बाइक-स्कूटर भिड़ंत में तीन घायल

ऊना। क्षेत्र के जलग्रां टब्बा में सोमवार को पेश आए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से एक को नाजुक हालत के चलते पीजीआई रेफर कर दिया गया है। हादसा बाइक और स्कूटर में भिड़ंत होने के चलते पेश आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है, जबकि मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलकंठ सिंह पुत्र गुरदास सिंह निवासी रायेपुर सहोड़ां अपने स्कूटर पर ऊना की…

Read More

नंबर बढ़वाने को दोबारा दिए पेपर

ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल में दस जमा एक कक्षा के 11 बच्चों के गणित में नंबर बढ़ाने तथा उन्हें उत्तीर्ण दर्शाने के उद्देश्य से आंसरशीट्स को दोबारा अटेंप्ट किया गया। गणित की आंसरशीट्स में लिखाई में भिन्नता पाई गई है। अन्य संकायों में भी कई फेल बच्चों को पास दर्शाने के लिए रिजर्ट चार्ट में ओवर राइटिंग की गई है। जांच में यह सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। मामले की जांच कर रहे जोह स्कूल के प्राचार्य यशपाल सिंह ने 76 पन्नों की जांच रिपोर्ट शिक्षा उपनिदेशक निर्मल रानी…

Read More

आनन फानन में भर दी कैश बुक

ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल में हुए शीशम की लकड़ी के गोलमाल में स्कूल प्रशासन ने आनन फानन में कैश बुक काली कर दी है। जल्दबाजी में कई जगह मुहर भी उल्टी लगा दी है। जल्दबाजी में रसीदें भी तैयार कर दी गई हैं। शीशम की लकड़ी को खुर्द-बुर्द किए जाने के मामले में शिक्षा निदेशालय ने इस पर जांच बिठाई हुई है। राजकीय महाविद्यालय ऊना के प्राचार्य डा. एसके चावला मामले की जांच कर रहे हैं। चावला जांच रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को प्रेषित करेंगे। स्कूल प्रशासन ने आनन…

Read More

पैट शिक्षकों को मांगी नियमित नियुक्ति

ऊना। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्राथमिक सहायक शिक्षकों को जल्द से जल्द नियमित करने की मांग उठाई है। इसी सिलसिले में संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला मुख्यालय के राजकीय प्राथमिक माडल विद्यालय में आयोजित की गई। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षकों की अहम समस्याओं पर भी गहनता से मंथन किया गया। संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि लंबे अरसे से न्यूनतम वेतन पर स्कूलों में सेवाएं दे रहे प्राथमिक सहायक शिक्षकों को नियमित किया जाए। संघ के जिलाध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि इन…

Read More

कोर्ट परिसर से हत्यारोपी फरार

ऊना। जिला मुख्यालय स्थित कोर्ट परिसर से मर्डर केस का आरोपी पुलिस को नाटकीय ढंग से चकमा देकर फरार हो गया। हत्यारोपी लघुशंका का बहाना बनाकर बाथरूम की खिड़की से कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने धरपकड़ को जिला भर में नाकेबंदी कर डाली और कई स्थानों पर दबिश भी दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। धर्मशाला पुलिस सोमवार को मैहतपुर में उद्योगपति के मर्डर के आरोपी राजीव कुमार निवासी देहलां को पेशी के लिए ऊना लाई। कोर्ट परिसर पहुंचने पर राजीव कौशल ने लघुशंका जाने का…

Read More

दूसरी बार पुलिस को चकमा

ऊना। जिला मुख्यालय में सोमवार को कोर्ट के बाथरूम से हत्यारोपी के फरार होने की ऐसी दूसरी घटना है। ऊना में हत्यारोपियों ने पुलिस को दूसरी बार चकमा दिया है। इससे पूर्व हत्या के दोष में उम्रकैद की सजा भुगत रहा अमरीश राणा भी पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। दोनों घटनाओं में समानता यह है कि दोनों बार फरार हत्यारोपियों ने धर्मशाला पुलिस को चकमा दिया। हालांकि जिस खिड़की से अमरीश राणा पुलिस को चकमा देकर भागा था, उस खिड़की को बाद में हमेशा के लिए बंद करवा…

Read More

टैंपो के नीचे कुचली बच्ची, मौत

बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के ननावीं में पेश आए दर्दनाक सड़क हादसे में साढ़े तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया है, जबकि मामले के संदर्भ में टैंपो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात आरंभ कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ननावीं निवासी साढ़े तीन वर्षीय बच्ची जैस्मिन पुत्री ताज मोहम्मद खेलते-खेलते घर से बाहर ऊना-हमीरपुर मुख्य सड़क में आ गई। इस दौरान हमीरपुर से ऊना आ रहे टैंपो…

Read More

ऊना में फर्जी कृषकों की जांच का हो खुलासा

मैहतपुर (ऊना)। हिमाचल की जमीन को फर्जी कृषक बनकर खरीदने वाले लोगों की जांच का जल्द खुलासा करने की मांग उठने लगी है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के साझा मंच ने प्रदेश की जमीन को कौढ़ियों के भाव में बेचे जाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज करवाते हुए इसकी मामले की जांच तेज करने की मांग उठाई है। मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने फर्जी कृषक बनकर हिमाचल की जमीन खरीदने वाले लोगों के खिलाफ सबूत के साथ शिकायत पत्र जिला प्रशासन को दिया…

Read More

गड़बड़झाले पर जांच से हड़कंप

ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल में हुए गड़बड़झाले पर जांच बिठाए जाने से हड़कंप की स्थिति है। स्कूल में हुए दो-दो घपलों पर जांच बिठाई गई है। एक मामले के तहत दस जमा एक के वार्षिक परीक्षा परीक्षा परिणाम में गड़बड़ियों के आरोप हैं। हैरानी की बात यह है कि फेल बच्चों को पास दर्शाने और चार्ट में गड़बड़ी के आरोप स्कूल के ही एक प्रवक्ता ने लगाए हैं। इसकी शिकायत प्रधान सचिव शिक्षा, शिक्षा निदेशक, उपनिदेशक, शिक्षा बोर्ड धर्मशाला और एसपी ऊना से की है। शिक्षा निदेशक के…

Read More

बडूही में ट्रक ने रौंदा स्कूटी सवार

बडूही (ऊना)। अंब ऊना मार्ग पर रविवार को एक ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से खंड चिकित्सालय अंब में उपचाराधीन करवाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच आरंभ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आशुतोष कुमार निवासी कांगड़ा अपनी स्कूटी नंबर सीएच 01 एजी 7066 से अपने घर की ओर जा जा रहा था कि बडूही चौक पर अंब की ओर से आ…

Read More