चौथी कक्षा की छात्रा से अश्लील हरकतें

ऊना। क्षेत्र के एक गांव में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पिछले सात दिनों में महिलाओं के साथ इस तरह का यह सातवां मामला है। इससे महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगता जा रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटनाक्रम में गगरेट क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 9 वर्ष की एक…

Read More

प्रोस्पेक्टस बिक्री में कालेजों की मनमानी

ऊना। जिले के लगभग आधा दर्जन कालेजों में बीबीए और बीसीए के प्रोस्पेक्टस अलग-अलग मूल्यों पर मिल रहे हैं। सभी कालेज एक ही विवि से संबंधित हैं और कोर्स में भी उन्हें एक ही पाठ्यक्रम पढ़ने को मिलता है, लेकिन प्रोस्पेक्टस के दाम अलग हैं। हर कालेज अपने आधार पर निर्धारित किए गए रेटों के अनुसार दाखिला फार्म बेच रहा है। हालांकि, कालेज में दी जा रही तमाम सेवाआें को प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से नियंत्रित किया जाता है। विभिन्न प्रिंटिंग प्रेसों में सौ रुपये से भी कम की लागत…

Read More

बणे दी हट्टी में खूनी संघर्ष, एक का सिर फटा

अंब (ऊना)। क्षेत्र के बणे दी हट्टी में दो गुटों के बीच मामूली कहासुनी को लेकर शुरू हुआ विवाद खून-खराबे में बदल गया। घटना में एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया है। इसके सिर पर गहरी चोट लगी है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। वारदात में तीन युवकों को नामजद कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षित कुमार पुत्र अजीत सिंह निवासी भोरंज हमीरपुर ने अंब थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि वह स्थानीय…

Read More

सब-स्टेशन राख, 16 पंचायतों की बत्ती गुल

हरोली (ऊना)। तहसील मुख्यालय हरोली स्थित विद्युत बोर्ड का 33 केबी सब स्टेशन आग की भेंट चढ़ गया। शॉर्ट सर्किट को इसकी वजह बताया जा रहा है। क्षेत्र की लगभग 16 ग्राम पंचायतों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। फिलहाल, इसके सुचारु होने की संभावना नहीं है। 24 घंटे तक ग्रामीणों को बिना बिजली के रहना होगा। विद्युत बोर्ड को लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जल कर…

Read More

चिंतपूर्णी में उमड़े श्रद्धालु

चिंतपूर्णी (ऊना)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार के दिन श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखने को मिली। छुट्टी का दिन होने के कारण पिछले दिन शनिवार को ही मां के दरबार में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। जिसे देखते हुए रविवार को सुबह तीन बजे ही मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए थे। उधर, श्रद्धालुओं की दोहरी कतारें सुबह 10 बजे ही पुराने बस स्टैंड को पार कर मेन बाजार तक पहुंच गई थीं। नए बस…

Read More

चुराए सोने की खरीद-फरोख्त पर सुनार गिरफ्तार

ऊना। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत मलांगड़ के नरूंह गांव में 13 मई 2013 को हुए चोरी के मामले में पुलिस ने आभूषणों की खरीद-फरोख्त के आरोप में गगरेट के सुनार को पकड़ लिया है। रविवार को पुलिस टीम ने एसएचओ बंगाणा रामदास कौशल की अगुवाई में गगरेट कस्बे में दबिश देते हुए सुनार को पकड़ लिया है। इसके साथ ही चोरियों के अन्य मामलों में भी पुलिस को अहम सुराग मिलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएचओ रामदास कौशल, एएसआई मेहरदीन, लेडी…

Read More

सिंचाई योजनाओं का नहीं मिल रहा लाभ

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब में 65 फीसदी कृषि योग्य भूमि को सिंचाई सुविधा नहीं मिल रही है। किसान कर्ज में डूबते जा रहे हैं। हर साल खेतों को पर्याप्त सिंचाई पानी न मिलने के चलते किसानों को करोड़ों रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है। सरकार के नुमाइंदों ने आज दिन तक खेतों को सिंचाई योजना का लाभ पहुंचाने के लिए कोई कारगर नीति नहीं बनाई है। जहां सिंचाई योजनाएं स्थापित की गई हैं, वह भी अब ठप पड़ी हैं। ऐसे में किसानों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। राष्ट्रीय…

Read More

स्वां नदी में पुलिस की छापामारी

ऊना। जिला पुलिस ने शनिवार देर शाम डीएसपी हेडक्वार्टर सुरेंद्र शर्मा की अगुवाई में अवैध खनन को रोकने के लिए बाथू क्षेत्र की स्वां नदी में छापामारी की। पुलिस को इस संदर्भ में गुप्त सूचना मिली थी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने की सूचना खनन माफिया को लग गई और वह मशीनें, टिप्पर और ट्रक लेकर मौके से भाग निकले। जबकि स्वां में उतारे जा चुके ट्रैक्टरों के चालक उन्हें वहीं छोड़ कर मौके से फरार हो गए। पुलिस कर्मचारी डीएसपी सुरेंद्र शर्मा की अगुवाई में आधी रात तक…

Read More

खनन से बरसात में और बढ़ेंगी मुसीबतें

लठियाणी (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के कई स्थानों पर अवैध खनन ने सैकड़ों किसानों की उपजाऊ भूमि को नुकसान पहुंचाया है। यह गोरखधंधा लोगों के लिए नासूर बना हुआ है। बरसात के दिनों में यह समस्या और भी विकराल हो सकती है। खनन के कारण खड्डों के साथ लगते किसानों के खेतों के बहने का खतरा पैदा हो गया है। सरकार और विभाग की कोशिशों के बावजूद लोग इस धंधे को बंद करने को तैयार नहीं हैं। अब डुमखर के बाशिंदों ने स्वयं ही खनन माफिया से निपटने की तैयारी कर…

Read More

कहां छपा था सवा करोड़ का जाली चेक?

मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय पीएनबी शाखा में कुछ माह पहले 1 करोड़ 20 लाख के जाली चेेक मामले में पुलिस के हाथ उस सरगना तक नहीं पहुंच पाए हैं, जिसने यह जाली चेक प्रिंट करवाया था। जाली चेक कहां और किस प्रिंटिंग प्रेस में छपवाया गया और इस फर्जीवाड़े का मुख्य सरगना कौन है, इस बात की जांच में अभी भी पुलिस जुटी हुई है। हालांकि, फर्जीवाडे़ के इस गिरोह से जुड़े तकरीबन आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर चुकी है जो जमानत पर हैं। पुलिस इस…

Read More