संतोषगढ़ (ऊना)। छतरपुर ढाडा गांव में बाघ का आतंक अभी भी कम नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि इलाके में मादा बाघ अपने दो शावकों के साथ घूम रही है। पशुशालाओं में घुसकर मवेशियों को अपना शिकार बनाने वाला बाघ अब रिहायशी इलाकों में भी घुसने लगा है। बाघ के आतंक से बचने के लिए अब ग्रामीण रात को ठीकरी पहरा भी दे रहे हैं। गांव में एक-एक कर आधा दर्जन से अधिक मवेशियों को मौत के घाट उतारने वाले बाघ के आतंक से छतरपुर ढाडा के…
Read MoreCategory: Una
ऊना कॉलेज में एबीवीपी का हंगामा
ऊना। रूसा के खिलाफ जनरल हाउस की इजाजत नहीं मिलने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना ने जमकर हंगामा किया। शुक्रवार को एबीवीपी के कार्यकर्ता रूसा को लेकर जनरल हाउस करने वाले थे, लेकिन कालेज प्रशासन ने अनुमति देने से मना कर दिया। इस पर कार्यकर्ता भड़क उठे। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कालेज प्रशासन, प्राचार्य एवं उपप्रचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने प्राचार्र्य कार्यालय में जबरन घुसने की भी कोशिश की। लेकिन मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने प्राचार्य कार्यालय के दरवाजे को बंद कर दिया। इस…
Read Moreफर्जी दस्तावेजों पर पांच बैंकों से लोन
ऊना। बैंक लोन गड़बड़झाले में बड़ा खुलासा हुआ है। बंगाणा में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोन लेने के आरोप में गिरफ्तार नटवरलाल ने पुलिस पूछताछ कई बड़े खुलासे किए हैं। यह शातिर अपनी पत्नी के साथ आस्ट्रेलिया में रहता है। ऊना में अंब मार्ग पर उसका एक होटल भी है। आरोपी करनैल राणा निवासी कोटला कलां ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया उसने केसीसीबी की पांच बैंक शाखाओं से फर्जी तरीके से लोन लिए हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने वीरवार को प्रेस वार्ता में कहा कि आरोपी ने दो…
Read Moreखुशखबरी : अंब में 165 करोड़ से लगेगा उद्योग
अंब (ऊना)। बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। अंब के घंघरूही में कास्टिक सोडा तैयार करने के लिए एक उद्योग की स्थापना होने जा रही है। यह उद्योग 165 करोड़ रुपये की लागत से लगेगा। इससे कई बेरोजगारों के लिए रोजगार के भी द्वार खुलेंगे। बताया जा रहा है कि उद्योग की स्थापना के बाद करीब 250 बेरोजगार यहां रोजगार पाएंगे। अप्रत्यक्ष रूप से भी कइयों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उद्योग विभाग से मंजूरी हासिल करने के बाद अब उक्त उद्योग को धारा 118 के तहत दी जाने वाली अनुमति…
Read Moreटैपों चालक ने श्रद्धालुओं को रौंदा
अंब (ऊना)। क्षेत्र के मुबारिकपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर एक तेज रफ्तार टैंपो ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को रौंद डाला। हादसे में छह श्रद्धालु गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें नजदीकी चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक होशियारपुर निवासी हरमेश, पम्मी, मंजू, साक्षी, जयदीप, कालूराम, मंगत एवं अन्य श्रद्धालु पैदल माता चिंतपूर्णी के दर्शनों को जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक श्रद्धालुओं से भरे टैंपो संख्या पीबी 12 जी 2319 ने सामने से आ रही एक बस से बचते-बचते पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को अपनी…
Read Moreब्लेड मार थैले से पर्स उड़ाने की कोशिश
ऊना। स्थानीय बस अड्डे के नजदीक एक महिला के थैले में ब्लेड मारकर पर्स उड़ाने की कोशिश करती दो झपटमार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन महिलाओं ने खरीदारी करने आई एक महिला का बैग ब्लेड से काट डाला। दुकान में हुई इस वारदात का पता शिकार हुई महिला को उसी समय चल गया। थैले क ो ब्लेड से काटने के बाद पर्स दुकान में ही फर्श पर गिर गया। इससे लोगों को पूरा माजरा भांपने में देर न लगी। शोर मचाने पर दोनों आरोपी महिलाएं भाग…
Read Moreगैस एजेंसी में चोरी करने वाले गिरफ्तार
ऊना। जिला मुख्यालय स्थित कमल गैस एजेंसी से 24 जून को चोरी हुए कंप्यूटरों एवं अन्य सामान को पुलिस ने बरामद कर लिया। इस वारदात में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से ही यह सामान रिकवर हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। कुछ अन्य सामान की बरामदगी को लेकर भी प्रयास जारी हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी और सामान आदि बरामद होने की पुष्टि की है। पुलिस को और खुलासों की भी उम्मीद है। एसपी…
Read Moreदिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से लूटपाट
ऊना। क्षेत्र के टक्का रोड पर दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला के साथ लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए युवक ने बुजुर्ग महिला की कानों की बालियां छीनीं और फरार हो गया। जब तक लोगों को भनक लगती, तब तक युवक काफी दूर निकल चुका था। छीनाझपटी की अचानक हुई वारदात से महिला सहम सी गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जगह-जगह पर नाकेबंदी कर दी। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दिन-ब-दिन हो रही स्नेचिंग…
Read Moreबैंक प्रबंधक की होशियारी से दबोचा नटवरलाल
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के थानाकलां में एक व्यक्ति ने फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर गाड़ी लेने के लिए 9.89 लाख रुपये का लोन लेने का प्रयास किया। लेकिन बैंक कर्मियों और स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से नटवरलाल को दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। यहां तक कि उसने बैंक में गवाही के लिए भी ककराणा गांव के दो लोगों के फर्जी नाम और पते बैंक में दे डाले। मार्जिन मनी 1.55 लाख रुपये भी बैंक में जमा करवा दी। बैंक ड्राफ्ट देने से पहले बैंक…
Read Moreरात दो बजे ही खुल गए मंदिर के कपाट
चिंतपूर्णी (ऊना)। श्रावण अष्टमी मेले को लेकर मंदिर के कपाट रविवार रात दो बजे ही खोलने का निर्णय लिया गया है। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर दर्शन किए और आरती में भी हिस्सा लिया। शनिवार शाम को ही श्रद्धालु चिंतपूर्णी पहुंच गए थे। कई पैदल ही मां के दरबार की ओर बढ़ते रहे तो कई वाहनों में पहुंच रहे थे। कई श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर लेटकर, कई घुटनों के बल आगे बढ़ रहे थे तो कई मन्नत पूरी करने की इच्छा से पहुंच रहे थे। समूहों में लोग झंडा लेकर…
Read More