आभा बंसल और कर्ण चौधरी बने चैंपियन

ऊना। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित छह दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन पर उपायुक्त अभिषेक जैन ने विजेता एवं उपविजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में जिला भर के 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें 185 मैच करवाए गए। प्रतियोगिता में महिला वर्ग की चैंपियन आभा बंसल, जबकि पुरुष वर्ग में कर्ण चौधरी ने विजेता का खिताब हासिल किया। इस मौके पर उपायुक्त अभिषेक जैन ने जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के खेल क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि…

Read More

दो हादसों में छह लोग घायल

अंब (ऊना)। क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए हैं। एक हादसे में श्रद्धालुओं से भरी कार खाई में जा गिरी, जिसमें सवार पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। वहीं दूसरे हादसे में एक कार के पेड़ से टकराने के बाद उसमें सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उधर, खाई में गिरे सभी घायल अंब अस्पताल में प्राथमिक उपचार लेने के बाद वहां से निकल भागे हैं। इसके चलते मामले पर पुलिस की छानबीन भी अधर में…

Read More

बंगाणा में प्रवासी ने लगाया फंदा

बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के सरकारी अस्पताल के पास एक प्रवासी व्यक्ति का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। उसकी पहचान 50 वर्षीय रामोतर पासवान पुत्र रामधारी गांव झलड़ी जिला मधेपुरा बिहार के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने मौके का जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है, जबकि पुलिस ने मामले के संदर्भ मे हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच तेज कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के…

Read More

कड़साई में युवती ने निगला जहर

बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र की तनोह ग्राम पंचायत के तहत पड़ते कड़साई में एक युवती ने जहर निगल लिया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई है। युवती को उपचार के लिए बंगाणा अस्पताल लाया गया, जहां से उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कड़साई निवासी एक 21 वर्षीय युवती ने गलती से खांसी की दवाई की जगह अलमारी में रखी कोई जहरीली दवा गटक ली। इसके बाद उसे उल्टियां आनी शुरू हो गईं। उसे तुरंत सीएचसी बंगाणा लाया गया, जहां डाक्टर…

Read More

बारिश से बंगाणा-चपलाह संपर्क मार्ग बंद

बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र में हुई भारी बरसात के चलते बंगाणा-चपलाह संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इसके कारण वहां से आने-जाने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने से स्कूली छात्रों तथा चपलाह के ग्रामीणों को आने जाने में दिक्कतें हो रही हैं। बारिश के दौरान स्कूली छात्रों को पैदल ही घर जाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी रमेश कुमार, रमन कुमार, कमल देव, सुरेंद्र पाल, सुभाष चंद व बहादुर सिंह ने लोनिवि से मांग की है कि मार्ग पर पडे़ ल्हासों को जल्द…

Read More

उम्मीदवार की मार्कशीट ले भागा छात्र

ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना में मंगलवार को नामांकन पत्र भरने के दौरान एक छात्र एबीवीपी के सीआर पद के उम्मीदवार की मार्कशीट लेकर फरार हो गया, जिससे कालेज में तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया। इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी शिकायत एबीवीपी ने कालेज प्राचार्य को लिखित रूप से की। देखते ही देखते कालेज परिसर में छात्रों की भीड़ उमड़ गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए खड़े पुलिस कर्मियों ने मामले को गर्माता देख इसे शांत करवाया। एबीवीपी के पूर्व इकाई अध्यक्ष जसविंद्र सिंह ने आरोप…

Read More

बीटन में निर्विरोध चुना गया पैनल

दुलैहड़/टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र के राजकीय विद्यालय बीटन में एनएसयूआई का पैनल निर्विरोध चुन लिया गया है। मंगलवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और सहसचिव के पदों के लिए केवल एक-एक छात्रा ने ही नामांकन दाखिल किया, जिन्हें सायं निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। कालेज में एबीवीपी और एसएफआई पैनल तक नहीं दे पाए हैं। कालेज प्राचार्य प्रो. सुंदर सिंह ने बताया कि कालेज में अध्यक्ष पद के लिए सुलोचना, उपाध्यक्ष पद केलिए सरिता, महासचिव पद पर किरण और सहसचिव के पद पर पूजा को…

Read More

महासंघ ने किया चुनावों के बहिष्कार का ऐलान

ऊना। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला ऊना के फेडरल हाउस की बैठक मंगलवार को जिला अध्यक्ष विपन राणा की अध्यक्षता में बचत भवन ऊना में हुई। बैठक में राज्य कार्यकारिणी के चुनावों को लेकर मंथन किया गया। महासंघ के जिला अध्यक्ष विपन राणा और चेयरमैन वाईपीएस रायजादा ने सभी पदाधिकारियों के विचारों पर गहन मंथन करते हुए किसी प्रकार की गुटबाजी का समर्थन न करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिला ऊना अराजपत्रित कर्मचारी महसंघ न तो 14 अगस्त को शिमला में और न ही 17-18 अगस्त को कांगड़ा में…

Read More

10 श्रद्धालुओं की जेबें साफ

भरवाईं (ऊना)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेले के दौरान माता के दर्शन करने आए 10 श्रद्धालुओं की जेबें कट गईं। मंदिर ट्रस्ट की शिकायत के अनुसार गणेश यादव निवासी फगवाड़ा, आदर्श जैन निवासी लुधियाना, मनजीत सिंह निवासी फतेहगढ़, सुखविंद्र निवासी लुधियाना, लखवीर निवासी लुधियाना, गगन लाल हिसार, सुभाष चंद, मुलख राज निवासी फिरोजपुर, जतिंद्र, मनजीत निवासी तरनतारन और दीक्षा सिंह व सुखविंद्र की जेबें जेबकतरों ने साफ कर दी हैं। मंदिर न्यास की ओर से जगह-जगह कैमरे लगाए जाने एवं पुलिस कर्मी तैनात होने के…

Read More

जहरीला पदार्थ निगलने से युवक की मौत

अंब (ऊना)। उपमंडल के तहत गांव कुठयाड़ी में एक युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर इसे परिजनों के हवाले कर दिया है, जबकि मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय तरुण शर्मा पुत्र यशपाल गांव कुठयाड़ी ने रविवार रात गलती से मक्खियां मारने की दवाई निगल ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके चलते परिजन उसे…

Read More