150 फीट गहरी खाई में गिरी गाड़ी

बंगाणा (ऊना)। बंगाणा से दो किलोमीटर दूर नलवाड़ी में एक टाटा सूमो डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला। इसके तुरंत बाद उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह एक परिवार टाटा सूमो नंबर एचपी 22 0104 बाबा दयोटसिद्ध से माथा टेकर वापस…

Read More

सर्वर डाउन होने से बैंकों का कामकाज रुका

लठियाणी (ऊना)। लठियाणी क्षेत्र में बीएसएनएल की संचार सेवा पूरी तरह से चरमरा गई है, जिसके चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल तथा ब्राडबैंड सुविधा पूरी तरह से सुचारू न होने से उपभोक्ताओं के साथ-साथ बैंकाें एवं दुकानदारों को भी काफी दिक्कतें हो रही हैं। उपभोक्ताओं में राम आसरा, कमल देव, आत्मा राम, राम स्वरूप, किशन चंद, स्वर्ण सिंह, विवेक ठाकुर, अजय कुमार, किशोरी लाल, तिलक राज, कर्म चंद, प्रभु राम, कृपा राम, लाजो देवी, करमी देवी, विमला देवी, पवना कुमारी, नीना धीमान, पुष्पा…

Read More

होटल के कमरे में मृत मिला युवक

भरवाईं (ऊना)। क्षेत्र के एक होटल में एक 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक को अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में ले लिया है, जबकि मृतक शिनाख्त उसके साथ आए उसके संबंधियों और परिवार के लोगों ने कर दी है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर ली है, शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया है। मृतक पंजाब के तरनतारन…

Read More

12 घंटे बाद हुए मां के दर्शन

भरवाईं (ऊना)। मां चितंपूर्णी के दरबार में रविवार तक मां के भक्तों का भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए लाइनों में मां के दर्शनों के लिए आगे बढ़ रहे थे। रविवार को पांचवें नवरात्रे तक मां के दरबार में दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं, जबकि श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। चिंतपूर्णी क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी है कि सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है, वहीं श्रावण अष्टमी नवरात्रों में जिला प्रशासन एवं मंदिर प्रशासन की ओर…

Read More

खनन माफिया पर नकेल नहीं

ऊना। जिले में अवैध खनन का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हालत यह है कि यहां की प्रमुख स्वां नदी सहित अन्य बड़ी खड्डों में जहां खनन माफिया रात के समय अपने साजो सामान के साथ दस्तक दे रहा है, वहीं जिले की बसाल खड्ड में दिन दहाड़े जेसीबी मशीनों और प्रवासी श्रमिकों की मदद से खनन को अंजाम दिया जा रहा है। हालांकि पुलिस विभाग की ओर से पिछले एक सप्ताह के दौरान इस स्थान पर तीन बार छापेमारियां कर खनन करते लोगों को पकड़ गया…

Read More

एबीवीवी और एनएसयूआई ने उतारे योद्धा

दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर में एससीए चुनावों की घोषणा के बाद छात्र राजनीति चरम सीमा पर पहुंच गई है। इस बार एबीवीपी एवं एनएसयूआई के बीच सीधा मुकाबला है। शनिवार को एबीवीपी और एनएसयूआई ने अपने चुनावी पैनल घोषित कर दिए। एबीवीपी ने अध्यक्ष पद के लिए बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र भवनीश पराशर पर दांव खेला है। उपाध्यक्ष पद के लिए छात्रा वसुंधरा, महासचिव पद के लिए विशाल तथा संयुक्त सचिव के लिए प्रियंका को मैदान में उतारा है। इसी प्रकार एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद के लिए…

Read More

इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन स्पर्धा शुरू

होगा प्रतियोगिता ऊना। जिला बैडमिंटन संघ ऊना की ओर से स्थानीय इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार सायं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर एसपी ऊना अनुपम शर्मा की धर्मपत्नी आक्षी शर्मा ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। संघ के महासचिव टीएल वालिया ने बताया कि 13 अगस्त तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 300 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसमें छात्रों के वर्ग में अंडर-11, 13, 15, 17 एवं 19, पुरुषों एवं महिलाओं की सिंगल और डबल्स, वैटरन सिंगल्स एवं डबल्स…

Read More

इंडेन प्लांट के बाहर ट्रक आपरेटरों का प्रदर्शन

मैहतपुर (ऊना)। इंडियन ऑयल कारपोरेशन के गैस प्लांट में शुक्रवार को उस वक्त तनाव पैदा हो गया जब गैस सप्लाई को लगे ट्रकों को रोजाना की तरह प्लांट के अंदर जाने से सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया। कहा कि कंपनी प्रबंधन ने मैहतपुर ट्रक यूनियन की किसी भी गाड़ी को प्लांट के अंदर न घुसने का फरमान जारी कर रखा है। कंपनी की ओर से जारी इस ताजा फरमान के बाद स्थानीय ट्रक यूनियन के तमाम आपरेटरों ने इस बात को लेकर रायपुर सहोड़ां स्थित आईओसी के गैस प्लांट के…

Read More

मनरेगा के अंतर्गत 18 करोड़ खर्च

ऊना। मनरेगा के तहत जिला में पिछले वर्ष 18 करोड़ रुपये खर्च किए गए। यह जानकारी उपायुक्त अभिषेक जैन ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान मनरेगा से जुड़े विभागों की ओर से 2 करोड़ 28 लाख रुपये खर्च किए गए तथा 406 निर्माण कार्यों में से 160 कार्य पूर्ण किए गए, जबकि 246 कार्य प्रगति पर हैं। जिला में चालू वित्त वर्ष के दौरान मनरेगा के तहत विभिन्न विकास कार्यों पर 1 करोड़ रुपये खर्च किए जा…

Read More

औद्योगिक संघों के विवाद ने पकड़ा तूल

मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय उद्योग संघ के दो परस्पर गुटों की आपसी जंग खत्म होने की बजाए और तेज हो गई है। कौशल गुट द्वारा बलतेज इंद्रसिंह को अध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद अब सपाटिया गुट ने भी चुनावी झंडा उठाते हुए 26 अगस्त को उद्योग संघ के चुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया है। वार्ड पार्षद करणपाल सिंह चौधरी तथा उद्यमी एमएम सिंह चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं जो चुनावी प्रक्रिया को पूरा करवाएंगे। कौशल गुट द्वारा मनोनीत किए गए अध्यक्ष बलतेज इंद्रसिंह की कार्यकारिणी को नकार दिया…

Read More