दियाड़ा में खंड स्तरीय खेलकूद स्पर्धा शुरू

धुसाड़ा (ऊना)। क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दियाड़ा में होने वाली चार दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में चिंतपूर्णी के विधायक कुलदीप कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। खेलकूद स्पर्धा का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए दर्शकों का मन मोहा। मुख्य अतिथि ने खेल और शिक्षा में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।…

Read More

ऊना में एनएसयूआई ने लहराया परचम

ऊना। जिले के सात कालेजों में 22 सीटें हासिल कर एनएसयूआई ने अपना परचम लहरा दिया है। पिछले साल ऊना कालेज में एनएसयूआई को हार का मुंह दिखाने वाली एबीवीपी मात्र चार सीटों तक सिमट गई है, जबकि जिले के एक कालेज में अपने बलबूते पर पैनल उतारने वाली एसएफआई को वहां हार का मुंह देखना पड़ा है। भटोली में एनएसयूआई के साथ मिलकर चुनाव लड़ने से उसे संजीवनी मिल गई है, जहां उसे दो सीटें मिल गई हैं। एनएसयूआई ने ऊना कालेज, दौलतपुर चौक, अंब, बीटन में चार-चार, बंगाणा…

Read More

सौगात: ईसपुर को मिली नई उपतहसील

पंजावर (ऊना)। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत ईसपुर में नवसृजित उप तहसील का रविवार को श्रीगणेश किया। इसकी घोषणा सीएम ने टाहलीवाल में की थी। इस उपतहसील में 11 पटवार वृत्त शामिल किए गए हैं। इनमें नगनोली ए पंजावर एक ए, पंजावर दो ए, खड्ड एक ए, खड्ड दो ए, पंडोगा एक ए, पंडोगा दो ए, ईसपुर ए, भदसाली ए, सलोह एक और सलोह दो शामिल हैं। समारोह में ऊना जिले के ऊना ए हरोली और बंगाणा विकास खंडों की 12 पंचायतों को 1.20 करोड़ रुपये…

Read More

स्वां प्रोजेक्ट का रिकार्ड कब्जे में लिया

ऊना। विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने स्वां नदी तटीयकरण परियोजना में घपलों के आरोपों के चलते प्रोजेक्ट के रिकार्ड को अपने कब्जे में लिया है। ब्यूरो की इस कार्रवाई से कइयों के हाथ पांव फूल गए हैं। ब्यूरो ने घपले के आरोपों पर जांच तेज कर दी है। प्रोजेक्ट के कई अफसर और कर्मी ब्यूरो के निशाने पर हैं। ब्यूरो कइयों की संपत्ति की भी जांच कर सकता है। धर्मशाला स्थित विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के एसपी बिमल गुप्ता ने रिकार्ड को कब्जे में लेने की पुष्टि की…

Read More

तेजधार हथियारों से युवक पर हमला

नंगड़ा (ऊना)। क्षेत्र के खानपुर और फतेहपुर के बीच शनिवार को एक युवक पर पंजाब निवासी कुछ युवकाें ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर घायल युवक को बड़ी मशक्कत से हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। जब युवक दराट, तलवारों और ग्रिप के वारों से अचेत होकर जमीन पर गिर चुका था। उस समय भी हमलावरों ने उस पर वार करना बंद नहीं किया। स्थानीय लोगाें ने 108 एंबुलेंस की मदद से फौरन युवक को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया,…

Read More

ऊना में एनएसयूआई ने लहराया परचम

ऊना। जिले के सात कालेजों में 22 सीटें हासिल कर एनएसयूआई ने अपना परचम लहरा दिया है। पिछले साल ऊना कालेज में एनएसयूआई को हार का मुंह दिखाने वाली एबीवीपी मात्र चार सीटों तक सिमट गई है, जबकि जिले के एक कालेज में अपने बलबूते पर पैनल उतारने वाली एसएफआई को वहां हार का मुंह देखना पड़ा है। भटोली में एनएसयूआई के साथ मिलकर चुनाव लड़ने से उसे संजीवनी मिल गई है, जहां उसे दो सीटें मिल गई हैं। एनएसयूआई ने ऊना कालेज, दौलतपुर चौक, अंब, बीटन में चार-चार, बंगाणा…

Read More

चैक डैम में तैरता मिला महिला का शव

अंब (ऊना)। उपमंडल के राजपुर जस्वां गांव में शनिवार सुबह चैकडैम में एक महिला का शव पानी में तैरता मिला, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है। मृतका की पहचान राजो देवी निवासी राजपुर जस्वां के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुर जस्वां में सुबह लोगों ने चैक डैम में एक महिला की लाश तैरती देखी। आनन फानन में लोगों ने इसकी सूचना अंब थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लाश…

Read More

थानाकलां स्कूल का डंगा, बरामदा गिरा

थानाकलां (ऊना)। भारी बारिश से केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला थानाकलां का डंगा एवं भवन क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया है। हादसा शुक्रवार रात के समय हुआ, अन्यथा पाठशाला के छात्र एवं स्टाफ भी घटना का शिकार हो सकते थे। पाठशाला के डंगे का मलबा गिरकर भवन के बरामदे एवं कमरों में समा गया है। भवन के क्षतिग्रस्त दो कमरों में से एक में मिड डे मील का खाना बच्चों को खिलाया जाता है एवं दूसरा कक्षा का कमरा है। पाठशाला का डंगा गिर जाने…

Read More

भारी बारिश ने मचाई ऊना में तबाही

ऊना। जिला में भारी बारिश ने एक बार फिर जमकर तबाही मचाई। शुक्रवार दोपहर से शुरू हुई मुसलाधार बारिश का क्रम देर शाम तक लगातार जारी रहा। जिससे जनजीवन पूरी अस्त व्यस्त हो गया। जिला मुख्यालय के पुराना बस अड्डा, फ्रेंड्स कालोनी में तीन-तीन फीट तक पानी घरों एवं दुकानों में घुस गया। वहीं साथ लगते क्षेत्रों में नंगड़ा, जनकौर, बराना आदि क्षेत्रों में बरसाती पानी घरों में घुसा। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों से दो चार होना पड़ा। बारिश के चलते खेतों में फसलों को भारी क्षति पहुंची है।…

Read More

अनुराग पर केस, कांग्रेस की बौखलाहट

गगरेट (ऊना)। हिमाचल प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह की सरकार की ओर से भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाना संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अनुराग के बढ़ते कद को देखकर बौखला गई है।इसके चलते झूठे केस दर्ज कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को कंपनी में बदल देना कोई गुनाह या भ्रष्टाचार नहीं है। बलवीर…

Read More