पत्थर मार कर एक का सिर फोड़ा

ऊना। क्षेत्र के कुरियाला में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष होने का मामला सामने आया है। घटना में एक व्यक्ति के सिर पर पत्थरों से प्रहार कर उसे घायल किया गया। उसे लहूलुहान हालत में क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है। चिकित्सक उसके उपचार में जुटे हुए हैं। वहीं पुलिस ने भी घटना के संदर्भ में छानबीन आरंभ करते हुए घायल के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। कुरियाला में हुई इस वारदात के चलते माहौल तनावपूर्ण रहा। मामूली कहासुनी ने खूनी का संघर्ष का रूप धारण कर लिया। पुलिस से…

Read More

दो सड़क हादसों में तीन घायल

ऊना/अंब। जिले के दो स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में तीन युवक घायल हो गए हैं। तीनों को उपचार के लिए निकटतम अस्पतालों में ले जाया गया है। एक हादसा जिला मुख्यालय के बरनोह में पेश आया है, जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने युवक को टक्कर मार दी है। दूसरे हादसे में अंब नौदान मार्ग पर बाइक स्किड होने से दो युवा घायल हो गए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बरनोह में पेश आए हादसे के दौरान सड़क किनारे चल रहा 20 वर्षीय मनीष…

Read More

भारी बारिश से जलमग्न हुआ ऊना

ऊना। जिले में मंगलवार देर सायं से चल रहा बारिश का क्रम वीरवार को भी बदस्तूर जारी रहा। वीरवार को बरसे मेघों ने लोगों मुसीबतों में डाले रखा। वीरवार सुबह लगभग सात बजे शुरू हुई बारिश बाद दोपहर ढाई बजे तक जारी रही। इसके चलते कुछ स्थानों पर घरों और दुकानों में पानी घुसने के अतिरिक्त खेतों में लहलहाती सब्जियां भी पानी में डूब गईं। जिला मुख्यालय के कुछ घरों में घुसे पानी को बाहर निकालने के लिए दमकल विभाग को मोर्चा संभालना पड़ा, जबकि शहर के अरविंद मार्ग की…

Read More

बिना बिल के सोना-चांदी पकड़ा

ऊना। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने बुधवार देर रात पंडोगा में बिना बिल ले जाई जा रही सोने और चांदी की बड़ी खेप पकड़ी है। विभागीय टीम ने माल ले जा रहे लोगों से मौके पर ही लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये जुर्माना वसूल कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ लोग बुधवार देर रात लगभग साढ़े 12 बजे एक वाहन में लगभग 20 तोले सोना और लगभग 58 हजार रुपये मूल्य के चांदी के जेवरात लेकर पंजाब के होशियारपुर से हिमाचल के हमीरपुर जा रहे…

Read More

सही प्रसारण नहीं दिखाया तो होगी कार्रवाई

ऊना। जिला ऊना में केबल टेलीविजन रेगुलेशन एक्ट, 1995 की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी और जिले में केबल आपरेटरों के लिए दूरदर्शन के कम से कम दो राष्ट्रीय चैनलों डीडी नेशनल एवं डीडी न्यूज के अतिरिक्त एक प्रादेशिक चैनल का प्रसारण किया जाना अनिवार्य होगा। यह बात उपायुक्त अभिषेक जैन ने वीरवार को जिले के केबल आपरेटरों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में एसपी खुशहाल शर्मा सहित जिला स्तरीय निगरानी समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। जैन ने कहा कि यदि जिला स्तरीय निगरानी…

Read More

मकान की ग्रिल गिरी, पांच लोग जख्मी

नंगड़ा (ऊना)। क्षेत्र के जनकौर में मंगलवार देर शाम चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान खाना खा रहे लोगों पर लोहे की ग्रिल आ गिरी। हादसे में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलाें को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। एक को नाजुक हालत के चलते मंगलवार देर रात ही पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना के संदर्भ में पुलिस को कोई शिकायत नहीं की गई है। लिहाजा एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकी है। ग्राम पंचायत उपप्रधान जगदेव सिंह ने बताया कि जनकौर…

Read More

पीरनिगाह में मिला महिला का शव

ऊना। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि महिला की मौत सल्फास निगलने के कारण हुई है। जबकि सल्फास की तीन गोलियां भी शव के पास से मिली हैं। पुलिस ने आरंभिक छानबीन के आधार पर तफ्तीश आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 50 वर्षीय एक महिला का शव पीरनिगाह में तालाब के पास मिला…

Read More

कालेजों में दाखिला 30 जून तक

ऊना। पीजी कालेज ऊना में नए शैक्षणिक सत्र में स्नातक कक्षाओं की दाखिला प्रक्रिया बुधवार को आरंभ कर दी गई है। पहले दिन कालेज में कोई भी दाखिला नहीं हुआ है। बीए, बीकॉम एवं बीएससी के तीनों वर्षों की कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए आने वाले छात्रों ने महज फार्म ही खरीदे या उन्हें गाइडेंस ब्यूरो पर बैठ कर भरा है। उधर, कालेज के प्राचार्य डा. एसके चावला ने बताया कि कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकायों के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र विवरण पुस्तिका कालेज कार्यालय…

Read More

मंदिर की राशि में गड़बड़झाला

थानाकलां (ऊना)। क्षेत्र के एक प्रसिद्ध मंदिर के चढ़ावे में से गरीब परिवारों को दिए जाने वाले धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। इसके पता आरटीआई के तहत चला है। आरटीआई वर्कर सूरम सिंह ने इसकी शिकायत एसडीएम से की है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रशासन की ओर से मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाई जाने वाली राशि में से कुछ राशि बीपीएल परिवारों की बेटियों की शादी एवं इलाज के लिए दान दिए जाने का प्रावधान किया गया है। बीमारी की सूरत में…

Read More

सांप के डसने से लड़की की मौत

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के लंढेर में 15 साल की लड़की की सांप के डसने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 15 वर्षीय बालिका मनीषा निवासी लंढेर को अचानक एक सांप ने डस लिया। जिससे उसकी तबीयत धीरे-धीरे बिगड़ने लग गई। इसके बाद लड़की के परिजन उसे अंब अस्पताल ले आए, लेकिन लड़की की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया।…

Read More