कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई

बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के ननावीं में एक इंडिगो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे घायलावस्था में सीएचसी अस्पताल बंगाणा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। जबकि कार में सवार अन्य पांच लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात एक टाटा इंडिगो कार बड़सर से बंगाणा की ओर आ…

Read More

ऊना का प्रणव बना लेफ्टिनेंट

भरवाईं (ऊना)। जिला ऊना के मलाहत नगर निवासी प्रणव शर्मा ने लेफ्टिनेंट बनकर जिला का नाम रोशन किया है। प्रणव के माता-पिता जिला ऊना के चिंतपूर्णी अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रणव के पिता डा. सुनील शर्मा ने बताया कि उसके लाड़ले ने जमा दो की पढ़ाई सैनिक स्कूल सुजानपुर में उत्तीर्ण करने के दौरान तीन साल पुणे में एनडीए और एक वर्ष आईएम देहरादून में पढ़ाई की। 21 वर्ष में प्रणव शर्मा की भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से पास आउट होकर सेना में लेफ्टिनेंट पद पर तैनाती…

Read More

दुकान पर कब्जे को लेकर लगाया जाम

ऊना। शहर में सोमवार देर रात एक दुकान पर कब्जे को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। जिसके चलते एक गुट ने दुकान के आगे धरना दे दिया और दूसरे ने चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे को पूरी तरह जाम कर डाला। डेढ़ घंटे तक मुसाफिर परेशान होते रहे। उग्र रूप से हो रही नारेबाजी के बीच तनावपूर्ण स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ गया। जबकि, एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर, डीएसपी सुरेंद्र शर्मा और एसएचओ केएल बैरी को खुद मौके पर पहुंच स्थिति…

Read More

सहकारी सभा के पूर्व सचिव पर धोखाधड़ी का केस

अंब (ऊना)। क्षेत्र के अंदोरा स्थित सहकारी सभा के पूर्व सचिव के खिलाफ एक व्यक्ति से निर्धारित ब्याज से अधिक वसूल किए जाने के चलते धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी पूर्व सचिव के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। गुरवचन सिंह पुत्र बांका राम निवासी अंदोरा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उन्होंने 11 वर्ष पूर्व सोसायटी से कर्ज लिया था। वर्ष 2004 में सभा के तत्कालीन सचिव ने मूल और ब्याज के रूप में 25…

Read More

सोहारी टकोली में जल संकट से बेहाली

बडूही (ऊना)। सोहारी और टकोली ग्राम पंचायतों के पांच गांवों में पेयजल आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हो चुकी है। पानी की किल्लत के चलते लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। लेकिन, आईपीएच विभाग को इसकी कोई परवाह नहीं है। इसे लेकर प्रभावित गांवों के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने पानी की किल्लत की शिकायत चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के विधायक कुलदीप कुमार सहित जिला प्रशासन से करने की बात कही है। उधर, विभाग ने बिजली आपूर्ति सही न होने को पानी की सप्लाई में बड़ी बाधा बताया है।…

Read More

रक्कड़ में 132 केवी सब स्टेशन फेल

ऊना। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती रक्कड़ कालोनी में सोमवार देर रात 132 केवी सब स्टेशन फेल हो गया। नतीजतन जिला मुख्यालय सहित आसपास की दर्जनों पंचायतों में रात भर बिजली गुल रही। भयंकर गर्मी और उमस के बीच रात-रात भर चल रहे बिजली कटों ने ऊना के लोगों को रुला कर रख दिया है। लेकिन, बिजली बोर्ड को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। रात भर गुल रही बत्ती के बीच हजारों लोग बुरी तरह बेदम नजर आए। लोगों को छोटे-छोटे बच्चों को गर्मी और मच्छरों से बचाने के…

Read More

छेड़छाड़ मामले में दूसरा आरोपी पकड़ा

गगरेट (ऊना)। गगरेट क्षेत्र के एक गांव में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने के मामले में दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने दोनाें आरोपियों को अंब की अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनाें आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सोमवार को गगरेट क्षेत्र केे एक गांव की नौ वर्षीय छात्रा ने दो युवकों पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत…

Read More

हरोली विस क्षेत्र में मां-बेटी गायब

ऊना। हरोली मुख्यालय के समीपवर्ती एक गांव से महिला और उसकी पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई हैं। उनके परिजनों ने घटना के संदर्भ में हरोली थाने में शिकायत देते हुए उन्हें खोजने की गुहार लगाई है। जबकि, पुलिस ने मामले के संदर्भ में तहकीकात आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत निवासी व्यक्ति ने हरोली थाने में शिकायत की है कि उसकी बहू और पोती सोमवार को जंगल से लकड़ियां लेने गई थीं। लेकिन, वे वापस नहीं पहुंची हैं। बुजुर्ग…

Read More

अग्नि सुरक्षा को संजीदा नहीं उद्योग प्रबंधक

मैहतपुर (ऊना)। जान हर वक्त हथेली पर, फिर भी अपने और परिवार की खातिर ड्यूटी बजाने को मजबूर हैं हजारों श्रमिक। ऊना जिले के विभिन्न उद्योगों में काम पर जाने वाले श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर आज तक पुख्ता कदम नहीं उठाए गए हैं। अग्नि सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले प्रबंधों की अनदेखी बड़े उद्योगाें में भी देखी जा रही है। अचानक किसी अनहोनी से बचने के लिए उद्योग प्रबंधकों के पास न तो कोई पुख्ता बंदोबस्त हैं और न ही तुरंत आग पर काबू पा लेने के लिए…

Read More

करोड़ों खर्च किए फिर भी प्यासे लोग

बंगाणा (उना)। उपमंडल बंगाणा की 17 पंचायतों के कई गंावों के लोग पानी की बूंद बूंद को तरस गए हैं। चमियाड़ी ,खेड़ी, डोलू, पिपलू, हेरू, नलूट, डडियार हरिजन बस्ती, कैहलवीं, घटटी, ननावीं मुहम्मद वस्ती, ननावीं, धुंधला, बंगाणा चवराणी, थानाकलां सहित कई गांवों के लोगों को पेयजल के भटकना पड़ रहा है। पुनीत कुमार, राकेश कुमार, प्रकाश चंद, पवन देव, दीपक कुमार, पिरथी चंद, विजय कुमार, मज्जीद, सलीम, असलम खान, मोहित कुमार, रोशन लाल, जनक राज, अमित कुमार, सरवण सिंह, राज कुमार, कर्ण ठाकुर, दीन दयाल, अमर सिंह, सुनील कुमार, महेंद्र…

Read More