ऊना। क्षेत्र झलेड़ा के नजदीक कपिला फार्म हाउस के पास बुधवार दोपहर एक स्कूटी स्किड हो गई। हादसे में दो कालेज छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें घायलावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के बुधवार दो कालेज की छात्राएं पारूल और दीक्षा स्कूटी पर सवार होकर कालेज से घर की जा रही थी कि अचानक कपिला फार्म हाउस के पास स्कूटी स्किड हो गई, जिससे दोनों छात्राओं को गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। उन्हें तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन…
Read MoreCategory: Una
पंचायत सचिव को 12 हजार जुर्माना
ऊना। आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना देरी से देने पर ऊना जिले की एक पंचायत के सचिव को 12000 रुपये जुर्माना किया गया है। राज्य मुख्य सूचना आयुक्त भीमसेन की अदालत में फैसला हुआ है कि सूचना मांगने वाले को भी एक हजार रुपये बतौर राहत प्रदान किए जाएं। टक्का निवासी विकास कुमार पुत्र सुभाष चंद ने एक पंचायत सचिव से आरटीआई के तहत इंदिरा आवास योजना के तहत जारी राशि के दस्तावेज मांगे थे। पंचायत सचिव ने 48 दिन बाद सूचना दी, जो आधी अधूरी थी। विकास कुमार…
Read Moreथानाकलां में खंड स्तरीय खेल स्पर्धा शुरू
बंगाणा/थानाकलां (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां में बुधवार को छात्र-छात्राओं की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इसमें पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं मिल्क फेडरेशन के निदेशक रामदास मलांगड़ ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। स्कूल के प्रधानाचार्य जसमेर सिंह ने बताया कि इस खेलकूद स्पर्धा में 35 स्कूलों के लगभग 390 लड़के और लड़कियां हिस्सा ले रहे हैं। स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर मुख्यातिथि एवं दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। शिल्पा और सहेलियों ने स्वागतम है श्रीमान आपका…. गाने से मुख्यातिथि का स्वागत किया। ऋतु…
Read Moreरक्षा बंधन पर भाइयों ने धुना मनचला
ऊना। रक्षा बंधन के पवित्र पर्व पर एक युवक को युवती से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। युवती के भाइयों एवं परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवती के भाई ने छेड़छाड़ करने वाले युवक के सिर पर किसी नुक ीली चीज से वार कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया, जिसे उपचार एवं मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही थाना सदर के एचएचओ केएल बैरी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। उनके हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत करवाया जा सका। पुलिस…
Read Moreडायरिया की खबर से हरकत में आया विभाग
मैहतपुर (ऊना)। ग्राम पंचायत देहलां की एक बस्ती में मंगलवार को डायरिया फैलने पर आईपीएच विभाग के अधिकारियों ने गांव में प्रदूषित पेयजल सप्लाई होने से इनकार किया है। उनका कहना है कि डायरिया जैसी बीमारी होने के लक्षण की वजह कुछ और हो सकती है। आईपीएच उपमंडल मैहतपुर में तैनात एसडीओ पीके चड्ढा ने बुधवार को बताया कि वाटर स्टोरेज टैंक की नियमित सफाई की जाती है, और आवश्यकतानुसार क्लोरीनिंग की जाती है। लिहाजा आईपीएच विभाग की ओर से प्रदूषित पेयजल सप्लाई होने की आशंकाओं को उन्होंने खारिज कर…
Read Moreफुलझड़ियों की रोशनी से रंगीन हुआ अंबोआ
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के डेरा पंडित हरी शाह जी दरबार अंबोआ में गत रात्रि दाता जी का निकाह समारोह का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इसमें हिमाचल एवं पंजाब के हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। गद्दीनशीन बाबा राकेश शाह की अगुवाई में आयोजित किए गए इस निकाह समारोह में मेहंदी रस्म, सेहरा एवं क्लीरे रस्म के बाद अतिशबाजी एवं फुलझड़ियां चलाई गईं। जिससे पूरा माहौल रोशन हो गया। इस मौके पर 1001 मोमबत्तियां जलाई गईं तथा नाचते हुए भक्तों ने निकाह समारोह की खुशियां मनाईं। उसके बाद महफिल-ए-कव्वाली…
Read Moreलोस चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी लोजपा : धीमान
कुल्लू। आने वाले आम चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी भी अपना प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए लोजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव में प्रदेश की चारों लोस सीटों पर उम्मीदवाराें को उतारने की तैयारी में लोजपा उम्मदवारों की तलाश में जुट गई है। यह जानकारी लोक जनशक्ति पार्टी के युवा विंग के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डीसी धीमान ने कुल्लू में आयोजित राज्य स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए दी। बैठक में युवा विंग को सशक्त बनाने की वकालत की गई। सितंबर में राज्य कार्यकारिणी का विस्तार होगा। इसके बाद जिला…
Read Moreस्वां चैनेलाइजेशन में हुईं अनियमितताएं
ऊना। विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से स्वां चैनेलाइजेशन प्रोजेक्ट का रिकार्ड कब्जे में लिए जाने के बाद ऊना जिप की निरीक्षण कमेटी ने भी अपनी जांच रिपोर्ट जारी कर दी है। जिप अध्यक्ष द्वारा हस्ताक्षरित जांच रिपोर्ट की एक प्रति शिकायतकर्ता एवं जिप उपाध्यक्ष अवतार सिंह को भी मिली है। 22 अप्रैल 2013 को जिप अध्यक्ष रानी रणौत की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी ने परियोजना कार्य के निरीक्षण को लेकर स्पाट विजिट किया था। जांच कमेटी में जिप सदस्य सोमदत्त और अवतार सिंह घुघी भी थे।…
Read Moreदो सड़क हादसों में दो घायल
अंब (ऊना)। उपमंडल में सोमवार देर शाम पेश आए दो सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामलों के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गगरेट मुबारिकपुर मार्ग पर सोमवार देर शाम पंजाब के लुधियाना से आया एक श्रद्धालु चलती बस से गिर पड़ा। इसके चलते उसे गंभीर चोटें आईं। श्रद्धालु की पहचान 50 वर्षीय गुरप्रीत सिंह पुत्र मैल सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई। उसे घायल अवस्था में गगरेट के एक अस्पताल ले…
Read Moreपाइका खेलों में मंदली ओवरआल विजेता
थानाकलां (ऊना)। छात्र-छात्राओं की खंड स्तरीय अंडर-16 पाइका खेल प्रतियोगिता में मंदली ओवरआल विजेता बन गया है। मंदली स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्पर्धा में पांच खिताब जीतकर पाइका खेल प्रतियोगिता में दबदबा कायम किया। लड़कों की वालीबाल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबेहड़ा विजेता एवं क्यारियां हाईस्कूल उपविजेता रहा। लड़कियों में डीएवी लठियाणी ने प्रथम एवं आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली ने पहला और शिवालिक पब्लिक स्कूल बीहड़ू ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कों में मंदली पहले…
Read More