थानाकलां (ऊना)। क्षेत्र के तहत पड़ती टीहरा पंचायत में एक युवक कु एं में कूद गया। हालांकि, युवक को स्थानीय लोगों की मदद से बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। इसके बाद युवक को बंगाणा सीएचसी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों की देखरेख में युवक इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टीहरा में शनिवार दोपहर को एक 22 वर्षीय युवक कुएं में कूद गया। पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने युवक को कुएं में…
Read MoreCategory: Una
बेकाबू कार ने तोड़ी आधा दर्जन गाड़ियां
ऊना। शहर के अरविंद रोड पर शनिवार देर सायं एक अनियंत्रित एक कार ने आधा दर्जन वाहनों सहित एक साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में खुद कार चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। अन्य लोग बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को स्थानीय क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर सांय अरविंद मार्केट में एक सेंट्रो कार का चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार ने सड़क के किनारे खड़ी करीब आधा दर्जन कारों सहित…
Read Moreअनियंत्रित कार स्कूल बस से टकराई
अंब (ऊना)। गगरेट-मुबारिकपुर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर स्कूल बस से जा टकराई। हादसे में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में स्कूल बस में सवार 45 छात्र बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार डीएवी अंबोटा स्कूल की बस शनिवार दोपहर स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चों को लेकर अंब की तरफ आ रही थी कि तीखे मोड़ पर सामने से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई। बस के साथ टकराने के बाद अनियंत्रित कार सड़क के किनारे…
Read Moreसेज पर गरमाई सियासत
ऊना। अरबों रुपए के प्रस्तावित सेज (स्पेशल इकनोमिक जोन) पर कांग्रेस एकमत नहीं है। हाल ही में उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना या कांगड़ा में सेज की स्थापना की बात कही थी। प्रदेश सरकार ने केंद्र से सेज मांगकर इसे यहां स्थापित करने का फैसला लिया है। अब सीपीएस एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राकेश कालिया ने सेज के विरोध की बात कहकर सियासी माहौल गरमा दिया है। कालिया ने तर्क दिया है कि दो दर्जन गांवों के हजारों लोगों के विस्थापन को देखते हुए सेज को…
Read Moreनए औद्योगिक क्षेत्र को 1500 कनाल जमीन
पंजावर/हरोली (ऊना)। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना जिले के पंडोगा में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए करीब 1500 कनाल जमीन चिह्नित कर ली गई है। यहां सभी आधारभूत सुविधाएं प्रदान करके औद्योगिक निवेश को आमंत्रित किया जाएगा। सरकार ने झलेड़ा से वनखंडी तक सड़क के नवीनीकरण के लिए 25 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की है। यह सड़क स्तरोन्नत होने से यहां औद्योगिक विकास एवं धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। उद्योग मंत्री शनिवार को पंडोगा की राजकीय माध्यमिक पाठशाला के वार्षिक समारोह में बतौर…
Read Moreविद्यार्थियों पर भारी शिक्षकों का टोटा
अंब (ऊना)। स्थानीय महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज में कुछ दिनों से एडमिशन को लेकर कशमकश चल रही है। इस बार कॉलेज के हर विभाग में सीटें कम होने के कारण कई छात्रों को एडमिशन नहीं मिल पाई है। ऐसे में क्षेत्र के सैकड़ों छात्रों का भविष्य अंधेरे में है। सीटें कम भरे जाने का मुख्य कारण शिक्षकों के पद रिक्त होना बताया जा रहा है। राकेश, विविध, सोमेश, प्रणव, आदित्य, साहिल, प्रियंका, नीतिका, कनिका, आराधना, कोमल, सौरभ, कमल, महेश, हेमंत और सोनिया छात्रों का कहना है कि वे कई दिनों…
Read Moreजिस होटल में ठहरे थे, उसका नामोनिशान मिट गया
मैहतपुर (ऊना)। उत्तराखंड के पहाड़ों पर प्रलय के बीच मौत को मात देकर ऊना के सात लोग सुरक्षित घर वापस लौटे तो अपनों से गले लगकर फफक-फफक कर रो पड़े। देहलां और मैहतपुर के छह महिलाएं और एक पुरुष 13 दिन बाद घर पहुंचे। अपनों को जिंदा देख परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। अपनों से गले लगकर काफी देर तक ये लोग रोते रहे। घर लौटी देहलां की 58 वर्षीय राजरानी, 59 वर्षीय संतोष, 50 वर्षीय कृष्णा देवी, निशा, 52 वर्षीय रक्षा देवी, 42 वर्षीय ऊषा…
Read Moreलोगों को विस्थापित कर मंजूर नहीं सेज
ऊना। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सचिव बनने के बाद पहली बार ऊना पहुंचे मुख्य संसदीय सचिव राकेश कालिया ने कहा कि गगरेट के लोगों को विस्थापित करने की दशा में उन्हें सेज (स्पेशल एरिया जोन) कतई मंजूर नहीं है। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि लोगों की 20 बस्तियों को उजाड़ कर यदि एक फैक्टरी लगाई जाती है तो वह उसका विरोध करेंगे। वह विकास के खिलाफ कतई नहीं हैं लेकिन अपने लोगों को उजड़ने नहीं देंगे। भाजपा ने 2014 में होने वाले आम चुनाव के लिए नरेंद्र मोदी…
Read Moreटाहलीवाल के सौंदर्यीकरण को 1 करोड़ : मुकेश
दुलैहड़ (ऊना)। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्तासीन होने के बाद अकेले ऊना जिले में ही 1200 नए पात्र लोगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन मंजूर की गई है जो उन्हें इसी माह से मिलनी शुरू हो जाएगी। उद्योग मंत्री शुक्रवार को क्षेत्र के बीटन में संत बाबा ढांगूवाला अस्पताल के लिए एंबुलेंस सुविधा प्रदान करने के बाद जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने संत बाबा ढांगूवाला कालेज का अस्तित्व मिटाने की पूरी कोशिश की। अब कोई…
Read Moreरात भर जाम रहा ऊना-पीरनिगाह मार्ग
ऊना। पीरनिगाह में वीरवार रात को आयोजित सांस्कृतिक संध्या के चलते उमड़े जनसैलाब के चलते पीरनिगाह रोड लगभग नौ घंटों तक जाम रहा। जाम में हजारों श्रद्धालु फंसे रहे। शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे के बाद नियमित रूप से श्रद्धालुओं के अपने गंतव्यों की ओर निकलने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। इससे पूर्व वीरवार देर सायं भी पीरनिगाह के लिए श्रद्धालुओं के आने के समय ही ऊना शहर में जाम जैसी स्थिति बनती रही लेकिन कार्यक्रम शुरू होते ही हिमाचल और पंजाब समेत निकटवर्ती राज्यों…
Read More