धमांदरी में शटरिंग का सामान उड़ाया

ऊना। धमांदरी में वीरवार रात्रि चोरों ने एक ठेकेदार की शटरिंग का सामान उड़ा लिया है। पीड़ित व्यक्ति ने मामले के संदर्भ में ऊना पुलिस को सूचित कर दिया है। जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की पड़ताल आरंभ कर दी है। क्षेत्र में तीन दिन के भीतर चोरी की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पूर्व मंगलवार की रात चोरों ने कोटला कलां के एक व्यापारिक प्रतिष्ठान में सेंधमारी कर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक धमांदरी निवासी…

Read More

शादी का झांसा देकर दुराचार

गगरेट (ऊना)। गगरेट के निकटवर्ती गांव के एक युवक ने विकास खंड की ही एक लड़की को शादी का झांसा देकर हवस का शिकार बनाया। बाद में शादी से मुकर गया। लड़की की शिकायत पर गगरेट पुलिस ने प्रवीण कुमार पुत्र केवल सिंह निवासी कलोह को गिरफ्तार करके 376 और 506 सहित एससी, एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गगरेट विकास खंड के एक गांव की लड़की को कलोह गांव का युवक प्रवीण कुमार शादी का झांसा…

Read More

ससुरालियों की सताई थाने पहुंची महिलाएं

गगरेट/हरोली (ऊना)। दो अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं ने ससुरालियों की दहेज प्रताड़ना से तंग आकर पुलिस थाने में दस्तक दी है। पुलिस ने दोनों महिलाओं की शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गगरेट थाना के अधीन बवेहड़ निवासी प्रतिभा मुंजाल पुत्री सुभाष चंद ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी शादी वर्ष 2010 में हैवोवाल रोड लुधियाना में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति एवं ससुराल पक्ष के अन्य…

Read More

तूफान से ढाई घंटे लेट हुई ट्रेन

ऊना/मैड़ी। तेज अंधड़ के कारण देहरादून से नई दिल्ली होते हुए ऊना आने वाली जनशताब्दी ट्रेन ढाई घंटे देरी से पहुंची। ट्रेन के ऊना पहुंचने का समय रात दस बजे का है, लेकिन वीरवार रात्रि ट्रेन साढ़े 12 बजे ऊना पहुंच पाई। ऊना के स्टेशन अधीक्षक बीएस ठाकुर ने बताया कि हरियाणा और पंजाब के कई स्थानों पर तेज अंधड़ के कारण कई पेड़ टूट कर रेल लाइन पर गिर गए थे। जिसके कारण यह समस्या पेश आई है। वहीं, आधी रात के समय ट्रेन के ऊना पहुंचने से कई…

Read More

रेत की कालाबाजारी पर चालान

संतोषगढ़ (ऊना)। रेत की कालाबाजारी को रोकने को लेकर पुलिस विभाग ने शिकंजा कस दिया है। शुक्रवार को हरोली थाना से पीएसआई संजीव कुमार के नेतृत्व में संतोषगढ़ पुलिस की गठित टीम ने नाके के दौरान संतोषगढ़-मैहतपुर मार्ग पर तीन टिप्पर, एक ट्रक एवं छह ट्रैक्टरों को अवैध रूप से रेत ले जाने पर कब्जे में लिया। पुलिस टीम ने टिप्परों के चालकों से 11-11 हजार की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की है, जबकि ट्रक चालक से पुलिस ने 13 हजार का जुर्माना वसूल किया है। वीरभद्र चौक…

Read More

मनरेगा में धांधली पर प्रधान पर गिरी गाज

ऊना। जिला मुख्यालय की समीपवर्ती पंचायत में प्रधान की ओर से मनरेगा योजना में सरकारी पैसों के दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है। उपायुक्त कम डीआरडीए डायरेक्टर अभिषेक जैन की ओर से जारी पत्र में पंचायत प्रधान को दुरुपयोग की गई राशि जल्द से जल्द बीडीओ कार्यालय में जमा करवाने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रधान की ओर से मनरेगा योजना के तहत किए जा रहे एक कार्य में लगभग 35 हजार रुपये का गोलमाल सामने आया है। हाल ही में सामने आए एक अन्य मामले में भी…

Read More

अंब में रेलवे लाइन का काम अटका

ऊना। ऊना से तलवाड़ा तक बिछने वाली रेलवे लाइन का काम अंब में खाद्य आपूर्ति विभाग की अनुमति न मिलने के कारण लटक गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से बनाए गए गोदाम को जाने वाली सड़क के साथ गोदाम की एक दीवार का भी कुछ हिस्सा इस रेल लाइन में बाधक बना है, जो पिछले एक साल से इसे रोके हुए है। खाद्य आपूर्ति विभाग इस मामले में रेलवे को अनुमति नहीं दे रहा है। अब प्रशासन की ओर से खाद्य आपूर्ति विभाग को रेलवे लाइन की जद…

Read More

फीस वृद्धि पर भड़का गुस्सा

ऊना। प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बीएड के वर्तमान सत्र के प्रशिक्षुओं की फीस में की गई बढ़ोतरी को लेकर छात्राओं में गुस्सा भड़क उठा है। मामले को लेकर भटोली कॉलेज की बीएड प्रशिक्षुओं ने विवि प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रशिक्षुओं को कालेज प्रबंधन की ओर से हिमाचल विश्वविद्यालय के बीएड फीस बढ़ोतरी का नोटिस दिए जाने पर छात्राओं में गुस्सा भड़क उठा है। छात्राओं में प्रीति नेगी, स्वाति शुक्ला, रिम्मी शर्मा, अनु धीमान, नेहा चौधरी, नेहा वर्मा, चंदन राणा, सोनाक्षी सोनी, देविका शर्मा, पुनीत कौर,…

Read More

सिर पर दराटी पर वार कर किया लहूलुहान

अंब (ऊना)। उपमंडल के अकरोट में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर खूनी संघर्ष हुआ। वारदात में एक गुट के सदस्य ने व्यक्ति के सिर पर दराटी से वार कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। घटना में चार महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार एवं मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अकरोट निवासी पवन कुमार एवं चिरंजी लाल के परिवार में कई…

Read More

बसाल के उद्योग में हड़ताल

ऊना। क्षेत्र के बसाल स्थित एक उद्योग में वीरवार को श्रमिकों ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आंदोलन छेड़ दिया। उन्होंने उद्योग में हड़ताल करते हुए प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। श्रमिकों का आरोप है कि उद्योग प्रबंधकों की ओर से श्रमिकों को सुविधाएं देने के बड़े-बडे़ दावे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर सच्चाई कुछ और ही है। कई बार श्रमिकों की मांगों के संदर्भ में उद्योग प्रबंधकों से बातचीत की गई, लेकिन कोरे आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं मिल पाया है। यदि जल्द ही इस…

Read More