अंब (ऊना)। अंब में पकड़े गए नकली नोटों के तार अब पंजाब से जुड़ गए हैं। जिस कार में नकली नोटों की खेप बरामद हुई थी, उस कार का चालक पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला है। इस कार से पुलिस ने 100-100 रुपये के 62 नकली नोट बरामद किए थे। फोरेंसिक साइंस लैब की रिपोर्ट में भी नोटों के नकली होने की पुष्टि हुई है। इस कार ने 24 मई को देर रात अंब में एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरा था। पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारियों को भी…
Read MoreCategory: Una
पूरे दिन गायब रहता है सिग्नल
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा क्षेत्र में बीएसएनएल की मोबाइल सेवाओं का प्रयोग करने वाले उपभोक्ता पिछले काफी दिनों से परेशान हैं। हालत यह है कि निगम की लचर सेवाओं के कारण लगभग हर दिन उपभोक्ता मुसीबतों से घिरे रहते हैं। ऐसा कोई दिन नहीं होगा, जब मोबाइलों से बीएसएनएल का सिग्नल न उड़ता हो। उपभोक्ताओं में पंकज शर्मा, शशि डोगरा, ज्योति, किरण कुमारी, रमेश चंद, लता कुमारी, कमल देव, सपना, ममता, अजीत कुमार, अमित कुमार, सोम ठाकुर, रणवीर, अरविंद कुमार, राम कुमार, डा. रणजीत सिंह तथा मनोज शर्मा ने बताया कि…
Read Moreऊना में लोगों ने की सड़क जाम
ऊना। जिला मुख्यालय के बस अड्डा क्षेत्र में शुक्रवार आधी रात से हो रही भारी बारिश ने व्यापक नुकसान किया है। हालत ऐसी थी कि लोगों के घराें और दुकानों में लगभग ढाई से तीन फुट तक बरसाती पानी जा घुसा। इसके चलते लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पुराना बस अड्डे पर ही चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे को जाम कर डाला। हालांकि प्रशासन की ओर से घरों और दुकानों में घुसे पानी को बाहर निकालने के लिए फायर ब्रिगेड को मौके पर भेज दिया था, लेकिन पिछले चार सालों…
Read Moreजिले में बारिश ने फिर बरपाया कहर
ऊना। जिले में एक बार फिर मूसलाधार बारिश ने जमकर कहर बरपाया। शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बारिश का क्रम शनिवार देर शाम तक लगातार जारी रहा, जिससे जिला वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते जिला मुख्यालय में कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया, जबकि कई खेत तालाब के रूप में तबदील हो गए। जिला मुख्यालय स्थित तहसील परिसर सहित कार्यालयों में पानी घुसने से कर्मचारियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुख्यालय के फ्रेंड्स कालोनी, पुराना बस अड्डा, जस्सल…
Read Moreअनुसूचित जाति उपयोजना पर हुआ मंथन
ऊना। अनुसूचित जाति के लोगों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए चलाई जा रही अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत ऊना जिले ने वर्ष 2012-13 के दौरान शत प्रतिशत बजट खर्च करके उपलब्धि हासिल की है। शनिवार को यहां अनुसूचित जाति उप योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी अभिषेक जैन ने बताया कि वर्ष 2012-13 के लिए ऊना जिले को 26 करोड़ 78 लाख रुपये का बजट प्राप्त हुआ था और विभिन्न विभागों ने इस बजट को शत प्रतिशत खर्च करके निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति में सराहनीय…
Read Moreचालक ट्रक माल सहित गायब
गगरेट (ऊना)। गगरेट से कांगड़ा एवं अन्य स्थानों को दालों एवं घी की सप्लाई लेकर गया गगरेट की एक फर्म का ट्रक वीरवार रात से चालक सहित गायब है। ट्रक के अपने गंतव्य तक न पहुंचने पर इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को फर्म के मालिक ने कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को गगरेट की एक थोक विक्रेता फर्म का ट्रक दालों एवं घी की आपूर्ति करने के लिए कांगड़ा एवं अन्य कुछ स्थानों को रवाना हुआ, लेकिन उक्त ट्रक आज दिन तक भी अपने गंतव्य स्थान तक…
Read Moreभाखड़ा बांध पर बढ़ा 45 फुट जलस्तर
मैहतपुर (ऊना)। शनिवार को हुई भारी बारिश के चलते एशिया के सबसे बड़े भाखड़ा बांध लबालब भर गया है। दिन भर हुई बारिश के कारण एक ही दिन में भाखड़ा डैम में 48 हजार क्यूसिक पानी आया है। शनिवार को भाखड़ा बांध का जलस्तर 1591.29 फुट दर्ज किया गया। भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड के मुख्य अभियंता एके बाली ने इस बात की पुष्टि की है। प्री मानसून के चलते शनिवार को दिन भर हुई झमाझम बारिश के कारण बांध का जलस्तर एकाएक बढ़ गया है। हालांकि अभी भी सामान्य से…
Read Moreमुबारिकपुर में विद्युत उपकरण जले
अंब (ऊना)। मुबारिकपुर में अचानक बिजली लोड बढ़ने से लोगाें के विद्युत उपकरण खराब हो गए, जिससे लोगों को हजारों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। इससे गुस्साए लोगों ने मुबारिकपुर स्थित विद्युत कार्यालय का घेराव कर दिया। स्थानीय निवासी रमेश चंद, अशोक कुमार, देसराज, मिंटू व शामलाल ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद अचानक बिजली का वोल्टेज बढ़ गया। इससे उनके टीवी, दर्जनों ट्यूबलाइटें व फ्रीज सहित अन्य कीमती उपकरण जलकर राख हो गए। इससे हजारों का नुकसान हो गया है। लोगों का आरोप है कि उक्त घटना के लिए…
Read Moreभाखड़ा बांध पर बढ़ा 45 फुट जलस्तर
मैहतपुर (ऊना)। शनिवार को हुई भारी बारिश के चलते एशिया के सबसे बड़े भाखड़ा बांध लबालब भर गया है। दिन भर हुई बारिश के कारण एक ही दिन में भाखड़ा डैम में 48 हजार क्यूसिक पानी आया है। शनिवार को भाखड़ा बांध का जलस्तर 1591.29 फुट दर्ज किया गया। भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड के मुख्य अभियंता एके बाली ने इस बात की पुष्टि की है। प्री मानसून के चलते शनिवार को दिन भर हुई झमाझम बारिश के कारण बांध का जलस्तर एकाएक बढ़ गया है। हालांकि अभी भी सामान्य से…
Read Moreसही प्रसारण नहीं दिखाया तो होगी कार्रवाई
ऊना। जिला ऊना में केबल टेलीविजन रेगुलेशन एक्ट, 1995 की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी और जिले में केबल आपरेटरों के लिए दूरदर्शन के कम से कम दो राष्ट्रीय चैनलों डीडी नेशनल एवं डीडी न्यूज के अतिरिक्त एक प्रादेशिक चैनल का प्रसारण किया जाना अनिवार्य होगा। यह बात उपायुक्त अभिषेक जैन ने वीरवार को जिले के केबल आपरेटरों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में एसपी खुशहाल शर्मा सहित जिला स्तरीय निगरानी समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। जैन ने कहा कि यदि जिला स्तरीय निगरानी…
Read More