ऊना शहर में सड़क हादसा

ऊना। जिला मुख्यालय के डीएवी सेंटेनेरी स्कूल के पास सोमवार सुबह पेश आए सड़क हादसे में एक बच्चे और महिला समेत चार लोग घायल हो गए, हादसे में एक व्यक्ति की टांग फ्रेक्चर हो गई है। हादसे के फौरन बाद सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी घायलो को उपचार दिया जा रहा है। हालांकि हादसे में घायल महिला व उसके बच्चे सहित एक अन्य व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, लेकिन घायल महिला के पति की टांग फ्रेक्चर…

Read More

बिंदर हैड ब्वाय और मनु बने हैड गर्ल

धुसाड़ा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुसाड़ा में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत बतौर प्रशिक्षण हैड ब्वाय और हैड गर्ल के चयन के लिए चुनाव करवाए गए। इनमें जमा दो कामर्स के बिंदर को हैड ब्वाय तथा मनु को हैड गर्ल चुना गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राममूर्ति लट्ठ ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार वर्ष 2000 से प्रति वर्ष 12 अगस्त को…

Read More

टास्क फोर्स बनाकर डालें छापे

ऊना। ‘अमर उजाला’ की ओर से सोमवार के अंक में प्रतिबंध के बावजूद जिला भर में हो रहे अवैध का भंडाफोड़ करने के 24 घंटे के भीतर जिला प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है। जिला दंडाधिकारी अभिषेक जैन ने सोमवार को यहां खनन को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने अवैध खनन को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कर दिया कि इसे कतई बर्दाश्त नहीं होगा किया जाएगा और विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमें छापेमारी एवं औचक कार्रवाई कर अवैध खनन पर नकेल कसेंगी। जिला दंडाधिकारी ने…

Read More

लाखों की नशीली दवाएं पकड़ीं

ऊना। नशीली दवाइयों के आरोप में पकड़े आरोपी से भारी मात्रा में नशीली दवाइयों का जखीरा पकड़ा गया है। शनिवार को पुलिस टीम ने बाइक सवार व्यक्ति मनमोहन शर्मा पुत्र सतपाल शर्मा निवासी आदर्श नगर ऊना को शनि मंदिर के पास नाकेबंदी के दौरान नशीली दवाओं सहित पकड़ा था। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर भेजा गया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी से कई अहम सुराग लगे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही…

Read More

हिमाचली बच्चे पर हरियाणा गंभीर

ऊना। चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में एक्यूड फ्लेस्टिड पैरालाइसिस से जूझ रहे ऊना निवासी साढ़े चार वर्षीय बच्चे के केस को जहां हिमाचल के स्वास्थ्य विभाग को बेहद संजीदगी से लेना चाहिए था, वहीं उसे हरियाणा का स्वास्थ्य विभाग गंभीरता से ले रहा है। उक्त बच्चे के परिजनों के अनुसार चंडीगढ़ में उपचाराधीन बालक के खून के सैंपल जांच के लिए हरियाणा के चिकित्सा अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर ले लिए हैं, जबकि हिमाचल का स्वास्थ्य विभाग अभी पीजीआई प्रशासन से खून के सैंपल मांग रहा है। बालक के परिजनों…

Read More

अंब कालेज में चुनावी मैदान सजा

अंब (ऊना)। छात्र संघ चुनावों को लेकर महाराणा प्रताप कालेज अंब में एबीवीपी एवं एनएसयूआई ने पैनलों की घोषणा कर दी है। किसी अन्य छात्र संगठन का कोई पैनल अभी तक सामने न आने के चलते मुकाबला दोनाें प्रमुख छात्र संगठनों में होना निश्चित है। एबीवीपी के चुनाव प्रभारी गोल्डी एवं ब्लाक संयोजक पूर्ण गौतम ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए बीकॉम फाइनल के राहुल शर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए बीबीए फाइनल के सचिन वालिया, महासचिव पद के लिए बीकॉम द्वितीय वर्ष के संदीप कुमार, सहसचिव पद के लिए…

Read More

चलोला में महिला की रहस्यमयी मौत

ऊना। क्षेत्र के चलोला गांव निवासी एक महिला की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला की मौत के संदर्भ में छानबीन तेज कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय महिला वीना देवी पत्नी जोगिंद्र सिंह निवासी चलोला को अचेत अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सा अधिकारियों ने मामले की सूचना ऊना पुलिस को दे दी है। एसएचओ सदर केएल बैरी ने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में…

Read More

बंगाणा में प्रवासी ने लगाया फंदा

बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के सरकारी अस्पताल के पास एक प्रवासी व्यक्ति का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। उसकी पहचान 50 वर्षीय रामोतर पासवान पुत्र रामधारी गांव झलड़ी जिला मधेपुरा बिहार के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने मौके का जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है, जबकि पुलिस ने मामले के संदर्भ मे हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच तेज कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के…

Read More

गलत ओवरटेक से गिरे बाइक सवार श्रद्धालु

अंब (ऊना)। श्रावण अष्टमी मेले में आए श्रद्धालुओं के दो गुटों में पास देने को लेकर हुई खूनी झड़प में दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक गुट ने दूसरे गुट की एक मोटरसाइकिल की हेडलाइट और इंडीकेटर तोड़ डाले हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जबकि बाद में दोनों गुटों ने पुलिस के समक्ष समझौता कर लिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं के दो गुट चिंतपूर्णी से माथा टेक कर अपने घर वापस जा रहे थे कि घे दा घट्टा…

Read More

विशाल, अनुराग और देवांश जीते

ऊना। स्थानीय इंडोर स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के तीसरे दिन सिंगल्स एवं डबल्स मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। तीसरे दिन हुए मुकाबले की जानकारी देते हुए बैडमिंटन संघ के महासचिव टीएल वालिया ने बताया कि लड़कों के वर्ग के सिंगल्स मुकाबलों में अंडर-11 में विशाल ठाकुर ने अभिषेक बंसल को, अनुराग ने अखिल को, अक्षय बंसल ने निश्चल ठाकुर को, विश्व ठाकुर ने भुवेश को, मुखराज ठाकुर ने अनुराग को हराया। अंडर-13 मुकाबले में देवांश ने वरुण सैणी को एवं केशव…

Read More