बॉयज स्कूल में अनियमितताओं की दोबारा होगी जांच

ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) में हुई अनियमितताओं के शिमला से दोबारा जांच के आदेश हुए हैं। मामले पर प्रधान सचिव शिक्षा के संजयमूर्ति और शिक्षा निदेशालय ने सख्त रुख अपनाया है। निदेशालय से उप निदेशक को मामले की दोबारा जांच कर दो दिन के भीतर रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। इस पर सोमवार को शिक्षा उप निदेशक निर्मल रानी ने खुद स्कूल में जाकर पूरे मामले की जांच की। शिकायतकर्ता प्रवक्ता के फिर से बयान दर्ज किए गए। इससे पूर्व उप निदेशक ने मामले की जांच के…

Read More

पर्स से जेबकतरों ने उड़ाए पैसे और गहने

ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या ऊना में तैनात एक अध्यापिका के पर्स से जेबकतरों ने सोलह हजार रुपये उड़ा लिए। पर्स में रखी सोने की बालियां भी साफ कर दीं। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। वारदात का शिकार अध्यापिका पंजाब के नूरपुर बेदी क्षेत्र की रहने वाली है। अध्यापिका का मायका ऊना में है। नूरपुर बेदी से अध्यापिका सोमवार सुबह ड्यूटी देने के लिए ऊना आ रही थी। इस दौरान अध्यापिका का दो साल का बेटा भी साथ ही ऊना आ रहा था। नंगल…

Read More

शोरूम में एक माह में दूसरी बार चोरी

ऊना। जिला मुख्यालय स्थित टीवीएस के शोरूम में रविवार देर रात चोरों ने सेंधमारी की। शोरूम से कंप्यूटर सिस्टम सहित अन्य दस्तावेज चुरा लिए गए हैं। शोरूम के अंदर बनाए गए पूजा स्थल से नकदी उड़ाई गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। इसी शोरूम में लगभग एक माह पूर्व सेंधमारी करते हुए लगभग 70 हजार रुपए की राशि पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह जब शोरूम के मालिक अपने रोजमर्रा के काम के तहत शोरूम में पहुंचे…

Read More

सगे भाइयों में चले लात-घूंसे

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के अधीन पड़ते एक गांव में दो सगे भाई आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। झगड़े का कारण में घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात टीहरा पंचायत के गांव टांडा में दो सगे भाइयों में किसी बात को लेकर हाथापाई हो गई। मामूली से कहासुनी ने देखते ही देखते झगड़े का रूप धारण कर लिया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों भाइयों में काफी…

Read More

मैहतपुर के एक उद्योग में आग

मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के प्लास्टिक उद्योग की यूनिट में कपड़ा प्रिंटिंग करने वाले एक कारखाने में आग लगने से प्रिंटिंग मशीन को नुकसान पहुंचा है। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय स्तर पर प्लास्टिक उद्योग के दोनों यूनिटों के श्रमिकों ने आग पर काबू पा लिया जिससे ज्यादा नुकसान नहीं हो सका। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र के एक प्लास्टिक बैग तैयार करने वाले उद्योग में दोपहर तकरीबन पौने तीन बजे अचानक आग लगने से यूनिट में अफरातफरी…

Read More

दुष्कर्म का षड्यंत्र रचने वाली महिला गिरफ्तार

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल की एक ग्राम पंचायत में महिला के साथ दुराचार के मामले में पुलिस ने दुराचार के आरोपी व्यक्ति का साथ देने वाली और पूरे प्रकरण का कथित रूप से षड्यंत्र रचने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। महिला को गिरफ्तार करने के बाद मामले की छानबीन तेज कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अप्रैल माह में पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि आरोपी महिला का भी इस घिनौने कार्य में हाथ है। इसी महिला ने पीड़िता…

Read More

30 क्विंटल अवैध लकड़ी पकड़ी

धुसाड़ा (ऊना)। क्षेत्र के पांवड़ा रोड पर वन विभाग ने एक पिकअप गाड़ी को 30 क्विटंल अवैध लकड़ी सहित दबोचा है। अवैध लकड़ी को परागपुर से पंजाब के होशियारपुर में भेजी जा रही थी। इसकी कीमत लाखों रुपए में बताई जा रही है। वन विभाग की टीम को देर रात लगाए नाके के दौरान यह सफलता हाथ लगी। जानकारी के अनुसार वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार रात पांवड़ा रोड पर गांव थपलां के पास पर रेंज गार्ड मुनीश रामपाल के नेतृत्व में नाका लगाया हुआ था।…

Read More

गोंदपुर बुल्ला को 22 लाख : अग्निहोत्री

ऊना। एक गांव एक दिन कार्यक्रम के तहत उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री हरोली विधानसभा क्षेत्र की गोंदपुर बुला पंचायत में ग्रामीणों से रूबरू हुए। उन्होंने गांव में रेन शेल्टर, शमशानघाट, युवाओं के जिम, विभिन्न रास्तों, गलियों के निर्माण और गुरु रविदास मंदिर के सौंदर्यीकरण के अलावा गुरुद्वारा के बाहर हाइमास्ट लाइटें लगाने के लिए 22 लाख रुपये देने का एलान किया। अग्निहोत्री ने कहा कि गांव के विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। इसे एक आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। भडियारा, गोंदपुर…

Read More

180 छात्रों के भविष्य पर लटकी तलवार

ऊना। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के लागू होते ही कई छात्रों के भविष्य पर संकट आ गया है। ऊना कॉलेज में कॉमर्स विषय में पढ़ाई करने का सपना देखने वाले लगभग 180 छात्रों के भविष्य पर तलवार लटक गई है। ये छात्र जमा दो में वाणिज्य संकाय में लगभग 65 फीसदी तक अंक जुटाने के बावजूद अपने विषय से बाहर कर दिए गए हैं। कॉलेज प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना महाविद्यालय में लगभग 300 छात्रों ने कॉमर्स विषय के लिए आवेदन दिया था, लेकिन बीकॉम प्रथम वर्ष…

Read More

रूसा के विरोध में आंदोलन छेड़ेगी एबीवीपी

ऊना। रूसा के तहत सेमेस्टर सिस्टम लागू करने को लेकर ऊना महाविद्यालय के एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कड़ा एतराज जताया है। एबीवीपी के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जसविंद्र सिंह की अध्यक्षता में ऊना इकाई की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जसविंद्र सिंह ने बताया कि रूसा के तहत कालेजों में विद्यार्थियों पर थोपे जा रहे अनावश्यक नियम सरासर अन्याय हैं। रूसा के तहत बनाए गए नियमों से ज्यादातर विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए वंचित हो रहे हैं। ऊना कालेज में प्रति वर्ष बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रति विषयों…

Read More