोप में दो लोगों को भी हिरासत में लिया है। जबकि घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। लकड़ी की अनुमानित कीमत कितनी है, इस बारे में अभी खुलासा नहीं हो सका है। वन विभाग कीमत का आकलन करेगा। पुलिस…
Read More