ऊना। जिले के बडैहर गांव से राजकीय प्राथमिक पाठशाला की प्रबंधन समिति ने एक जेबीटी शिक्षक के तबादला आदेशों को रद करवाने के लिए उपनिदेशक कार्यालय में दस्तक दे डाली। उल्लेखनीय है कि उक्त एसएमसी इसी शिक्षक के तबादला आदेशों को रद करने के लिए तीसरी बार उपनिदेशक कार्यालय पहुंच गई है। स्कूल प्रबंधन समिति का कहना है कि उक्त शिक्षक कड़ी मेहनत और लगभन से स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ा रहा है। उनकी स्कूल के छात्रों को भी खासी जरूरत है। एसएमसी अध्यक्ष लाल चंद, बलविंद्र कौर, ओम प्रकाश,…
Read MoreCategory: Una
चूल्हे की लपटों से जला व्यक्ति
अंब (ऊना)। क्षेत्र के नंदपुर में वीरवार देर रात एक व्यक्ति चूल्हा जलाते समय आग की लपटों की चपेट में आ गया। आग ने उसके कपड़ों को पकड़ लिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया है। उसे घायलवस्था में अंब स्थित अस्पताल लाया गया, जहां से उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया, लेकिन 65 फीसदी तक जल चुके व्यक्ति को नाजुक हालत के चलते तुरंत चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रेफर कर दिया गया है। उधर, अंब पुलिस ने भी मामले के संदर्भ में छानबीन आरंभ कर दी…
Read Moreगगरेट में धोखे से बेच दी जमीन
ऊना। जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज किए गए हैं। गगरेट में हुई एक घटना में धोखे से जमीन बेचने का मामला सामने आया है, जबकि ऊना में बस की खरीद-फरोख्त मामले में जालसाजी करने का खुलासा हुआ है। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गगरेट के अंतर्गत संजीव कुमार पुत्र मदन लाल निवासी गगरेट ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सरदारी लाल ने अपनी बहन अनूपा का जाली मुखत्यारनामा पेश करके उसके…
Read Moreऊना रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी
ऊना। ऊना के रेलवे स्टेशन से एक बाइक चोरी होने की वारदात से सनसनी फैल गई है। जिले में लंबे समय से चली आ रही चोरों की सक्रियता ने लोगों के होश फाख्ता कर रखे हैं। सार्वजनिक स्थानों सहित घरों से भी वाहनों को चुराए जाने की गई वारदातें सामने आ चुकी हैं, लेकिन पुलिस को इस संदर्भ में एक भी सफलता न मिलने से लोगों में भारी रोष है। वहीं ताजा घटना के संदर्भ में युवक ने एफआईआर दर्ज करवा दी है, जबकि पुलिस ने छानबीन आरंभ कर दी…
Read Moreपानी के टैंकों से बुझ रही लोगों की प्यास
ऊना। बरनोह गांव के लोगों को पिछले तीन वर्षों से पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोगों को पीने के लिए गांव में पानी के टैंकों को मंगवाना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि विभाग को कई बार इस मामले से अवगत करवाने के बावजूद समस्या का हल नहीं निकला है। इसकी शिकायत उन्होंने उपायुक्त अभिषेक जैन से की है। स्थानीय लोगों में अशोक कुमार, राज कुमार, राजेंद्र कुमार, कमल कुमार, सलीम, नजीर मोहम्मद, गौहर मजीद, बसीम अहमद, रणवीर, जसवीर, प्रवीण, मुमताज…
Read Moreशराब ठेके पर सेल्समैन से मारपीट
ऊना। जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित अजनोली में वीरवार देर सायं शराब के ठेके पर दो लोगों ने हुड़दंग मचाना आरंभ कर दिया। ठेके पर मौजूद कर्मचारियाे ने जब उनका विरोध किया तो आरोपियों ने हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर ठेका कर्मियों को उनके चंगुल से छुड़ाया और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों आरोपियों को दबोच लिया और थाने ले गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार देर सायं दो व्यक्ति अजनोली स्थित…
Read Moreभैरा से दबोचा उद्घोषित अपराधी
ऊना। जिला पुलिस ने अंब उपमंडल के तहत भैरा गांव से एक उद्घोषित अपराधी को दबोचने में सफलता हासिल की है। उक्त आरोपी को 26 नवंबर 2011 को अदालत की ओर से उद्घोषित अपराधी करार दिया गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उद्घोषित अपराधी राकेश सिंह निवासी भैरा को उसके घर के पास से ही पकड़ने में ही सफलता हासिल की है। पीओ सैल के इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि राकेश सिंह वर्ष…
Read Moreकार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के ननावीं में एक इंडिगो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे घायलावस्था में सीएचसी अस्पताल बंगाणा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। जबकि कार में सवार अन्य पांच लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात एक टाटा इंडिगो कार बड़सर से बंगाणा की ओर आ…
Read Moreऊना का प्रणव बना लेफ्टिनेंट
भरवाईं (ऊना)। जिला ऊना के मलाहत नगर निवासी प्रणव शर्मा ने लेफ्टिनेंट बनकर जिला का नाम रोशन किया है। प्रणव के माता-पिता जिला ऊना के चिंतपूर्णी अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रणव के पिता डा. सुनील शर्मा ने बताया कि उसके लाड़ले ने जमा दो की पढ़ाई सैनिक स्कूल सुजानपुर में उत्तीर्ण करने के दौरान तीन साल पुणे में एनडीए और एक वर्ष आईएम देहरादून में पढ़ाई की। 21 वर्ष में प्रणव शर्मा की भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से पास आउट होकर सेना में लेफ्टिनेंट पद पर तैनाती…
Read Moreकुएं में शव मिलने से सनसनी
थानाकलां (ऊना)। छपरोह पंचायत के नरघोटा गांव में कुएं से व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। हालांकि मृतक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। गांव के कुएं में लाश होने की जानकारी गांव की एक महिला ने पंचायत प्रधान को दी। प्रधान से पुलिस को सूचित किया। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार मृतक…
Read More