कहासुनी पर कुएं में कूदा युवक

ऊना। परिजनों के साथ हल्की कहासुनी के बाद आपा खो बैठे एक युवक ने कुएं में कूदकर जान दे दी। उसकी घर में परिजनों के साथ सुबह बहस हुई थी। सुबह 11.40 पर फायर स्टेशन को भी सूचित किया गया। फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शव कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की पहचान 24 वर्षीय शिव कुमार पुत्र राज कुमार निवासी अप्पर अरनियाला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार…

Read More

खड्ड में डूबने से बच्चे की मौत

मुबारिकपुर (ऊना)। भंजाल खड्ड में डूबने से अंशुमन पुत्र राकेश गुलेरिया की मौत हो गई है। इस घटना से क्षेत्र में मातम छाया हुआ है। अंशुमन खड्ड के पानी में पांव धोने के लिए उतरा था। इस दौरान वह खड्ड किनारे एक गड्ढे में डूब गया। उसे डूबते हुए देख अन्य बच्चों ने शोर मचाया। इस बीच गांव के अन्य लोग भी वहां पहुंचे। लोगों ने अंशुमन को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। खड्ड के किनारे बना यह गड्ढा अंशुमन के लिए काल बन गया। बताया…

Read More

डांस के सुपर स्टार को इंड्स में आडिशन

ऊना। क्षेत्र के बाथू स्थित इंडस विश्वविद्यालय परिसर में युवा शिव शक्ति क्लब की ओर से आयोजित टैलेंट हंट कार्यक्रम ‘डांस के सुपर स्टार’ के आडिशन लिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंडस विश्वविद्यालय के चांसलर डा. सुधीर कारथा ने की। इस मौके पर एजूकेशन सोसायटी के सचिव मिस्टर जान भी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत मंगलवार को इंडस विश्वविद्यालय के परिसर में आडिशन लिया गया। इसमें 97 से अधिक बच्चों ने भाग लिया और 27 से बच्चों को सिलेक्ट किया गया है। इंडस विश्वविद्यालय…

Read More

संजय ने सात को दी नई जिंदगी

ऊना। रायपुर बाड़े के समीप हुए सड़क हादसे में मारे गए 20 वर्षीय संजय के अंगों से सात लोगों को नया जीवन मिला है। पिछले मंगलवार को हुए सड़क हादसे में घायल संजय समेत दो लोगों को चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर किया था। रविवार को संजय ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। संजय महेश की मौत से ठीक पहले उसके पिता बलराम महेश ने पीजीआई प्रशासन की प्रेरणा पर फैसला लिया कि वह अपने बेटे के शरीर के अंगों को दान करेंगे ताकि इनसे किसी को नई जिंदगी मिल सके।…

Read More

बुजुर्ग महिला के कान की बालियां ले उड़े

ऊना। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव कोटलाकलां में बुधवार को दिनदिहाड़े हुई लूटपाट से दहशत का माहौल है। अज्ञात युवक महिला के कान से सोने की बालियां छीनकर ले गए। वारदात के दौरान 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला खेत में घास काट रही थी। दिन-दिहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से लोग सकते में हैं। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया है। हालांकि अज्ञात आरोपी युवकों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग…

Read More

फरार सुपारी किलर का नहीं लगा सुराग

ऊना। ऊना कोर्ट से सोमवार को फरार हुए सुपारी किल्लर राजीव कौशल का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने हत्यारोपी राजीव की धरपकड़ के लिए ऊना से बाहर जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी कर दी है। हत्यारोपी ऊना से बाहर निकलने में कामयाब हो गया है या अभी ऊना में ही छिपा हुआ है, इस बिंदु पुलिस असमंजस की स्थिति में है। ऊना जिले का ज्यादातर इलाका पंजाब की सीमा से सटा है। पंजाब की सीमा में घुसने के बाद ऐसे शातिर पुलिस की पहुंच से काफी…

Read More

पूर्व विधायक को थाना तलब करेगी पुलिस

ऊना। गगरेट क्षेत्र की एक महिला के अपहरण के कथित आरोपों से घिरे पूर्व विधायक एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के वर्तमान अध्यक्ष बलवीर सिंह को पुलिस थाना तलब करेगी। बलवीर सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। बलवीर सिंह पिछली बार गगरेट से भाजपा के विधायक रहे हैं। अबकी बार उन्होंने आरक्षित चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और कांग्रेस के कुलदीप कुमार से चुनाव हारे। बताया जा रहा है कि इन दिनों बलवीर सिंह मंडी उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार…

Read More

पंजाब से जुड़े नकली नोटों के तार

अंब (ऊना)। अंब में पकड़े गए नकली नोटों के तार अब पंजाब से जुड़ गए हैं। जिस कार में नकली नोटों की खेप बरामद हुई थी, उस कार का चालक पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला है। इस कार से पुलिस ने 100-100 रुपये के 62 नकली नोट बरामद किए थे। फोरेंसिक साइंस लैब की रिपोर्ट में भी नोटों के नकली होने की पुष्टि हुई है। इस कार ने 24 मई को देर रात अंब में एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरा था। पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारियों को भी…

Read More

संतोषगढ़ के युवक की पीजीआई में मौत

संतोषगढ़ (ऊना)। मैहतपुर-संतोषगढ़ संपर्क मार्ग पर बीते सप्ताह छतरपुर के समीप सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 20 वर्षीय युवक संजय महेश पुत्र बलराम महेश ने रविवार को चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में दम तोड़ दिया। संजय महेश ने इसी साल जमा दो की परीक्षा पास की थी। बताया जा रहा है कि संजय कुमार ने नेत्रदान के साथ अपने कई अंग दान कर रखे थे। संजय महेश की माता निर्मला महेश संतोषगढ़ नगर पंचायत की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। संजय की मौत की खबर संतोषगढ़ पहुंचते ही…

Read More

घर में घुस कर महिला से गाली-गलौज

ऊना। क्षेत्र के लोअर अरनियाला में तीन लोगों ने एक घर में घुस कर महिला से गाली-गलौज और उसके नौकर के साथ मारपीट की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा सैणी पत्नी राजेंद्र सैणी निवासी लोअर अरनियाला ने शिकायत दर्ज करवाई कि रविवार देर सायं सुरेंद्र राणा, बलविंद्र और संजू उनके घर आए और उनके पति के बारे में पूछने लगे। आरोपियों ने महिला से कहा कि उनके पति ने…

Read More