दुकान में घुसकर व्यक्ति पर हमला

गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। क्षेत्र के गोंदपुर बनेहड़ा में तीन युवकों ने मोबाइल की दुकान करने वाले व्यक्ति पर हमला बोल दिया। हमले में दुकानदार को चोटें आई हैं। दुकान में तोड़फोड़ करने का भी आरोप है। घटना में दुकानदार का काफी नुकसान हुआ है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राज कुमार पुत्र हरमेश निवासी नकड़ोह ने अंब थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि वह गोंदपुर बनेहड़ा में मोबाइल की दुकान चलाता है। देर शाम वह अपनी दुकान पर काम…

Read More

देश की एकता का संकल्प लिया

ऊना। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि देश को आजाद करवाने और राष्ट्र के नवनिर्माण में नेहरू-गांधी परिवार का योगदान अमूल्य है। देश की एकता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए इस परिवार की कुर्बानियां बेमिसाल हैं। वह ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के शुभारंभ पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पूरे देश में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जा रही है और…

Read More

देहलां गांव में फैला डायरिया

मैहतपुर (ऊना)। मैहतपुर के साथ लगती ग्राम पंचायत देहलां की हरिजन बस्ती में मंगलवार को उस वक्त लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जब लोगों को अचानक उल्टियां तथा दस्त की शिकायत हुई। बीमारी की चपेट में आए मरीजों को फौरन स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद पाया कि सभी मरीजों में डायरिया के लक्षण हैं। उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। देहलां के सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डा. सुरेश शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है। सरकारी आंकड़ों के…

Read More

सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

ऊना। प्रदेश सरकार पर अदला बदली और अत्याचारपूर्ण नीतियों का आरोप लगाते हुए भाजपा ने ऊना में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। एमसी पार्क के समीप करीब तीन घंटे तक भाजपाइयों ने धरना दिया। इसके बाद एमसी पार्क से डीसी कार्यालय तक रोष रैली निकाली गई, जहां भाजपाइयों ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को सरकार के खिलाफ ज्ञापन भेजा। इस ज्ञापन में दस मुद्दों को उठाते हुए कांग्रेस सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया गया है। जिला भाजपा ने रोष प्रदर्शन…

Read More

ऊना कालेज में जमकर मना जश्न

ऊना। राजकीय पीजी कालेज ऊना में एससीए चुनावों में एनएसयूआई की जीत को लेकर सोमवार को जश्न मनाया गया। इस मौके पर एनएसयूआई के कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं डीजे की धुनों पर जमकर थिरके। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर में लड्डू बांटकर खुशी जताई। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष करुण शर्मा ने कहा कि इस वर्ष एससीए चुनावों में एनएसयूआई ऊना में ही नहीं, बल्कि प्रदेश में नंबर वन छात्र संगठन बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि ऊना महाविद्यालय में इस बार एनएसयूआई ने चारों सीटों पर अपनी जीत दर्ज करवाई है।…

Read More

ट्रक ने कुचली महिला, मौत

ऊना। जिला मुख्यालय के रेड लाइट चौक के पास एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचा दिया है, जबकि घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। हादसे के बाद काफी देर तक ऊना में जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय राधा रानी पत्नी रणजीत सिंह निवासी टक्का रोड ऊना सोमवार देर सायं…

Read More

रेत बजरी से लदी 14 गाड़ियां पकड़ीं

ऊना। जिले में अवैध खनन के धंधे पर रोजमर्रा कसी जा रही नकेल का अभी कोई असर नहीं दिख रहा है। हालत यह है कि यदि एक दिन पुलिस अवैध खनन के तीन मामले पकड़ती है तो दूसरे दिन छह सामने आते हैं। पुलिस और खनन विभाग की ओर से बड़े स्तर पर कार्रवाई करने के बावजूद अवैध खनन जारी है। पंजाब में खनन पर रोक के बाद खनन माफिया की नजर हिमाचल के पंजाब से सटे क्षेत्रों पर है, जहां वह रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए अवैध…

Read More

28 करोड़ से बनेगी बाथू-अमराली सिंचाई योजना

दुलैहड़ (ऊना)। ऊना जिले में आईपीएच विभाग की ओर से 499 सिंचाई योजनाओं का निर्माण कार्य पूरा कर 20148 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है, जबकि 39 सिंचाई परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। इन पर 78 करोड़ 64 लाख रुपये की राशि व्यय की जा रही है। इनके पूर्ण होने पर लगभग 3568 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। यह जानकारी सोमवार को उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विस क्षेत्र के गांव दुलैहड़ में 35 लाख रुपये की लागत से…

Read More

गगरेट में अवैध लकड़ी भरा ट्राला पकड़ा

गगरेट (ऊना)। वन विभाग गगरेट में सोमवार को गगरेट के निकट अंबोटा-आशादेवी संपर्क मार्ग पर एक ट्राला जीप को 25 क्विंटल के मोच्छों सहित दबोचा गया है। वन विभाग ने ट्राले को लकड़ी सहित जब्त करवन थाना टटेडा गगरेट में पहुंचा दिया है, जबकि वन तस्करों ने वन विभाग के एक कर्मचारी के भी अपहरण की कोशिश की है। जानकारी के अनुसार गगरेट स्थित वन विभाग के बीओ स्वर्ण सिंह को गुप्त सुचना मिली कि अंबोटा-आशादेवी मार्ग से एक जीप अवैध लकड़ी लेकर पंजाब जा रही है। बीओ ने वन…

Read More

सड़क हादसे में दो की मौत

थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की धुंधला पंचायत के ननावीं गांव में कैंची मोड़ पर एक पिकअप ट्राले ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क में गिर गए। स्थानीय पूर्व प्रधान ज्योति प्रकाश शर्मा ने तुरंत घायल अवस्था में उन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगाणा पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही जांच के बाद डा. महिंद्र ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को नाजुक हालत के चलते प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया। ऊना अस्पताल पहुंचने से…

Read More