गगरेट (ऊना)। विकास खंड गगरेट के टटेहड़ा गांव में पुत्र द्वारा बेरहमी से पिटाई के बाद पिता ने दम तोड़ दिया। छह जून 2013 को इस कलयुगी बेटे ने अपने पिता की बुरी तरह से धुनाई की थी। पिटाई के 13 दिन बाद उपचाराधीन बुजुर्ग की मौत हो गई। हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन मामला गर्माने के बाद अब पुलिस मृतक का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवा रही है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व टटेहड़ा गांव के एक व्यक्ति ने अपने पिता…
Read MoreCategory: Una
नहीं लगा राजीव का कोई सुराग
ऊना। जिला मुख्यालय के कोर्ट परिसर से 17 जून को बाथरूम की खिड़की से फरार हुए हत्यारोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालत ऐसी है कि घटना के तीन दिन बाद भी न पुलिस को हत्यारोपी राजीव कौशल मिल पाया है और न ही उसकी कोई सूचना। वीरवार को स्थानीय पुलिस ने फरार हुए राजीव कौशल की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया। हालांकि इस बात को पूरी तरह गुप्त रखा जा रहा है कि टीमें कहां-कहां दबिश देंगी, लेकिन पुलिस को चकमा देकर भागने वाले…
Read Moreवनखंडी में सड़क हादसा, 12 लोग घायल
ऊना। क्षेत्र के गांव पंडोगा में श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली की स्कूटर से टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला, दो बच्चे सहित 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें घायलावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का इलाज चल रहा है। सड़क हादसे में स्कूटर पर सवार एक ही परिवार के चार लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडोगा में वीरवार देर…
Read Moreराजीव वशिष्ठ को महासंघ की कमान
ऊना। आईपीएच निरीक्षण भवन ऊना में बुधवार को हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ब्लाक ऊना के चुनाव हुए। चुनाव निर्वाचन अधिकारी संजीव कु मार, सहायक निर्वाचन अधिकारी रमेश ठाकु र और चमेल सिंह की अध्यक्षता में हुए। इस दौरान राजीव बशिष्ठ को ऊन ब्लाक का प्रधान चुना गया। राजीव बशिष्ठ बारहवीं बार प्रधान बने हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चंद, महासचिव पपिंदर शर्मा, उप प्रधान रामजी दास, हरदीप कौर, बलवीर सिंह, अश्वनी कु मार, बलदेव चंद, सतिंद्र कु मार, विपन कु मार, संजीव कु मार, नरेश कु मार, सुनीता ठाकु र,…
Read Moreपानी के लिए भटक रहे हैं लोग
पंजावर (ऊना)। ईसपुर के झांगड़ और घाड़ा मोहल्ले में कई दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे क्षेत्र में पीने के पानी के लिए हाहाकार मच गया है। लोग पानी के लिए मारे मारे फिर रहे हैं। विभाग द्वारा लगाए गए नलों में पानी की बूंद तक नहीं टपक रही है। लोगों का कहना है कि इस संदर्भ में कई बार विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत कराया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने चेताया है कि यदि दो दिन के भीतर पेयजल आपूर्ति…
Read Moreमोटरसाइकिल और कार की टक्कर में एक जख्मी
भरर्वाइं (ऊना)। भरवाईं-मुबारिकपुर रोड पर किन्नू के पास बुधवार को एक मोटरसाइकिल और कार की आपस में टक्कर हो गई। इसमें मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चिंतपूर्णी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार किन्नू के पास लुधियाना के श्रद्धालु अपनी कार से लुधियाना जा रहे थे। वहीं दूसरी तरफ मोटरसाइकिल सवार विपरीत दिशा से आ रहा था। इस दौरान मोटरसाइकिल और कार में भिड़ंत हो गई। मोटरसाइकिल सवार को काफी चोटें आईं। भरवाईं के प्राइवेट क्लीनिक में उसका उपचार करवाया गया। ट्रैफिक इंचार्ज सूरज प्रकाश ने बताया…
Read Moreऊना में मनचले की जमकर पिटाई
ऊना। ऊना शहर में स्थित एमसी पार्क के पास एक महिला के परिजनों तथा शहर के अन्य लोगों ने एक मनचले की खूब छितर परेड कर डाली। यह युवक एक महिला को बार-बार फोन करके परेशान कर रहा था। हालांकि महिला हर रोज उसे फोन न करने के लिए कहती रही, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। युवक रक्कड़ क्षेत्र का बताया जा रहा है। बुधवार को भी दोपहर के समय युवक ने इस महिला को फोन किया। पीड़ित महिला ऊना शहर की बताई जा रही है। युवक…
Read Moreलठियाणी में निजी बस पलटी
बंगाणा/लठियाणी (ऊना)। क्षेत्र के लठियाणी के पास सुबह हमीरपुर से ऊना आ रही एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं सहित चार लोग जख्मी हो गए। उन्हें घायलावस्था में बड़सर अस्पताल ले जाया गया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। हादसा बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब हुआ। घटना के वक्त बस में लगभग 20 यात्री सवार थे। घटना के तुरंत बाद एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर सहित अन्य कर्मी भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस के मुताबिक एक निजी बस हमीरपुर से…
Read Moreबिजली बोर्ड के 30 लाख डकारे
मैहतपुर (ऊना)। हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद को स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के एक उद्योग ने बिजली बिल की मोटी रकम की अदायगी न करके करंट का जोरदार झटका दिया है। छोटे-छोटे बिलों के वक्त पर भुगतान न करने वाले विद्युत उपभोक्ताओं को आंखें दिखाने वाले विद्युत बोर्ड को मोटी रकम की वसूली को लेकर अब कोर्ट की शरण में जाना पड़ा है। बिल का भुगतान न होने से मामला हाईकोर्ट में पहुंच गया है। विद्युत उपमंडल मैहतपुर के एसडीओ पीसी धीमान ने इस बात की पुष्टि की है। विभागीय सूत्रों के…
Read Moreपेड़ के नीचे दबने से ग्रामीण की जान गई
बंगाणा/लठियाणी(ऊना)। क्षेत्र की जसाणा पंचायत के गांव सरकुटला में एक व्यक्ति के ऊपर भीमकाय पेड़ गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय महेंद्र सिंह पुत्र रोशन लाल निवासी सरकुटला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है, जबकि मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद महेंद्र सिंह पुत्र रोशन लाल गांव सरकुटला एक ठेकेदार की ओर से खरीदे गए पेड़ों को काट रहा…
Read More