दो हादसों में दो महिलाओं की मौत

ऊना। जिला के दो स्थानों पर पेश आए हादसों में दो महिलाआें की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। जबकि मामलों के संदर्भ में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एक हादसे में जहां एक महिला को तेज रफ्तार बाईक ने रौंद डाला है। वहीं दूसरे हादसे में एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार धुसाड़ा में पेश आए हादसे में 60 वर्षीय महिला नजीरा बीबी पत्नी फतेह…

Read More

मेलों में 34 श्रद्धालुओं की कटी जेबें

भरवाईं (ऊना)। सावन अष्टमी नवरात्र मेले के दौरान मेला क्षेत्र में सक्रिय जेबकतरों ने 34 श्रद्धालुओं की जेबें साफ कीं। मंदिर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार छह श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन चोरी हुए हैं, जबकि 28 श्रद्धालुओं ने अपने पर्स चोरी, एटीएम कार्ड एवं जरूरी कागजात चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई। 28 श्रद्धालुओं के मेले के दौरान लगभग 79200 रुपये चोरी होने की शिकायत है। इनमें लुधियाना से एक श्रद्धालु आदर्श जैन ने 32 हजार रुपये, गुरदासपुर के राजीव कुमार ने दस हजार तथा फिरोजपुर निवासी सतपाल ने…

Read More

स्वतंत्रता दिवस पर जमकर चला जुआ

ऊना। एक ओर स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियां चल रही थीं, वहीं कुछ लोग जुए और अवैध शराब में मस्त थे। पुलिस ने 14 अगस्त की रात चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारियां कर चार लोगाें को जुएबाजी और अवैध शराब की तस्करी के आरोप में दबोचा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना सिटी पुलिस चौकी प्रभारी कमलदीप ने बुधवार देर रात शहर की सीएसडी कैंटीन ऊना में गणेश कुमार पुत्र गंगा राम निवासी वार्ड नंबर 4 ऊना को दड़ा सट्टा की पर्ची एवं 1962 रुपये सहित पकड़ा है।…

Read More

ऊना में अज्ञात बीमारी ने ली दर्जनों पशुओं की जान

मैहतपुर (ऊना)। मैहतपुर क्षेत्र में अज्ञात बीमारी की वजह से एक दर्जन दुधारू पशुओं की मौत हो गई। क्षेत्र के पशुपालकों ने पशु अस्पताल बसदेहड़ा के डॉक्टर के प्रति गहरा रोष प्रकट करते हुए बताया कि इस अस्पताल में पशुओं का इलाज सही ढंग से न होना पशुओं की मौत की अहम वजह बन गया है। ऑल इंडिया किसान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चंचल सिंह देहल ने बताया कि उनकी एक गाय को 106 बुखार होने पर इलाज नहीं मिला और वह मर गई। अगले ही दिन मंगलवार को उनकी…

Read More

ट्रक खाई में गिरा, 40 श्रद्धालु घायल

मैड़ी (ऊना)। डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी से माथा टेककर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रक खड्ड में गिरने से लगभग चालीस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक में सवार सभी श्रद्धालु पंजाब के तरनतारन जिले के निवासी हैं। दुर्घटना में घायल हुए लगभग चालीस लोगों में से सात को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये श्रद्धालु माता ज्वाला जी व चिंतपूर्णी के दर्शन करने के बाद डेरा बाबा बड़भाग सिंह आए थे। शुक्रवार को वे ऊना स्थित धार्मिक स्थल पीरनिगाह…

Read More

ऊना में शहीदों को याद किया

ऊना। उद्योग, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना के सीनियर सेकेंडरी बाल स्कूल के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, महिला होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों ने भव्य मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। मार्चपास्ट का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर रमन चौधरी ने किया। स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अग्निहोत्री ने स्वतत्रंता सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आजादी…

Read More

बिलख-बिलख कर ढूंढ रहे बच्चे मां

मैड़ी (ऊना)। मैड़ी हादसे ने सबको झकजोर दिया है। लोग अपने परिजनों को इधर-उधर ढूंढ रहे थे। अस्पताल में बच्चे बिलख-बिलख कर अपनी मां को ढूंढ रहे थे, लेकिन उनका पिता इस हालात में नहीं था कि उसका जवाब दे सके। न ही बच्चों की उम्र इतनी थी कि वे समझ पाते कि उनकी मां अब कभी नहीं आएगी, लेकिन इससे भी दर्दनाक बात यह थी कि जिसने अभी दुनिया भी नहीं देखी थी, उसकी मां की गुड्स कैरियर में सवारी उसकी जान की दुश्मन बन गई। मैड़ी में हुए…

Read More

हमने ऐसे भारत की कल्पना नहीं की थी: सत्यमित्र

मैहतपुर (ऊना)। हमने ऐसे भारत की कल्पना कतई नहीं है, जिसमें भ्रष्टाचार चरमसीमा पर हो, अशिक्षा और अज्ञानता का अंधकार आज भी दूर नहीं हो पाया हो, भूख गरीबी से देश की जनता त्रस्त हो, और बेरोजगारी से युवा पीढ़ी जूझ रही हो, ऐसे स्वतंत्रता के क्या अर्थ हैं? आजादी के परवाने बयोबृद्व स्वतंत्रता सेनानी के दिल का यह दर्द आजादी की सालगिरह पर आयोजित ध्वजारोहण के अवसर पर उनकी जुबां पर आ गया। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी सत्यमित्र…

Read More

दो दफ्तरों और तीन दुकानों के ताले तोडे़

अंब (ऊना)। अंब के भंजाल में मंगलवार की रात हुई सिलसिलेवार चोरियों से उपमंडलवासी सकते में हैं। भंजाल में बीती रात चोरों ने पंचायत कार्यालय व महिला मंडल भवन सहित तीन दुकानों में सेंध लगाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह होते ही जब ग्रामीणों को इसका पता चला तो उन्होंने चोरी के संदर्भ में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भंजाल के ग्राम पंचायत कार्यालय सेे चोरों ने एलसीडी, महिला…

Read More

एनएसयूआई की झोली में संयुक्त सचिव पद

ऊना। ऊना कॉलेज में नामांकन पत्र वापस लेने के दिन नाटकीय घटनाक्रम में एबीवीपी के पैनल में सहसचिव पद पर खड़े उम्मीदवार अक्षय कुमार ने दबाव के चलते नामांकन पत्र जैसे ही वापस लिया, तो एबीवीपी कैंप में मायूसी छा गई। वहीं एनएसयूआई ने अपने प्रत्याशी पद के सहसचिव दीपक मनकोटिया की जीत पर जश्न मना दिया। ऊना कॉलेज में एनएसयूआई के आधा दर्जन कक्षा प्रतिनिधि भी निर्विरोध जीतने में सफल हुए हैं। वहीं छात्र संगठनों ने डोर टू डोर प्रचार शुरू कर दिया है। बुधवार को कालेज परिसर में…

Read More